घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neha
maam kya sonf powder use krna jaruri hai?
निशा: नेहा, खमीर बिना सोंफ डाले बनाया जा सकता है, लेकिन सोंफ डालने से खमीर का स्वाद अच्छा आता है, और जल्दी भी तैयार होता है.
vandana
kya is khmeer ka use hum pizza dough ke liye kar skte hai ??
निशा: वंदना जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Adnan gardezi
I had really liked your method of preparation of yeast. I have full appreciation for you.
1 Can you guide why our elders ate Khameery roti.
2 Does khameer or its bread has any significance about digestion, stomach, or metabolic system.etc. etc. I don't weather i am putting the questions to concerned person or not? Still waiting for the reply.
निशा: अदनान, खमीरी रोटी स्वादिष्ट, पौष्टिक और पाचक होती है.
Dileep
What is the function of Sounf Powder in the recepie for making yeast at home. Can it be omitted?
निशा: दिलीप, सोंफ यीस्ट को बढ़ाने में मदद करता है.
mamta trivedi
mam aap ne mobile app shuru kiya hai plz plz reply.
निशा: ममता, जी हां मेरा मोबाइल एप आ रहा है, धन्यवाद.
paulomi
me aapke video dekhke oven ka achcha use karna sikh gayi.
THANKSSSS..........
निशा: poulomi, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Dileep Kumar
Please let me know what is the function of Sounf Powder? and Can we omit it?
mamta trivedi
thank you mam for your reply
mamta trivedi
mam aap himachal pulav and fried rice ki recipe post kijiye.
mamta
mam ye measurement spoon kaha par milta hai plz reply.
निशा: ममता, मेजरमेन्ट स्पून और मेजरमेन्ट कप बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाते हैं जो लोग केक के कन्टेनर और माइक्रोवेव में यूज होने वाले बर्तन बेचते हैं.
mamta
mam ye measurement spoon kaha par milta hai, plz reply
निशा: ममता, मेजरमेन्ट स्पून और कप बर्तन वाली दुकान पर जो केक के कन्टेनर आदि बेचते हैं उन पर मिल जाती हैं.
Harmandeep Shergill
Ek hi shabad hai wo hai Thanks!! Please Choole Batura ki recipe Mujhe Bhejo. Pleasw
निशा: हरमन दीप जी, छोले भटूरे की सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर छोले भटूरे रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Harmandeep Shergill
Really, It is very useful. Please visit it. My mom was so helped
jaya
wow its wnderful
Kristen
How many times do we have to allow it doubling up?
Once or twice?
निशा: kristen, यह ज्यादा बड़ता नहीं है, लेकिन इसमें बबल दिखाई देते हैं
Anisha
Nisha Ji,
I am an ardent fan of yours and try new recipes from your site always.
A small doubt - should I use chhoti saunf or badi/moti saunf?
Silly but I am confused here.
Hope you are alright (you posted on facebook that you were in hospital...)
Thanks and Kind Regards,
Anisha.
निशा: अनीशा, मसाले में यूज होने वाली बड़ी सोंफ का पाउडर ले लीजिये. मै अब बिलकुल सही हूँ, धन्यवाद.
kavita shekhawat
U r great nishaji mene pheli bar aap ke site dekhi h . Pls tell me ki pizza kiase banta h

निशा: कविता, पिज्जा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
kuku
Nisha ji agar dahi jamane k liye jaman na ho to aur kis chij se dahi jama sakte h...
निशा: कुकू, इसके लिये आप हमारी दही जमाने वाला आर्टीकल पढ़ेगे तो ज्यादा अच्छा होगा.
sapna
Ossum yaar thanxxx fr helping me
Jamila
I have instant yeast so how much amount I used to make pav in ur pav bhaji recipe plz reply me
Nutan sharma
thanx nisha ji
Vikas
Nisha ji kya yeast market me mil jata hai? Agar han to kis company ka, kya ammul ya parag ka mil sakta hai? Please nisha ji mujhe guide kariye.
Huma
Nisha ji tell me can i use it in pizza dough.......plzzzzzzzz help me
Lalita Rani
Greetings to you mam. maine apki receipe try ki hai. its great to learn. thank you so much for writing for us.
mai puchna chahti thi ki kya ghar ka banaya yeast, instent yeast ki jagah use kiya jaa sakta hai.
please reply.
thank you.
rida
i waz desperately in search of sum yeast substitute and here i found sumthing which i never heard before.thanx
Rashmi
Nisha ji kya ham dry yeast use keya maida next time ke leya khameer ka yestamaal kar sakte hai?
निशा: रश्मि, जी हां खमीर वाली मैदा से एक प्याली मैदा निकाल कर फ्रिज में रख लीजिये और सात दिन तक आप जब भी कुछ बनाना चाहें, ये मैदा सूखे मैदा में डालकर और यीस्ट को छोड़कर सारी चीजें डालकर उसी तरह गूथ लीजिये, मैदा अच्छी फरमेन्ट होकर तैयार हो जायेगी.
Kirti
Nisha Ji, you are fabulous. Can I grind dry saunf seeds to get saunf powder. Thanks.
निशा: कीर्ति, जी हां सोंफ पाउडर बनाने के लिये सोंफ को पीस कर ही बनाया जाता है.
vandana
dear Nishaji
What is difference between dry Yeast and Dry Active Yeast. if dry active yeast is not available, than how to use dry yeast.
Apne Bread Banane ka atta to Bataya par how to make bread with that dough yeh nahi bataya. Pl. explain as my mother in law does not take markat breads. Pls Reply URGENTLY.
Kya apke reply mere mailbox main bhi Ayenge Ya sirf apki hi site par dhikhenge?
Thnxxx.
निशा: वंदना, दोनों ही यीस्ट काम करते हैं, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट जल्दी काम करता है. ब्रेड रैसिपी में हमने आटा लगाने से बेक करने तक सारा ही बताया है. सवाल के लिये उसी रैसिपी पर कीजिये जिस रैसिपी से सम्बन्धित सवाला पूछना चाहती है, मुझे जबाव देने में आसानी होती है.
shanthi
what is that sounf powder?
निशा: सोंफ भी जीरा की तरह मसाला है, किराना स्टोर पर मिल जाती है.
A.SUNITHA.
Nishaji aapka web is very nice and useful for me bcoz Im jain your recepies r veg.yeast is realy useful 4 me.thanks.