मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
या कंडेन्स मिल्क का उपयोग कर सकते हैं
Becoz dal aate ki trah mad jati h
Please tell me mem
निशा: गौरव जी, इसमें दाल को सुखाना नहीं पड़ता, प्लीज रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखें और हलवा बनायें, आपको हलवा पसन्द आयेगा.
निशा: श्वेता जी, थोड़ा सा दूध या पानी हलवा में डालकर एक जैसा होने तक उसे पका लीजिये, हलवा नरम हो जायेगा.
निशा: प्रशांत जी, चाशनी के सख्त होने के कारण ऎसा हो सकता है आप थोड़ा सा दूध उबाल लीजिये और उबलते दूध में हलवा डालकर धीमी आग पर पका लीजिये,हलवा सोफ्ट हो जायेगा.
Amazing receipe. I am not very good at cooking and my mom always was worried how will I feed my husband and kids. Your youtube viedos are my mother's substitute in my kitchen struggle. I have learnt a lot from you and told my mom too about you.
Thankyou so much for sharing your knowledge to women like me ,,,,for free..
with lots of love and regards
Archana
निशा: आपके इस प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनी जी, थोड़ा सा दूध उबाल लीजिये और उबलते दूध में हलवा डालकर धीमी आग पर पका लीजिये,हलवा सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: रेखा जी, हलवा में मावा या मिल्क पाउडर मिलाया जा सकता है और अगली बार चीनी नाप कर यूज करें हलवा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: कान्ता जी, हलवा के लिये चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिये, इसमें चाशनी का कुछ नहीं होता है.
निशा: परदेशी जी, आलू में खट्टे वाले टमाटर डालकर सब्जी बनायें, और मिर्च, गरम मसाला डालें, सब्जी अच्छे लगेगी.
Please Bataye ki bina kesar ke hum halwe ka color golden kaise kar sakte hain
निशा: नेहा जी, हलवे को जितना भूना जाए ये उतना ही कलर में गहरा होता जाता है.
निशा: अतुल जी, अगर ये बहुत ज्यादा जल गया है तो ये खाया नहीं जा सकता. अगली बार जब भी आप इसे बनाएं तो दाल में घी पर्याप्त मात्रा में डालिये, गैस फ्लेम कम रखिये, जल्दी जल्दी चमचे या करछी से चला चला कर भूनिये, थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा हलवा बना सकेंगे.
निशा: आराधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विदुशी जी एसा भी किया जा सकता है.
Green ya yello
निशा: yello दाल लेनी है.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, ले सकते हैं लेकिन मूंग की दाल का हलवा देशी घी का बहुत स्वादिष्ट बनता है.
निशा: नगमा जी, हलवे में मावा नहीं डालना है, कोई बात नहीं. चीनी की चाशनी बनाते समय पानी की जगह दूध का प्रयोग कर लीजिये.
निशा: अंकूर जी, अगर मूंग दाल कच्ची रह गई है और हलवा बन चुका है, तब आप बर्तन में पानी उबालें और उबलते पानी में हलवा डालें, लगातार चलाते हुये 10-15 मिनिट पकायें, मूंगदाल का कच्चापन खतम हो जायेगा.