बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
main ye janna chahti hu ki aapne btaya ki milk me sare ingredients dalne ke baad use chhan lena hai lekin us se to sare badam kesar sab chhan jayega or fir milk me taste ke rahega. chhanana jaruri hai kya.
निशा: गीता, केसर तो चीनी की तरह घुल जाता है और दूध को छानना बिलकुल जरूरी नहीं हैं.
निशा: दूध को आप फ्रीज में रख कर एक दिन ही प्रयोग कर सकती हैं, अधिक दिन रखने के लिये आप दूध को फ्रीजर में रख कर प्रयोग में लाइये.
SHEKHAR KUMAWAT