घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sujata sikkarwar
yeast is an organic compound?
sonia sharma
Madam,paaw banane ke liye is taza khamir ka kitni maatra m upyog karna chahiye ? pl batayen ! taza khamir ki recipe batane ke liye behad shukriya !
निशा: सोनिया जी, 250 ग्राम या 2 कप मैदा का आटा गूंथ रहें हैं तब लगभग 50 ग्राम या 1/4 कप ताजा खमीर का यूज कीजिये, आटा गुनगुने पानी से लगायें.
pooja joshi
dear nishaji,
how are you?
i hope you are fine.
nishaji mene ghar par cooker mein bangali rasgule banaye the bahut acche bane they. aapki sari receipes bahut aachi hain
rajo meing aapki website dhekti hoon aur naya naya banane ki koshih karti hoon.
aasha karti hoon app aachi aachi recepi yuhi banati rahein
pooja

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gowri
Please let me know how we can make soft besan dhokla using natural raising agent, without using eno/soda as these kill all the good enzymes in the dhokla and are not healthy. Thank you for your awesome recipes :)

निशा: गौरी जी, इसके लिये चने की दाल से बैटर बनाकर उसे फरमेन्ट करना होगा, तब ढोकला बना सकेंगे, जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Your name...
thank you for recipes.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
basir
bakers yeast
giriraj
Recipe of brown bread.......900gm-maida
Multigran flour -100 gm
Caremal-10gm
SugarSugar-120gm
Salt-20gm
Yeast-35gm
Butter-80gm
Megha mahajan
Thanks nishaji.....
Aapki batayi hui kafi recipes ki vajah se alag alag dish bana sakte h aur mene to apne mobile me aapke Niagara madhulika apps bhi install kar rakhe h...
Aap se ek request h ki plz mujhe bataye kya hum bake karne vali koi bhi recipes pressure cooker me kar sakte h kya...?

निशा: मेघा जी, सभी नहीं बना सकते हैं, कुछ रैसिपी बना सकते हैं.
amruta bhekare
What is meaning of yeast in Marathi
It is like eating soda or anything else
निशा: अम्रुता जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है,जो अनुकूल वातावरण मिलने पर तेजी से बढ़ती है.
zala vishal
Nice job
I like u your recipe i use in nan roti thank u so much.
निशा: जला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishnav nilam
thanks for knowleg

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
komallohia
.mam dry yeast kese bana sakte h ghar pr..
vijay padhariya
खमीर बनाने की विधी तो बताई लेकिन ब्रेड घर पर कैसे बनाये कृपया विस्तार से बतायें

निशा: विजय जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार के ब्रेड बनाने के तरीके दिये हैं, सर्च बटन पर ब्रेड लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
balaji
Nishaji kya yeast me aniseed powder milana jaroori hai?
Pls batye

निशा: बालाजी, इसमें सौफ डालना आवश्यक है.
abhishek
Aaj to mai pizza kha raha hoo
sakshi
mam kya hum pav atte k bna sakte hai Maine ki Jagah thank you in advance...

निशा: साक्षी जी, आप मैदा में आटा मिला कर बना सकते हैं.
sayali sunil sandanshiv
aap ke nisha madhulika . com ke kaaran mujhe aur meri maa ko cake kaise banate he yee janane ko mila hum ne do bar cake banaya pehli baar to usme baking soda jjada ho gaya aaur hum ne aaj cake banaya to aapki recipe me dekhkar banaya aur cake iitna aacha bana ki sabko pasand aaya isiliya mee meri behen aurmeri maa aap ko thanks karte hee aur umid karte hee ke aap hamare liya aur bhi recipes lainge thankyou very much

निशा: स्याली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tanvi
Namaste
I watch your videos and get to learn a lot. I make a lot of recipes from your album. You are the best chef what I like most is that you try to make everything in traditional Indian way.
Thanks for your awesome videos.
I want to make bread of atta and sooji without dry yeast or baking powder, soda. But want to use Indian khameer.
I know that South Indians make dosa using Indian Khameer they make batter for the whole week and keep using it for rice dosa idly. I had a friend whose mother used to do it like this.
So can I make khameer of sooji and atta without using maida. We do not consume maida at all except when we are eating out which is rare. Because outside food do not suit us so we go to celebrate birthdays or wedding anniversaries even then we prefer to eat at home.
So consumption of that much maida is more then enough.
I would appreciate it if you could guide me.
Thanks once again please keep up the good work and I see many people going traditional because that is where we will find good health. More natural.
LAXMANSINGH
निशाजी मेरे पासlg केms2021cw modal कामाइकृौबैव है क्या इसमैconversation modeहै यदि हाँ तो कैसे करतेहैं और यीस्ट की जगह हाइडृो( जो जलेवी मै डालते हैं)का पृयोग कर सकते हैं यदि हाँ तो कितना और इस मौसम यीस्ट घरपर बन सकता है। निशा जी इसे आज ही बता दे तो आपकी अति कृपा होगी आपका बहुत -बहुत धन्यवाद!

निशा: माइक्रोवेव के साथ प्राप्त दी हुई बुक में आपको सभी दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी जाती है, आप उससे जान सकते हैं की आपके माइक्रोवेव में कौन-कौन से आप्शन दी हुए हैं. आप हाइड्रो 1-2 पिंच ले सकते हैं. यीस्ट आप किसी भी मौसम में बना सकते हैं.
manju jain
Jalebi k liye bhi same kamir ban suck tha h kya ?? Nisha ji
निशा: मंजू जी, जलेबी के लिये भी यही खमीर यूज होता है.
Blue Razak
I want to know, will i can use Yeast, Because not get Wine Yeast in our country (Bangladesh). I want to know make instant Wine recipi (Hinsi or Bengoly) Languege if possible by you tube
Thanks with best
Blue
manju jain
Jalebi banane k liye kamir kaise banana h ??? @ nisha ji
निशा: मंजू जी, घर में खमीर इसी तरह बनाया जा सकता है.
LAXMANSINGH
Nisha ji mere pas lg ka solo microwave oven hai kya isame sabhi tarah ki baking kar sakte hai please reply urgent or yeast ki jagah baking powder ka istemaal kar sakte hai

निशा: लक्षमन जी, माइक्रोवेव के कनवेक्सन मोड पर बेकिंग आसानी से होती है. बेकिंग पाउडर और खमीर दोनों के अलग अलग काम हैं
harish
mam muze fennel isk bare me pure jankari dijiye pls

निशा: हरीश जी, सौंफ के बारे में मेरी वेबसाइट पर जानकारी दी हुई है आप इसे पढ़ सकते हैं.
Priyanka
Nisha ji
घर पर बनाया खमीर कैसा दिखता है । मैंने बनाया था ।

निशा: जैसे रेसिपी में दिखाया गया है वैसा ही होता है.
amrita

Nisha ji 300 gm maide me khameer kitna dalna hai


निशा: अम्रिता जी, 300 ग्राम मैदा में 1/4 - 1/3 कप घर का बना खमीर डाला जा सकता है.
C S GUPTA

HOW make graps wine at home , please  difine in hindi


 

Dnyaneshwar Khane

Yeast market me kis dukan me milati hai? aur yeast na mile to yeast banane wali samagree me se anseed powder kaha milegi? Anseed powder kya hoti hai ?kya ye sabun me estemal honewali power hai? please clear me. Thanks 


 


निशा: Dnyneshwar ji, यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाता है, और उन दुकान पर भी मिल जाता है, जो केक और चौकलेट का सामन बेचते हैं. सोंफ पाउडर मसाला है किराना स्टोर पर मिल जाता है, साबुत सोंफ से मिक्सर में आसानी से पाउडर बनाया जा सकता है.
Swati

Can we make khamir with wheat atta?

Kritvi

 Hello      Kya first time banaye yeast ko 24 hours se jayada bhi warm place par rakh sakte hai....


निशा: क्रतिवी जी, हां यीस्ट को और भी थोड़ा अधिक देर तक रख सकते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक बाहर रखने से ये खराब हो सकता है, इसे तैयार होने के बाद फ्रिज में रखें और 5-6 दिन तक यूज करें.