घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

alka
suka khamir kya hot hai nisha ji
aditya
I tried it bus the dough din not rise.
निशा: आदित्य जी, इसे गरम जगह पर रखना होता है, तभी आटा राइज होता है.
sharmila
thank you
khamir banane ke bad wheat flour ke sath use kar sakate hai kya?
निशा: शर्मीला जी, हां अवश्य कर सकते हैं.
ash
Bina sonf k nahi banasakte
khan shabaña
Hi I nisha ji mujhe samajh nhi aaya ki jalebi me kaisa yeast daalna h .market me nhi mila to kya daalenge air jalebi kaise banayge.plz he help me.
निशा: शबाना जी, ड्राई यीस्ट मार्केट में किराना शोप पर मिल जाता है, अगर नही मिल रहा हो तो वेबसाइट पर नो यीस्ट जलेबी रेसिपी उपलब्ध है प्लीज उसे ट्राई कर सकते हैं.
sagar
yesh dinesh bhai; sukhi jagah par , or surya ki kiran nahi padti vah jagah par aap yeast ko sukhakar rakh sakte he, par istamal ke pahale mithe pani me dry yeast ko dale.
दिनेश
निशा जी आपकी हर रेसेपी बहुत ही ला जवाब होती हे।
क्या हम घर पर यीस्ट का पाउडर बना कआर रख सकते हे ताकि उसे काफ़ी दिनों तक प्रयोग कर सके
Deepa
क्या ये पुरे वेगेटरीअंस के लिए सही ह ???
निशा: दीपा जी हां ये वेजिटेरियन्स के लिये बिलकुल सही है.
sapna verma
Om Shanti..
nisha ji, kya hum bread ya pizza bread microwave oven k bina bana sakte hai ??..
,ya bati tandoor me bana sakte hai kya..???

निशा: सपना जी, पिज्जा और ब्रेड पिज्जा गैस पर, तवे पर, बहुत अच्छे बनते हैं. वेबसाइट पर तवे पर पिज्जा बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर तवे पर पिज्जा लिखकर, रेसिपी सर्च की जा सकती है.
Sneha jhanwar
Jai shree krishna nisha ji
kya winter m bhi khmeer banaya jaa skta h or agr banaya ja skta h to 18-24 Hour k baad khmeer ban jayega
or agar hamare paas koi chokor contener nhi h to hm kis kis bartan ko use m le skte h
निशा: स्नेहा जी, खमीर बनाया जा सकता है, लेकिन मिश्रण को गरम जगह पर रखना होगा. बर्तन किसी भी प्रकार का लिया जा सकता है.
sangram
Nishaji yest banana apne achi tarhse bataya
Ye dry yest , activity yest, or ensttant yest me kya fark hota he. Plz reply
निशा: ड्राई एक्टिव यीस्ट गोल, पीली सरसों के दाने जैसा होता है, इसको 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर साथ में चीनी मिलाकर ढककर, 10 मिनिट तक रखना होता है, उसमें बबल आ जाते हैं, यीस्ट एक्टिव हो जाता है, इसके बाद इसे आटे में डालकर गूथा जाता है, और ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जाता है, ये बारीक होता है, और बेकिंग का सामान बेचने वालों के पास ही मिलता है.
kshetrapal singh rathore koli
nisha ji kya yeast pansari kii shop par mil jata hai kya or jalebi banane me iska istemal kaise kiya jata hai
निशा: राठौर जी, यीस्ट केक का सामान बेचने वालों के पास मिलता है. जलेबी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
bhagvati lodhi
Mem is yeast ko cack m mila sakte h
निशा: भगवती जी, यीस्ट को केक में नहीं मिलाना है.
sonu
Nisha ji red wine mai kis yeast ka istmaal kiya Jaata hai please bataiye
निशा: सोनू जी, मुझे खेद है कि इसके बारे में जानकारी नहीं है.
davinder
Mam keya is ko jalebi ke liye use kar sakte he
निशा: देविन्दर जी, अवश्य किया जाता है.
zaad
hameen koi pta naheen chla

sharda jain
Jai jinedra nisha ji
Bati ke oven me banaya ja sakta
Bread
Kese banaya jata h
Please reply
निशा: शारदा जी, जिस तरह बाटी सेकती हैं, उसी तरह बाटी ओवन में ब्रेड भी बनाई जा सकती है.
Pramod
Nisha Ji,
You may have already replied to many so apology. Can this yeast be used to make thin crust pizza base?
निशा: प्रमोद जी हां यीस्ट को थिन पिज्जा बेस के लिए यूज किया जा सकता है.
anjali
nisha aunti kya hum iss yeast ko pizza ke dough banane me use kar sakte hai

निशा: अंजली जी हां अवश्य कर सकते.
pooja
Thanks for this home made yeast
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Devesh
Nishaji, kya main is khameer ko pizza crust banane ke liye use kar sakta hoon?
Agar ha! Toh any useful tip..
Amanpreet
thanks your recipes is very easy and ingredients easily available
sanjay nayak
your recipes is very easy and ingredients easily available, i am downloaded at least 45 video from your side, many many thanks nisha ji
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Govind sony
Mam is yeast ka use tava pizza banane m kese kr skte hai plese tell me...
निशा: गोविन्द जी, 2 कप मैदा को गूथते समय, 1/4 कप यीस्ट डालकर मैदा और सारी चीजें बिलकुल उसी तरह मिलाकर आटा गूथिये, और बनाइये.
mewalal
Nisha madam ji aap yeast ka video uplod kijiye please.
Thank you
निशा: मेवा लाल जी मैं इसे बना दूंगी.
simran
kya hum is homemade yeast ka use pizza me dry yeast k bdle kr skte h??
निशा: सिमरन जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Ritu jain
Hi Nisha ji i hav heard yeast is made from egg is it an different thing, can we make dry yeast at home as in many recipes they mention the usage of dry one
निशा: रितु, यीस्ट एग से नहीं बनता, और ड्राई यीस्ट घर में नहीं बना सकते.
arti soni
Nisha ji aap sabhi recipes hindi me bhi diya kare thanks nisha ji

निशा: आरती, मेरी सारी रेसिपी हिन्दी में होती है, और वीडियो भी हिन्दी में हैं.
jacky rochwani
Thank u nishaji...mene aaj apni g.f ko yeast banana sikhaya.usne bana liya...aur me aapki teceipe se sikha k usko khush to me b khush...boli taaraa raaa raaa...thank u.....good n8.t.c.jai shree krishna.
निशा: जैकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mayank
nisha ji jalebi khamir ke bina bhi ban sakti he kya?

निशा: मयंक जलेबी के लिये मैदा में खमीर का होना आवश्यक है.