घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.
खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.
भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.
Read - How to make Yeast at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast
मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Yeast at home.
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है. इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.
इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.
घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.

गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.
इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.
कमेंट (366)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: सुमन जी, आप इसे पिज्जा बेस बनाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं.
apki recipe bahut hi achi hoti hai
maine apki recipe se bahut kuch sikha hai
thanku mam
ar
निशा: आरती जी, ये आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है जो आप इतने अच्छे से रेसिपी बना रही हैं. आप इसी तरह से हमारे साथ बनी रहें आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
But after 6 hour of makeing yeast water and maida both are seprated means maida was settle down
निशा: राहुल जी, मैदा में पानी की मात्रा अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: हेमा जी, यीस्ट वेज है, आप उसे बिना परेशान हुये यूज करें.
Wosb
Kitne maide me prayog kar sakte
निशा: चेतन, खमीर की 1/4 कप मात्रा 250 ग्राम मैदा में डाली जाती है, अगर
निशा: काजल जी, 2 कप मैदा से ढोह बना रहे हैं तब आप एक चौथाई कप होम मेड यीस्ट डालें, और आटे में बाकी सारी चीजें उतनी ही मात्रा में डालें, आटा भी उसी तरह गूंथे. आटे को गरम जगह पर ढककर रखें, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा, आप उसे अपने मनपसन्द रेसिपी के लिये यूज करें.
Thanx n regards,
Singh Gurkirpal.(Manager)
MNC Pizza company.
Punjab.
निशा: गुरकीर पाल जी, आप तो बारीक वाला यीस्ट( instant active dry yeast) यूज करते होंगे क्यों कि ये अच्छा काम करता है, ये घर में बनने वाला यीस्ट को बनाना होता है और इसे लम्बे समय तक रख भी नहीं सकते.
निशा: सपना जी, 1/4 कप यीस्ट का उपयोग होगा, आप इसे बनायें और अपने अनुभव शेयर करें.
Hum ne bahot kuchh sikha hai apse.
Sach me aap hmari guru hai
निशा: विशाल जी, आपके इस सम्मान और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माला जी, मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
निशा: आप इसे एयर टाइट कंटेनर में डालकर भी रख सकते हैं.
निशा: काजल जी, केक आप कुकर में बनायें या ओवन में बैटर एक ही तरह से बनाया जाता है.
own kae bina mae brade bana shkti huh.
निशा: आप बनाना ब्रेड को बिलकुल केक की तरह ही कुकर में भी बना सकते हैं.
निशा: चितरंज जी, ये केक की तरह कुकर में बनाई जा सकती है.
निशा: पियू जी, ब्रेड या पिज्जा का आटा अच्छी तरह फरमेन्ट न हो तब एसा हो सकता है और केक पूरी तरह बेक न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: रिया जी, आप इसे इस तरह रख सकती हैं कोई प्रोब्लम नहीं है.
Yeast banane mein somf ka kya role hai?pl.bataiye
निशा: सोनक जी, सौंफ डालने से यीस्ट जल्दी बनता है.
निशा: रेखा जी, खमीर एक तरह की फंजाई है, इसे यीस्ट भी कहते हैं जो बेकिंग और फर्मेंटेशन के लिए उपयोग किया जाता है.
निशा: सोनक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी,ब्रेड बनाने के लिये खमीर ही अच्छा रहता है, कुछ अलग तरह की ब्रेड के लिये बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा यूज किया जाता है.
निशा: अर्चना जी, उपयोग कर सकते हैं.