बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनोज जी, खाने के साथ साथ फल और दूध उन्हैं लेते रहने चाहिये, खाना समय से खाती रहें, और धीमें धीमे आसानी से होने वाले काम करती रहें, अगर कोई प्रोब्लम हो तो डा. को बतायें से चैकअप भी समय से कराती रहें, खुश रहें.
निशा; आजिजजी, बादाम गरम होते हैं गर्मी के मोसम में बादाम पानी में भिगो कर खाये जाते हैं.
निशा: मुकेश जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: विशाल जी, बेटे को अवश्य ये दूध बनाकर दीजिये उसके लिये ये दूध बहुत फायदेमन्द है.
निशा: शेलेन्द्र जी, शहद को दूध में मिला सकते है, शहद ताकत को बढ़ाने वाला होता है.
निशा: शैलेन्द्र जी, गरमी के दिनों में ठंडा दूध लिया जा सकता है और सर्दी के दिनों में गरम दूध लीजिये.
निशा: शशी जी, पिस्ता बादाम वोमन, मैन और बच्चों सभी के लिये लाभदायक हैं, इनमें प्रोटीन, बहुत सारे विटेमिन, पोषक तत्व पाये जाते हैं, आप इनके वारे में गूगल पर सर्च करके डिटेल में पढ़ सकते हैं.
निशा: राहुल, रोजाना एक्सर साइज कीजिये, और खाना घर का बना ताजा ही खाइये, भूंख लगेगी, कुछ परेशानी हो तो डाक्टर से अवश्य सलाह लीजिये.
निशा: शैलेन्द्र जी, अवश्य खाइये, अभी गर्मी के मौसम में बादाम को भिगो क रोजाना 8-10 बादाम खाइये बहुत फायदेमन्द होते हैं.
.
निशा: बिपिन जी, बजन बढ़ाने के लिये, सुबह ब्रेकफास्ट फिर लन्च और डिनर तीन बार खाना खाइये और खाने में घी और तेल थोड़ा अधिक यूज कीजिये, वजन बढ़ाना या वजन घटाना दोंनो ही के रिजल्ट मिलने समय थोड़ा अधिक लगता है.
निशा: कपिल जी, अवश्य रेसिपीज को पढ़ते रहिये, वीडियो भी देखिये और बनाइये, बह्तु आसान है कुछ ही दिन में आप बहुत अच्छा बनायेंगे, धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, 1 गिलास दूध में 6-7 केसर के धागे पर्याप्त हैं.
निशा; सोनिया जी कहा जाता है कि रोजाना नारियल पानी पीने से बेबी गोरा होता है.
निशा: जीवन जी 1 गिलास दूध में 5-6 धागे केसर के हिसाब से ले लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम काजू और केसर डालिये और दूध को 5-6 मिनिट तक धींमी आग पर उबलने दीजिये.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओरेन्ज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी हां खाते रहिये बहुत अच्छा है.
निशा: खुशी जी हां अवश्य बना सकते हैं बहुत स्वादिष्ट दूध बनेगा.
निशा: पूजा, ये दूध तो फायदे मन्द है आप इसे तो पीजिये, कहा जाता है कि नारियल पानी पीने से बच्चे गोरा होता है, और उसमें बहुत सारे मिनरल्स तो मिलेंगे ही, आप रोजाना एक नारियल पानी पीजिये.
निशा: पूनम, प्रिग्नेन्सी के समय घर का बना ताजा खाना सर्दी में गरम खाना, सूप लीजिये और गरमी के मौसम ताजा खाना और जूस लीजिये, दूध तो हमेशा ही लीजिये, खुश रहिये और दूसरों को भी खुश रखिये.