घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.
खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.
भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.
Read - How to make Yeast at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast
मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Yeast at home.
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है. इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.
इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.
घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.

गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.
इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.
कमेंट (366)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिव्या, एसे नहीं कर सकते हैं.
U r great nishaji mene pheli bar aap ke website dekhi.
निशा; अदिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, यीस्ट की जगह सीट्रिक एसिड यूज नहीं कर सकते.
निशा: डा. राजीव जी, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट बारीक होता है और बेकरी का सामान बेचने बालों के पास मिल जाता है, धन्यवाद.
निशा: राजन जी, खमीर केक में नहीं डाला जाता है.
निशा: राजना जी केक में खमीर यूज नहीं करते, किसी भी तरह की ब्रेड, वन, डोनट, पिज्जा बेस आदि में यूज कर सकते हैं, रैसिपी में यीस्ट का यूज करते है उसी में इस ताजा यीस्ट का यूज होता है.
निशा: राजन जी, आप इसके बिना भी खमीर बना सकते हैं, बना कर देखिये और बताइये कि कैसा बना?
निशा: श्वेता, जी हां इस तरह किया जा सकता है, फिल्म से कवर करना आवश्यक नहीं है.
today i look how to make pizza on tawa. i see the reciepe the pizza . what is meaning of instant yeast
निशा: भावना, इन्सटेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट को पानी में अलग से एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती, ये बारीक खसखस के दाने की तरह होता है. ड्राई एक्टिव यीस्ट को पहले अलग गुनगुने पानी में डाल कर एक्टिव करते हैं उसके बाद आटे में मिलाते हैं, ये पिली सरसों के दाने जैसा होता है.
निशा: नेहा, सोंफ पाउडर एसे ही डालना है, धन्यवाद.
Achcha laga ki aapne turant meri problem ka jawab diya....mam pls bura mat maniyega per aap rahti kahaan hai main noida main rahti hoon aur aapse milna chahti hoon
निशा: जया मैं नोयडा में ही रहती हूँ, धन्यवाद.
निशा: जया जी हां अवश्य कर सकती हैं.
निशा: मनोज, यीस्ट, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर तीनों चीज अलग अलग हैं.
निशा: मनोज जी, इडली बैटर ठंड के दिनों में देर से फरमेन्ट होता है, इसे ओवन या बन्द अलमारी में रखें और साथ में एक दूसरा बर्तन गरम पानी से भरा हुआ रखें उससे अन्दर का तापमान गरम होने से इडली बैटर 10-12 घंटे में फरमेन्ट हो जायेगा, इसमें ड्राई यीस्ट नहीं डालेंगे, बैटर नहीं फूला है और आप इडली बनाना चाहते हैं तब इसमें 1 किग्रा. बैटर में 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा या इनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिलाइये और तुरन्त इडली बना लीजिये, अच्छी स्पंजी इडली बनकर तैयार होंगी.
thank you
Diana
निशा: डिआना, कर्ड (दही) दूध को जमा कर बनाया जाता है, दही जमाने की रैसिपी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दही लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. Aniseed powder मसाला है जो भरवां सब्जियों और अचार में यूज किया जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: ज्योति जी, यीस्ट में एग नहीं होता है.
Can roasted sauf powder will work instead of sauf powder?
You are really great that you are replying to each and evryones doubt..;)
निशा: प्राची, इसके लिये हमें रोस्टेड सोंफ पाउडर नहीं ले सकते, इसमें कच्ची सोंफ का पाउडर ही डाला जाता है.
निशा: रिम्पी, इन्हैं डालकर ब्रेड के लिये आटा तैयार करना अच्छा नहीं क्यों कि समय बहुत ज्यादा लग जाता है जिससे आटे का स्वाद उतना अच्छा नहीं रहता.
pizza banane ke liye ghar par bane yeast ko pizza base banane ke liye maide me mila kar kitne time tak rakhna chahiya.
plzzz send my ans.
निशा: मनीष, घर का बना यीस्ट मिला कर आटा गूथ रहे हैं, गुथे आटे को ढककर 2 घंटे के लिये गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा, इससे भी बिलकुल इसी तरह पिज्जा बनाइये.