घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.
खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.
भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.
Read - How to make Yeast at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast
मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Yeast at home.
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है. इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.
इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.
घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.

गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.
इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.
कमेंट (366)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
or 21/2 ka kya matlab he
pls explain us
thanking you in anticipation
इस खमीर को use करते हुये चार लोगो के लिये यदि भटुरे का आटा लगाना हो तो कितनी मैदा और कितना homemade yeast use करना होगा और क्या उस आटे मे दही,चीनी,baking powder और तेल भी डालना होगा. आटा लगाने के बाद कितनी देर रखे. please reply
निशा: महेश, सोंफ डालने से यीस्ट जल्दी बनता है.
Mene khamir ke aate se bread banaya par bread fulla nahi,or jo atta laga ke rakha tha vo bhi double nahi hua.
Aisa kyu hua pls batayie
निशा: स्मिता, अगर आटा अच्छे से नहीं फूलता है, तो ब्रेड भी नहीं फूलती है. आटे के न फूलने के कई कारण हैं, आटे में जो खमीर डालरही हैं वह अच्छा हो तो आटा अच्छा फूलता है, आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर लगाना होता है,गुथे आटे को गरम जगह पर ढककर रखा जाता है, सारी चीजें ठीक हों तो आटा अच्छा फूलता है, धन्यवाद.
jo bread ke liye aata lagaya hai ghar me bane khamir ki madad se uski bread banane ke liye kya karna padega?
Please reply...
निशा: रुचिका, आटे में ड्राई यीस्ट की जगह, आधा कप घर का बना ताजा यीस्ट डालकर ब्रेड के लिये आटा लगाया जा सकता है.
निशा: संदीप, घर में ड्राई यीस्ट नहीं बना पाते.
I have lived in Canada for many years and using your site I am able to make many recipes my mom made when i was a little kid. Because of you and your recipes, I am able to keep in touch with my culture.
Thank you.
I also have one little question I wanted to ask you. I have been making bread in a bread machine using dry yeast. But I like your homemade yeast recipe, so I wanted to try it. But I am confused, if I put 2 teaspoons of dry yeast in the recipe, how much quantity of your homemade yeast would I have to put in the bread machine?
Thank you!
निशा: संतोष, इतने ड्राई यीस्ट की जगह, आधा कप ताजा यीस्ट डाला जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: शीतल, जी हां प्रेशर कुकर में ब्रेड बना सकते हैं.
निशा: प्रीति, इतना ताजा ईस्ट लगभग 5 छोटे चम्मच यीस्ट के बराबर हो जायेगा. इतने यीस्ट को 4-5 कप मैदा को गूथने के काम में लाया जा सकता है.
निशा: मीनाक्षी, पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट का प्रयोग ही किया जाता है, ओवन में स्टील प्लेट का यूज किया जा सकता है.
निशा: ज्योति, जहां खमीर की आवश्यकता है, वहां तो खमीर ही चाहिये.
kya kamir bina sauf ke nahi ban sakta
निशा: शीतल, सोंफ को इंगलिश में Fennel seed कहा जाता है.
निशा: प्रतिभा, हम किसी भी बेकिंग डिश के लिये घर में बना खमीर प्रयोग में ला सकते हैं, कोई भी ब्रेड, पिज्जा, पाव आदि.
Main bohot dino se bread ki recipe dundh rhi thi woh bhi yeast free kyunki bazar se kharida mera dry yeast kabhi activate hi nhi hota tha isliye bohot bohot dhanyavad.
mera 1 sawal hai kya hum is khamir ko cinnamon rolls banane ke liye istemal kr sakte hai?
plzzzzz reply
निशा: नेहा मैं तो इस खमीर को घर की सभी बेकिंग में प्रयोग करती हूं.
निशा: आफ्रीन, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग की जाती हैं.