घर में खमीर बनायें - How to make Yeast at home

📅 15 अप्रैल 2011 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 366 कमेंट ★ 3.6 (14122)


खमीर का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता रहा है. यह अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति ही संस्कृत शब्द यास से हुई है. हम शीरमाल, खमीरी रोटी, जलेबी में खमीर का प्रयोग बहुत पहले से करते आ रहे है. पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी. खमीर से बना खाने का टैक्स्चर और खुश्बू सामान्य खाने से बहतर होता है.

खमीर उठाने के लिये ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपयोग करते है. यदि ताजा खमीर (Fresh Yeast) सूखा खमीर (Baker's Dried Yeast) उपलब्ध नहीं हो तो आप घर में किचन की सामग्रियों से ताजा खमीर बना सकते हैं.

भारत में परम्परगत रूप से इन्ही सामग्रियों से खमीर उठाया जाता रहा है. मैं बाजार से लाये सूखे खमीर (Baker's Dried Yeast) के स्थान पर घर में बने खमीर का ही उपयोग करती हूं.

Read -  How to make Yeast at home In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast

मैदा (All purpose flour) - एक कप
दही ( Curd ) - 2 टेबल स्पून
चीनी (Sugar) - 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर (Aniseed powder) - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Yeast at home.

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

घर में बने खमीर से ब्रेड के लिये आटा लगायें
एक छोटी कटोरी घर में बने खमीर से 2 1/2 कप ( 300 ग्राम) मैदा को गूथने में काम लाया जा सकता है. मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. छानी हुई मैदा के बीच में जगह बना लीजिये, इस जगह में ताजा खमीर, 2  टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर, मिला लीजिये. 2/3 कप पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती से भी ज्यादा मुलायम गूथिये, गुथे मैदा को 5-7 मिनिट तक उलट, पलट कर, पटक कर गूथते रहिये, खमीर उठाने के लिये मैदा को बार बार दोहरा करके गूंथना चाहिये ताकि रबड़ जैसा खिंचाव पैदा हो जाय. लगभग पांच-छ्ह मिनट तक आटा गूंथने से आटे में चिकनापन और खिंचाव पैदा हो जाता है. इसका अर्थ है कि मैंदा में ग्लूटोन आ चुका है. ग्लूटोन आने के बाद मैदा हाथ से नहीं चिपकती, गुथी हुई मैदा छूने में बहुत ही नरम और चिकनी लगती है.


गुथी तैयार मैदा को किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर, अच्छी तरह टावल से या क्लिंज फिल्म से ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये. गुथी हुई मैदा लगभग 4 घंटे में फूल कर दुगनी हो जाती है, यानि कि मैदा में खमीर बन गया है, मैदा का आटा ब्रेड बनाने के लिये तैयार है.

इस तैयार आटा से एक छोटी कटोरी खमीरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दीजिये. खमीर सात दिन तक फिर से ब्रेड के लिये आटा लगाते समय खमीर का काम करता है और इस बार ये खमीर पहले से अच्छा बनता है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (14122 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (366)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

niharika
thanks..........for information..
niharika
hello nisha ji maine yeast bananeki koshish ki per usne 24 hrs ke baad bhi bulbule nahi uthe bataiye kya kru ,kya mujhe aur time usse rakhna chaiye.aak kal mausam bahut thanda hai....................
निशा: निहारिका, इतने ठंडे मौसम में यीस्ट नहीं बन पाता है.
dheraj
frenkie our veg white korma ka video upload kare.
निशा: धीरज मैं कोशिश करती हूँ.
rahul gupta
thank u very much Nisha ji,
Vinay
nisha ji, kya hum isse pizza dough bhi bana sakte hai ??
निशा: विनय जी हाँ इस खमीर से पिज्जा डोह भी बनाया जा सकता है.
Paul
Hi Nisha, very interesting article. I was hoping you could tell me the equivalent ingredients for your home made yeast as American ingredients? like for examples, what is "Curd" or "sounf powder"?

super interesting anyways, thank you!!!
निशा: पौल,सोंफ (fennel seed )है, सोंफ न हो तो मत डालिये, दही, मैदा और चीनी डालकर भी खमीर बन सकता है. dahi (curd) दूध से बनाया जाता है, दही जमाने की रैसिपी वीडियो सहित वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
rahul gajera
kya souf powder ki jagah jira use kar sakte he?
निशा: राहुल, सोंफ की जगह जीरा नहीं डाल सकते.
payal lodha
what is sounf powder
निशा: पायल, इसे fennel कहते है, सोंफ को अचार और भरवां सब्जियों में ज्यादातर यूज किया जाता है.
rakhi
hello nisha ji your website is a bless for all those who r learning cooking and who love cooking,i am a great fan of yours.......
निशा: राखी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anu
Hi, I like this recipe. do you know if the same can be used to bake breads ?thnxx
निशा: अनु, मैंने तो इससे अनेकों बार ब्रेड बनाई है.
Yaman
Nisha jee mere pichle prayog yeast ke achche nahe the, to kya aap mujhe kis brand ka use karna chahiye bata dijiye. Pls nishajee
निशा: यमन, मुझे तो इंस्टेंट बेकिंग यीस्ट अधिक पसंद है. यह अलग अलग ब्रांड में आता है और एक जैसे ही रिजल्ट देता है.
google baba
waoooooooooo waoooooooooooooo great great and grat
Noor Amina
can we use this yeast in bakeing brown breads will we get the same results like we get from dry yeast from market.
निशा: नूर अगर यीस्ट अच्छा बना है, तब आप इसे ब्रेड बनाने में अवश्य यूज कर सकते हैं, और आप जो ब्रेड के लिये आटा लगा रहे हैं, वह आटा फूल कर स्पंज होता है, उस आटे से आप थोड़ा सा आधा कप आटा बचा लें और उस आटे को भी दूसरा आटा लगाने के लिये यीस्ट की ही तरह डाल कर यूज कर सकते हैं.
Yaman
Namaskaar Nisha jee,
Dhanyawaad, aapne mere pichle prashna ka jawaab diya! Aapne hali me pizza parantha ki recipe dali thi, usme aapne dry active yeast use kiya tha. Kya mai yeh yeast bhi use kar sakta hu? Agar ha to 2 cup me 1/4 yeast dalna padega kya? Agar ye yeast dal raha hu to kya usme chini dalni padegi?
निशा: यमन, ड्राई एक्टिव यीस्ट सबसे अच्छा काम करता है, आप इसे यूज करें आपको कभी शिकायत नहीं होगी, 2 कप मैदा में 1 छोटी चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट यूज कीजिये.
lata
aunty maine ghar me khamir banaya hai per subah hi use freez se nikal kar rakha tha aata guthne k liye per jyada kaam ki wajah se bhul gai ..kya ab wo khamir use karne layak nahi hoga ?
निशा: लता उसे यूज किया जा सकता है, लेकिन कम मात्रा में थोड़े से आटे में डालकर यूज करना चाहिये और बाद में वह आटे को खमीर के रूप में डालकर और आटा गुथिये, अधिक समय के बाद टेस्ट उतना अच्छा नहीं रहता.
Punitha
I am fairly new into baking, your answer to make yeast at home was very helpful. Will surely give a try. Thanks!
savita
MA'M maida ki jagah hum wheat flour (gehun ka atta) daal sakte hai kya??????
निशा: सविता, खमीर के लिये मैदा का ही यूज करना होता है.
yaman
reply please
yaman
nisha jee, mai aapki saari recipes try karta hu. aaj hi maine malai ladoo banaye hai. aap mujhe ye bataye ki mai kitne gram maide me kitna yeast milao? mujhe isse pizza base banana hai. aur kya isse 5 tsp yeast banega?
निशा: यमन, 2 कप मैदा में 1/4 कप घर का बना यीस्ट डाल कर आटा गूथा जा सकता है.
yaman
can i make pizza dough from this?
निशा: यमन, घर में बनाये गये खमीर से पिज्जा आटा लगाया जा सकता है.
Geetu
Thanx nisha didi , apki recipe to muje bahut achi lagti h .
Sindhu
Thank you so much :)
Aradhana Sahu
Namaste nishaji, kya hum chhena ya pneer banane ke liye lemon ki jagah citric acid ka upyog kar sakte hai?
निशा: अराधना, जी हां किया जा सकता है, आधा छोटी चम्मच सीट्रिक एसिड आधा कप पानी में घोलिये और उस घोल को यूज कीजिये.
C D Bhattt
Variyali powder
anu
Can we use eno as a dry yeast??
ratikabhandare
ab muje ghar me pizza banana asan ho gaya ,thanks nishaji
barkha
can u plz give recipe to make khubbus (lebanese Roti)...Thank you
निशा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
dinesh sharma
nisha mem aap annpurna.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sumaira khan
Nishji,
mujhe apki recipe bahut pasand aaayi.Kya ise presure cooker mein bake kar sakte hain.
निशा: इस खमीर को आप कहीं भी Yeast की जगह प्रयोग कर सकते हैं
Vivek
Mere question ka answer aapne nahi diya...
please bataiye ke is homemde yeast se bhature ka aata kaise lagayain

निशा: दो कप आटा / मैदा में दो बडे चम्मच घर में बना खमीर प्रयोग कर लीजिये