बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Kesar Badam Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- बादाम - 20 - 22
- केशर - 10 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
- चीनी - 4 - 5 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 2 कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं, इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जी हां सर्दी के मौसम में बादाम सूखे ही खायें और गर्मी के मौसम में इन्हैं पानी में 2 -3 घंटे के लिये भिगोये और खायें.
निशा: मनोज जी ऎसा कहा जाता है कि रोजाना नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है.
निशा: नेहा जी हां अवश्य पी सकते हैं.
निशा: सुमन जी, हां प्रिगनेन्सी में ये दूध अवश्य लीजिये, बहुत फायदेमन्द है.
निशा: साक्षी जी, बादाम मिल्क अवश्य पीजिये ये बहुत फायदेमन्द है.
Mufeed khan
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बादाम भिगो कर 6-7 खायें, दूध, घी, मक्खन खाने के साथ लें, व्यायाम भी कीजिये, हैल्थ अवश्य अच्छी होगी.
निशा: शान्तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, अभी हल्की ठंड में नारियल पानी ले सकती हैं, ठंड अधिक होने पर बन्द करदें.
अशीष सिंग
नमस्कार मै ममरा बदाम और केसर को दूध मै गर्म करके पि सकता हू
निशा: आशिष जी, आप बादाम और केसर दूध में मिलाकर पी सकते हैं, सर्दी के मौसम में ये दूध बहुत फायदेमन्द है.
Mam kya milk me badam adi pine se kya body mota ho sakata hai nhi to upay bataye please....
निशा: राकेश जी, मिल्क में बादाम लेना अच्छा होता है, लेकिन फिट रहने के लिये, प्रोपर रोजाना व्यायाम, रिच ताजा खाना खाना भी आवश्यक है.
Mujhe thoda mota hona h yani fat
Kya milk Ko fully yang puff Kiya ja Sakta hai
ya ye dhudh 7 month k baby ko pila sakte h kya? khun bdane k liye baby ko Kya khilaye
निशा: हयात जी, बेबी को ये दूध पिलाया जा सकता है, वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है, प्लीज आप इसे पढ़िये, इसमें अनेक तरह के खाने बच्चे के लिये सुझाये गये हैं.
Helth kab bane vhaya kya kya kana chaya kab water pena chaya
M bhut dubla patla hu koi ilaj btaiye jisse m mota ho sku
Hello mam
I m unmarried girl 33 years.
Muze 30 may ko pired huva tha
Fir 17 june ko firsay pired shuru hogey
Or firsay 29 june ko pired shuru hogey hai
Halaki may milk or kesar ka sevn krti thi
Mere harmon in balance huve hai kaya?
निशा: श्रद्धा जी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, प्लीज आप डाक्टर से मिल लीजिये.
pargnet women ko kesar kitne time me lena chahiye