घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

BHUPENDRA KUMAR SINGH
Dear Nisha,
Please mention, that what is "gluton"

निशा: भुपेन्द्र जी, यह एक प्रकार का प्रोटीन है, जो कई किस्म के अनाज जैसे कि गेहूं, जौ, राई इत्यादि में पाया जाता है. जिन अनाजों में यह प्रोटीन नहीं पाया जाता है, उनका आटा गूंथने और रोटी बनाने में मुशिकल होती है.
Ashutosh Valmikan
Nisha mam,aap kitne gram vala cup use karti hain? normally cup 250grm ke hote hain shayad
waris ahmed
Wine yeast banane ki vidhi bataiye plz
Ashutosh Valmikan
Mam thank you very much,there are many other chefs,channels,sites on google and youtube.But in among all of them but you are the best and number one

निशा: आशुतोष जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
juned khan
Instant yeast Kise there hai
Parth
sauf powder kya h???

निशा: पार्थ जी, पिसी हुई सौंफ को सौंफ पाउडर कहते हैं. यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
ashok kumar
Ma'am yesterday I have brought dry Yeast can you tell me how to make dry yeast at home ?
Rajeshkumar
Nishaji aapne bataya ki"dry yeast" ghar me nahi ban sakta....to kyu nahi ban sakta?jo market jo dry yeast mil raha he vo kya n/Veg hota he ya veg hota he? To plz dry yest gharme banane ka koi tarika bataye plz aapse umeed he....
Himmat panwar
Hi dosto me ek pastry chef hun abi tak ye yeast banyi ni dekta hun kya hota h
Thanks ye batne ke liye ki yeast aisi banti h
Vini
Bread ka dough banane ke baad usako bake kaise and kitna karna hai... Mere paas gas oven hai... To kitna time bake karna chahiye
निशा: विनी जी, ब्रेड मो ओवन में बनाने के लिये आप उसकी रेसिपी से तापमान और समय दोंनो देख सकती हैं, अगर आप इसे कुकर में बनायें तब कुकर में केक वाली रेसिपी देख सकती हैं बिलकुल इसी तरह से ब्रेड को कुकर में बना सकते हैं.
Jyoti
Mam, kya khameer k liye eno fruit salt use kar sakte hain???
निशा: ज्योती जी, खमीर के लिये इनो फ्रूट साल्ट यूज नहीं किया जाता है.
punam singh
nisha anty kya hum is ke andar sof powder na dale to bhi chal sakta hai kya please reaply

निशा: पूनम जी, खमीर के लिए सौंफ की आवश्यकता होती ही है.
ujjwal
Very easy

निशा: उज्जवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद
sandhya
kya is khameer ko hum dosa ya idli me use kr sakte h

निशा: संध्या जी, यीस्ट को इडली या डोसा में डालने की आवश्यकता नहीं होती.
Vikas sahni
How to make dried yeast i want to make pizza
निशा: विकास जी, हम घर में ड्राई यीस्ट नहीं बनाते, घर में गीला यीस्ट बानाने की विधि मेरे वेबसाइट पर देख सकते हैं, उसे बनायें और ट्राई कीजिये और बतायें कि कैसा बना.
Arshi
Mam hello I love u Nd also love your recipie mam kya is yeast se pizza bna Sakti hu please bataye

निशा: आरशी जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Anu
Ese pizza bread banane ke liye b use kr sakte h

निशा: अनू जी, बिलकुल कर सकते हैं.
Dilpa
Thanks,
Yeast har jagh nahi milta

निशा: दिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MOUSUMI GOSWAMI
I try so many precipices from you. soya paneer,Laccha paratha,fuchka etc.I love your cooking processes,It is so easy. Thank u Mam

निशा: मौसमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jignesh
bread pav ke liye microwave oven or otg oven dono me se kaun sa best hai
rakhi jain
Nisha ji kya hum pizza bread bnane k liy yeast k saath chiz ka use bi kr sakte h ..

निशा: राखी जी, यीस्ट खमीर उठाने के काम आता है चीज़ से खमीर नहीं बनता है.
Varsha Shekhawat
Nisha ji
Mene abhi yeast banane rakha he
usme kachi souf nai thi to rosted
use ki he or airtite container ko oven me rakha he to yest acha banega? please reply
निशा: वर्षा जी, अगर आटे में थोड़े झाग बन जायें तो खमीर तैयार है.
Ravi Katariya
Thank You Mam
utkarsh
how to make dry yeast at home
VINOD
Very useful, informative and interesting. Thanks for sharing.

निशा: विनोद जी, अपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
PRADEEP CHAUHAN
Hiiiii Nisha ji,Maine apke banaye yeast wale aaate se pizza banane Ki koshish Ki par Vo nahi phula ulta wo kadak ho Gaya???????kyu kyu????
k.m.sodha
Nishaji kya gar pe banye huve khamir se jalebi bana sakte hai...plzzz replay

निशा: k.m. जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Meenakshi
I like ur all recipes.aapne pav banane k liye yeast ki recipe bataye hai to Kya direct pav k ghol m curd mix kar k yeast nahi banaye ja sakte

निशा: मिनाक्षी जी, यीस्ट की आवश्यकता पड़ेगी
Manish
Hello nishaji,
Apki recipe me humne padha tha ki tayar dough se thoda dough nikal kar use dobara use kar sakte hai pls detail me bataye
Thanks and regards

निशा: मनीष जी, खमीर थोडा़ सा ही उपयोग किया जाता है.
Babubhai parmar
Mem dry yeast kese banate he please gaid kare
निशा: बाबूभाई जी, ड्राई यीस्ट को घर में नहीं बना सकते.