मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कैलाश जी, रेसिपी के नीचे विडियो दी हुई है.
निशा: हलवे को चाशनी मैं डालना है और लगातार चलाते हुए पकाना है इससे गुठलियां नहीं रहती.
निशा: पूजा जी, हलवा मावा के बिना बना सकते हैं, हलवा में पानी की जगह दूध का यूज कर सकते हैं, मिल्क पाउडर का यूज भी कर सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, अगर कच्चापन लग रहा हो तो हलवे को थोडा़ और भून लीजिए.
hello!! this halwa is the best kya kehne is halwa ke wah!!!!!wah!!!!!!
NYC AWSOM THIS RESIPE I LIKE IT & I tried moong dal Halwa. .but 15-20 minute me dal siki nahi and chipak rahi thi garam kadai me jab dala to guthlia pad rahi thi.meri kya mistake hui. Can u explain me?RQUVEST U PLS
निशा: प्रिया जी, दाल के भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई ले लेंगी तो यह आसानी से भूनी जा सकती है और घी पूरी मात्रा में डालना आवश्यक है, घी की कमी होने से, और जल्दी न चलाने से दाल में गुठलियां बन जाती हैं.
Can we make halwa with moong daal ata...???
निशा: विशाल मुंग दाल आटे से हलवा बना सकते हैं, लेकिन दाल से बना हलवा ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
Mam,
Maine recipe dekh kar halwa try kiya par usme bade bade lumps pad gaye,vaise to halwa bilkul theek bana par uski gaanthe kaafi mash karne ke baad bhi nhi gayi to uske liye mai kya karu.even maine usko mixer me bhi chala kar try kia ki uski gaanthe chali jaye par vo nhi gayi.
निशा: ज्योति जी, आपने हलवा से गांठें हटाने की हर सम्भव कोशिश करली, कोई बात नहीं एसा हो जाता है, प्लीज दाल को हल्का दरदरा पीसें और घी पूरी मात्रा में डालें, नानस्टिक कढ़ाई में दाल को भूनें, अगली बार आप बहुत अच्छा बनायेंगी.
Thankyou for recapy in intarnet my help
Nisha ji, kali daal ka halwa banta hai kya?
निशा: ज्योति जी हां उरद दाल का हलवा बनाया जाता है.
Hie purnima ji meri mother ne try kiya tha moong dal halwa aapki hi recipee se bt jo dal thi bhun ne k baad vo karari ho gyi soft hone ki bajaye or fir jab hmne usme chashni milayo to vo bht hi jada chip chipa ho gya will u please tell the reason of it
nisha ji meri sister pregnent hai aur use hamesha chatpata khane ka mann karta rahta hai...lekin piles ki wajah se wo jyada mirch nahi kha sakti hai....please aap bataen ki kya khaye wo jo uski health ke liye bhi achha ho aur taste ke liye bhi...wo 2 months pregnent hai
निशा: अनुप्रिया जी, पाइल्स में ज्यादा मसाले नुकसान देय होते हैं, तो वह तो न खायें तो अच्छा है और मन करता है, तो थोड़ा सा खा सकते हैं. घर का ताजा बना खाना, फल और दूध ले सकती हैं, जो होने वाले बेबी और आपकी बहन दोंनो के लिये अच्छा है.
Mung Dal Ka halwa Mein Mava Dalna Jaruri Hai Kay Please Give Me Ans
निशा: अम्रपाली जी, मावा से हलवा में अच्छा स्वाद आता है, आप मावा नहीं डालना चाहती तब चाशनी के लिये जो हमने पानी यूज किया है, उसकी जगह फुल क्रीम दूध का यूज करें तो भी हलवा बहुत स्वादिष्ट बनेगा.
Nisha ji Sbse phle m bta du ki m aapki bhoth bdi fan huuu.. Bcz jbse mne haapki recipe dekhi h m sabhi saff ko bhul gai Hu... U r tha bhest cook in the world acoding to me.. Bcz aap apni recipe me Vo massale use karti h Jo hum Indians k ghar me aasanii se mil hate h.. Cahe wo gariib Ho ya ameer .. Or nahi aaltu faltuu powder masalooo k liye idder udder bhatakna pdtaa......so I love uu mam
are aapki tariiff me to hum apna question hi puchna bhul gye.. To mam mera question ye h kijb bhi m ya meri mo. Hum purriiiyaa bnate h.. To ya to aachi trh fulti nhi or ager fulti h to talne per unka uprii hissaa yani papddi si utar jati h.. Or Vo bhoth kararii bhi Ho jati h.. So plz help me
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद. पूरी के लिये आटा अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना करें, आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त हो, और तलते समय तेल अच्छा गरम हो, गरम तेल में पूरी तलने के लिये डालें, कलछी से दबाकर फुलायें, पूरी अवश्य फूलेगी, पूरी तलने के लिये कढ़ाई गैस के बड़े चूल्हे पर रखें, बहुत अच्छी पूरी बनायेंगी आप.
Ager dal thodi kachi reh jaye to kya krna hoga jab hum khate hai to muh mei aati hai dal plz reply now i m waiting your reply
निशा: काजल जी, दाल कम पकी यानि कि कच्ची है उसे थोड़ा और पका लीजिये.
Without khoya it is prepare
Hello nisha g
Kya daal 2 ghante ki jgh 1 eat pehle bhigokar rakh skte h plz rep.me
निशा: पूजा जी दाल को पूरी रात भिगोया जा सकता है लेकिन फिर आप लेट नाइट में भिगायें, 10-11 के लगभग और पीस कर यूज कर लीजिये अगर नहीं यूज कर पायें तो फ्रिज में रख सकते हैं और कभी भी यूज कर सकते हैं, दाल को बहुत अधिक देर तक पानी में रखें तो उसका स्वाद अच्छा नहीं रहता.
Ise agar jada logo k liye bana ho to is ki matra is me bataye anusa kit badha ni hogi
निशा: दीक्षा जी, सारी चीजें उसी अनुपात में बढ़ानी होंगी.
Hi nisha g
Kya daal ko 2 ghante se jada mera mtlb h ek rat pehle bhigokar nhi rkh skte h .plz rep. Me fst</span>
निशा: पूजा जी, दाल 2 घंटे में फूल जाती है, रात भर भिगो कर रखी जा सकती है, लेकिन ज्यादा देर तक पानी में रखने से दाल का स्वाद अच्छा नहीं रहता.
I want to make Urad dal Halwa. Pl. Tell if it is same procedure or some difference. ??
Nisha ji agar halwe ka rang yellow karna ho to rang kab aur kese dalna hai?
निशा: बालू जी, भुनी मूंग दाल चाशनी में डालने के बाद, थोड़ा सा पीला कलर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
Mam mene moong ki dal ka halwa bna ne ke liya pisa but wih 2hours bhr rhne ki vjh se phul gyi hai n usme se thodi smell bhi aa rhi hai to kya ab us dal ka halwa ke lye ya kisi aur chez mei use ho skta hai
निशा: मोनिषा जी, 2-3 घंटे तो दाल को भिगोया जाता है, इतनी जल्दी दाल खराब नहीं होती यदि आपको एसा लग रहा है तब आप इससे चीले बना सकत है.
अगर मावा नहीं है तो दुध डाल सकते है मुझे बताये