बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुलशन जी, इन्हें आप खा सकते हैं.
निशा: आकाश जी, ठंड के मोसम में बादाम को बिना भीगोए हुए गरम दूध के साथ ले सकते हैं.
धन्य्वाद,,,,,
निशा: बृजराज जी, आप इन दोनों को दूध में उबाल कर इसका सेवन कर सकते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है.
निशा: अमित जी, धन्यवाद.
निशा: सोनम जी हां अवश्य दे सकते हैं.
निशा: तृ्प्ता जी, घर का बना ताजा खाना बेबी को खिलायें, बेबी हैल्दी होगा तो गोरा भी लगेगा और बेबी की रोजाना बेबी मसाज ओइल या ओलिव ओयल से मसाज करें, बेबी का कलर अवश्य निखर आयेगा.
kessar kitana or kese dalana h
निशा: वकील सिंह जी, 1 गिलास दूध में 2-4 केसर के धागे डालकर दूध को फैंट कर प्रेगनेन्ट वोमेन ले सकती है, इसकी बहुत ही कम मात्रा ली जाती है,जो डायजेशन और प्रेगनेन्सी के नोसिया को ठीक रखने में मदद करती है.
निशा: विपुल जी, आप बेबी को घर पर बना ताजा खाना ही खिलायें, बाहर के खाने कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंके आदि बिलकुल न दें. बेबी की रोजाना तिल के तिल से मसाज करें, पैरों की मसाज ज्यादा करें, और बेबी को गुनगुने पानी से नहलायें, 1 -2 महिने में बेबी दोड़ने लगेगी, और हैल्थ में भी अन्तर देखेंगे.
निशा: विवेकानंद जी, उपयोग कर सकते हैं लेकिन बादाम और गुड़ दोनो ही तासीर में गरम होते हैं इसलिए कम मात्रा में ही सेवन करें. साथ ही ध्यान रखें की गुड़ को ठंडे दूध में ही घोलें.
ya koi sapna dekh raha hu
निशा: अनिमेश जी, अभी आप बेबी को दाल-चावल का पानी,सब्जियों को उबाल कर उन्हें पीस कर या उनका पानी पीने को दे सकते हैं, दलिया में सब्जियां डाल कर पीस कर खिला सकते हैं, दलिया और मूंग दाल की खिचड़ी दे सकते हैं, दलिया को दूध में डालकर खिला सकते हैं, नरम फल जैसे केला या आम मैश करके दे सकतें हैं, जूस या दूध में बिस्किट को मैश करके दे सकते हैं.
निशा: राजेश जी, धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, वीडियो पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, बच्चों सारी चीजें खाते हैं ये बहुत अच्छी बात है, आप उन्हैं ताजा खाना बना कर अलग अलग तरह के खाने खिलाती रहें, सर्दी का मौसम है बच्चों के लिये बादाम का पाउडर बना कर रख लीजिये, उनके दूध में 1 छोटी चम्मच दिन में 1-2 बार पिलायें, बच्चों की हैल्थ के लिये अच्छा है.
निशा: अंकिता जी, नारियल पानी या नारियल खाने से केसर मिलक पीने से बेबी का रंग गोरा हो जाता है एसा सुनने में आता है और मुझे लगता है कि ये सच है.
निशा: बिजेंद्र जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: राफट जी, बेबी को बनाना मिल्क (बनाना सेक), पपाया सेक और खजूर सेक और बेबी को 1/2 छोटी चम्मच बादाम डालकर दूध बनाकर दे सकते हैं.
निशा: रंजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महक जी, केसर का यूज कोई भी कर सकता है.
निशा: निशा जी, घर में बना ताजा खाना खायें, साथ में दूध और फल भी लें, नारियल का पानी हो सकता है रो रोजाना पियें, नारियल खायें भी, बेबी और मां दोंनो अच्छे रहेंगे.
निशा: प्रेम जी, इसमें आप ठंडा दूध लीजिये.