मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, आप मुंगदाल का हलवा बनाकर खा चुकी होंगी, आपको पसन्द जरूर आया होगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
n main bhi bna rhi hu....
?
निशा: रिचा ये हलवा तो आप कभी खा सकते हैं, जब भी आप मीठा खाना चाहें, बनाइये और खाइये.
thanku nisha mam
निशा: हर प्रीति जी हां अवश्य कर सकते हैं.
gas ki recipies hi send karna plzzzzzz
meina bnaya tha halwa acha nahi bna
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, दाल को भिगोना है, पीसना है, और अब भूनना है.
निशा: रुचि, हलवा को ढककर 3-4 मिनिट माइक्रोवेव करने से ये दाल कच्ची नहीं लगेगी. दाल को अच्छी तरह तो गैस पर ही भूना जाता है, घी थोड़ा ज्यादा डालिये, और नानस्टिक कढ़ाई हो तो कम घी में भी दाल अच्छी तरह भूनी जा सकती है.
निशा: दलजीत, हलवा सख्त लग रहा है, तो थोड़ा पानी या दूध उबाल लीजिये और हलवा उसमें डालकर गरम कर लीजिये, हलवा सोफ्ट हो जायेगा.
Me kafi tym se apki recipes pad rhi hu or bahut kuch banaya b h,sab acchhha banta h,apki recipes padne se pahle mene mung dal halwa banaya tha us din mene soch liya tha ki fir kabhi nahi banaungi qki wo khane layak b nhi tha,fir mene kal apki recipe padke banaya or mene kabhi socha b nhi tha ki me itna achhha halwa kabhi bana paungi,i like u so much apki awaz bahut sweet h bilkul apki tarah.i love yr recipes,thnx once again ,plz reply.
निशा: साधना जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार
निशा: मोहन जी, पनीर क्रीम सहित दूध से निकाला जाता है.
Mere paas thoda sa mawa tha, thoda sa he doodh tha. to mene pehel acchi tarah se daal bhun li (aapke batane jaisi) phir baad mein sugar syrup daala thn milk then mawa. halwa to theek bana (without any lumps) but uska color waisa dark nahi raha n taste mein jyda mawa ka taste aa raha tha.
Please Nisha g bataiye k mere se kya galti hui hogi. aur aise case mein kya kiya jana chahiye.
निशा: रेनू, आपने हलवा में मावा भी डाला है और दूध भी डाला है इसलिये हलवा में मावा का स्वाद अधिक आ रहा है, अगर हलवा में दूध डाला जाया तो हलवा का कलर हल्का हो जाता है.
निशा: सीमा जी, अगली बार चीनी में घोलते समय पानी थोड़ा अधिक ले लीजिये, हलवा सोफ्ट बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mera halwa pile rang ka bna or soft tha but mene na to mawa use ki thi or na hi milk.
Wo bhut patla or pile rang ka bna h
Mujhse kya galti hui plsss btaiye na
निशा: हिमान्शी जी, दाल का हलवा पीले रंग का तो होता है, हलवा को थोड़ा और पका लेते तो वह पतला नहीं रहता.
निशा: सोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, चीनी में पानी थोड़ा अधिक डालें और चाशनी को पतला रखें, हलवा नरम बनेगा.
Nisha ji kya yeh halwa microwave main bhi ban sakte hai agar ha to please isko banane ki vidhi bhi bataiye .
निशा: अनुपमा, ये हलवा माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: लक्ष्मी, चीनी से दुगना दूध ले लीजिये और चीनी घुलने के बाद भुनी दाल मिलाकर हलवा को गाढ़ा होने तक पका लीजिये.