घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Alpa desai

I buyed dry yeast and added lukewarm water n sugar as required by recipe a d kept it for  Fremantle covered for  10 min, but bubbles didn't formed. Thick light cream texture formed... What's the reason??


निशा: अल्पा जी, पैक पुराना न हो उसकी डेट चैक कर लीजिये और वह खुला भी न हो, यीस्ट खराब हो सकता है.
neha

Ghar pr dry yeast kaise taiyar krege..


निशा: नेहा जी, घर पर ड्राई यीस्ट नहीं बना सकते हैं.
anshita mahajan

thankq nisha ji. mene bahut sari recipes try kari hai apki recipes ko follow karke.. sabhi bahut he tasty bani hai. plz aap muze dry yeast ghar par kaise banaya jata hai. iske bare me jarur bataye


निशा: अंशिता जी, घर में ड्राई यीस्ट नहीं बना सकते हैं, घर ताजा यीस्ट इसी तरह से बनाया जाता है, इसे आप यूज कीजिये, ये भी अच्छा काम करता है. ड्राई यीस्ट बाजार से किराना स्टोर या बेकिंग का सामान बेचने वालों से ले सकते हैं.
Sonu

We r pure jain so can't use yeast but cn we use soda instead of yeast


 

Sumit Kumar

Thanks nisha g, I love your all recipes, I was finding yeast in the market for Donut but yeast is not available in the market so thank you so much for this recipe.

neetu

how to make pizza dough with homemade yeast


निशा: नीतू जी, पिज्जा के लिये ढोह लगाने में ड्राई यीस्ट यूज करते हैं, या पिज्जा बिना यीस्ट के भी बनाते हैं, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बिना यीस्ट पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
महेन्द्र सेठीया

आपका धन्यवाद , यीस्ट वेज है नानवेज ।

Mona soni

Nisha g ky hm is khameer ka use pizza base bnana m kr skta h ky


निशा: मोना जी हां अवश्य कर सकते हैं.
ghanshyam

Hi.....mam 

Netra

aunty I like your recipes and presentation.. Do you mind if I ask you what is your real full name? Thanks aunty

rameshvari chauhan

how to home made chocolate

rameshvari.m.chauhan

ghar me chocolate kese banaya ja sakta hai

Neha

Hello Nisha ji


 


Kya aap hume preshar cooker me bread bnane ka tareeka bta skti hain plzzzz...


Maine aaj pehli baat aapki website dekhi..


So plz aap agr jaroori samajhe to  humari baat ka jawab jarur dena....


 

priya

Mam kya hum is yeast ko donut bnane ke liy bhi use kr skte h 


 

Shachi sharma
How much add fresh yeast in pizza plz tell me

निशा: शचि जी, 500 ग्राम मैदा में 15- 20 ग्राम फ्रेस यीस्ट डाला जा सकता है.
ranisharma
Nisha ji Maine yeest ka paiki dikhane ko kaha tha
bhaskar parsa
Hi
Madam
My name is bhaskar . mera business idli aata sab shop me supply karta hu. Mera problem mere aate me jaldi katta pan as jata hai our idli nahi fulta hai. Kya mai yeast ka use kar sakta hu . pls iska solution batai
prafull sen
Nisha Ji thnx to all :- kya is yeast se donuts bna sakte hai
umera
Nisha di di kya me dahi ki jagah taak use kar sakti hun? Please reply.

निशा: उमेरा जी, अवश्य कर सकते हैं.
dipali
mam.......i would like to know recipe of pizza........with using aata.....plz let me know if any
निशा: दिपाली जी, वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के पिज्जा की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
dipali
I am really impressed mam........you have written really amazing homemade recipes.......i have recently visited your blog.....and guess what....i am trying all your recipes and all are really easy.....you have written them in easy manner.....thank you for creating such blog......thanksss
निशा: दिपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pratibha
Mere bate ko wheat allergy hai. Uske liye wheefree ,gluten free product use karte hai. Main bread bane k liye kya karu ki bread soft bane.
निशा: प्रतिभा जी, मैं इसके लिये अलग आटे से ब्रेड बनाने की कोशिश करती हूँ.
aarti
Mam Dry yeast bazar me kis nam se milega.. company name kya hai.
Ekta yadav
Hello nisha ji i am 15 years old .
main tomarow aap ki cake recipe dekha and today main try kiya but cake kacha tha .
and today main douhnutes dekha but mujhe
dry active yeast nahi samjha

निशा: एकता, हर एक ओवन में केक को बेक होने का थोड़ा समय अलग होता है, प्लीज केक को चैक कीजिये, ये ऊपर से ब्राउन दिखता है, लेकिन अन्दर बेक हुआ या नहीं इसे चेक करने के लिये इसमें चाकू डालकर देखा जा सकता है, चाकू के ऊपर गीला बैटर नहीं लग कर बाहर आ रहा, इसका मतलब केक बेक हो चुका है, अगर बैटर चाकू से चिपक रहा है तब केक को 8-10 मिनट और बेक करना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
LAJWANTI
THANK YOU MAM
Ra
Can I use homemade yeast for doughnuts? ?
Alina
Thank u for making me understand how to make yeast
sapna mishra
mam kya yeast bane ka sahi season ha Aur yeast kitne day Tak store kar sakte hai
निशा: सपना जी, तापमान 30 डि.से से अधिक और 50 डि. से. नीचे हो यीस्ट अच्छा बनता है, और ताजा यीस्ट को फ्रिज में 7 दिन तक स्टोर कर सकते हैं, लेकिन जो आटा आप ईस्ट से फरमेन्ट करके तैयार करते हैं, उसे यीस्ट के रूप में यूज कर सकते हैं.
NEETA
Nishaji,thanks, You are a great person, God bless you,and love you.
kailash
How much yeast I have to use in winter