घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.
खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.
भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.
Read - How to make Yeast at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast
मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Yeast at home.
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है. इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.
इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.
घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.

गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.
इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.
कमेंट (366)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चांदनी जी, इसे छलनी में डालकर छान सकते हैं.
निशा: प्रदीप जी, दही और यीस्ट दोनों अलग प्रकार हैं, लेकिन उनके बनने की क्रिया लगभग एक जैसी है.
निशा: अनीता जी, खमीर होने पर ये फूल जाता है.
24hr. Se upar ho chuka hai
Please tell me usme kya problem ho skati hai i m so worried
Maine bas sauf powder use nahi kiya tha baki sab same kiya tha
Kya sauf powder use karma compulsary hai kya
Reply me please please please nisha ji
निशा: अनीत जी, सौंफ डालनी आवश्यक है.
निशा: बबिता जी, इसे भटूरे में यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपा जी, आप इस लिंक पर जाकर रेसिपी देख सकती हैं.
I'm also nisha but I'm very bad in cooking, & just because of you I learned much more things,
Nisha ji Khameer me saunf powder ki jagah khada saunf use kar sakte hain... please bataeye
निशा: निशा जी, आप सौंफ का पाउडर बना के उपयोग कीजिए.
निशा: हर्ष जी, आप यीस्ट का उपयोग पिज्जा में कर सकते हैं.
निशा: पलक जी, यीस्ट मतलब खमीर.
निशा: शैला जी, ड्राई यीस्ट टेक्निकल प्रोसेस से बनता है.
निशा: रश्मी जी, व्रत में दही खाया जा सकता है ये भी फ्रेन्डली वैक्टीरिया के कारण बनता है, और यीस्ट भी फ्रेन्डली वैक्टीरिया हैं,तो मेरे हिसाब से तो इन्हैं खाया जा सकता है.
निशा: मानवी जी, हम इसका वीडियो जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: साई जी, पाव खट्टा होने का कारण आटे का खट्टा होना होता है, आटा लगाने के अधिक समय बाद पाव बनायें तो पाव खट्टे हो सकते हैं. यीस्ट को अधिक गरम पानी या अधिक ठंडे पानी में डालें तो वह एक्टिव नहीं होता, इसके लिये गुनगुना या हल्का गरम पानी लेते हैं.
निशा: नीलम जी, हां, आप घर में बने खमीर से पिज़्ज़ा बेस का आटा लगा सकती हैं.
निशा: अनाया जी, ये रेसिपी घर में यीस्ट बनाने की है जो इनसे अलग है ये ताजा यीस्ट है जो बनाकर और थोड़ी मात्रा में किसी भी यीस्ट वाली रेसिपी के लिये यूज किया जा सकता है, और फ्रिज में रखकर इसे सप्ताह तक यूज कर सकते हैं.
निशा: जितेन्द्र जी, हां, आप इसी तरह ब्राउन ब्रेड भी बना सकते हैं.
निशा: जितेन्द्र जी, खमीर बनाने के लिए दही में खट्टापन होना चाहिए.
निशा: साक्षी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीबा जी, हां कर सकते हैं.
निशा: रूबी जी, बेकिंग पाउडर और यीस्ट में काफी अंतर होता है. सूखा खमीर घर पर नही बन सकता.
निशा: किरण जी, आप इसे पिज़्ज़ा, पाव, ब्रेड, जलेबी इत्यादि में इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: मृ्दुला जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगनदीप जी, खमीर बनने में पूरे 24 घंटे लग जाते हैं, इसके बाद इस खमीर को आप किसी भी रेसिपी में यूज कर सकते हैं.
निशा: श्यामा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
But how is tha yeast at making in factary can you gibe me same tips
निशा: ज़ैद जी, जिस आर्टिकल पर आप कमेन्ट कर रहे हैं, उसी पर खमीर बनाने की विधि दी हुई है. कृ्प्या चैक कर लीजिए.
निशा: प्रियंका जी, 40-55 डि. से. तापमान यीस्ट को ग्रो करने के लिये अच्छा तापमान है.