मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mujhe puchna h k agar hum halwe me mava n dalna chahe to halwa banane ki kya process hogi
निशा: रोशनी जी, हलवे में मावा नहीं डालना है, कोई बात नहीं. चीनी की चाशनी बनाते समय पानी की जगह दूध का प्रयोग कर लीजिये.
I LOVE GAJAR KA HALWA
निशा: नौशाद जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर गाजर का हलवा दिया हुआ है आप अवश्य बनायें.
निशा: भावना जी, बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, आप पिस्ते की जगह अखरोट या जो भी आपको मेवे पसंद हो, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: प्रभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सतबीर जी, उसमें थोड़ा मावा भूनकर मिलाया जा सकता, सूजी भी भूनकर, पानी के साथ उसे फूलने तक पका कर उसे मिला सकते हैं.
निशा: निशात जी, मै आशा करती हूं कि आपका हलवा बहुत अच्छा बने. धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, मां जो कहती है वह तुरन्त कीजिये, मां की बात बिलकुल मत काटिये, और उनको एक भी शब्द गलत न बोले, मां बिलकुल नहीं लड़ेगी.
mam mai moong dal ka halwa banayi to chawal ke sath khane wala dal jaisa halwa bana. aisa kyo kuchh upay bataye.please.....
निशा: अनीता जी, दाल को बिना पानी के पीसिए और च़ाशनी बनाते समय चीनी के बराबर ही पानी डालिए. हलवे को गाढ़ा होएन तक पकाइए, अच्छा हलवा तैयार होगा. आप एक बार और रेसिपी को ध्यान से पढ़ लीजिए और साथ ही इसका वीडियो भी देख लीजिए, आप बहुत अच्छा हलवा बना पाएंगी.
निशा: राकेश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, धन्यवाद.
Kya bina mave ke, pani or chini ki chasni se hlwa bana sekte h,...dal sekne ke bad chasni dal ke ...kesa banaga plzzzz
निशा: मंजू जी, बिना मावा के हलवा बनाया जा सकता है, चाशनी बनाने के बाद ही उसमें भुनी दाल मिलायें, और हलवा के गाढ़ा होने दाल के एकदम नरम होने तक पकायें, मनपसन्द ड्राई फ्रूट मिलायें, बहुत अच्छा हलवा बनकर तैयार होगा.
M dal ka halwa aapki recipe ko dekh kar banti hu but acha banta h,, aaj Maine without mawa ke halwa ,milk wala banya to wo halwa tite bana h dal bhikhar rahi h WO cantenci nahi h Jo honi chiye to m kya karu narm Marne me leye plzzzz
निशा: मंजू जी, चाशनी में पानी कम हो तो हलवा सख्त हो जाता है. अगली बार आप जब भी हलवा बनाएं, पानी थोड़ा अधिक यूज करें, हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: प्रिन्सी जी, मावा मतलब खोया. हलवे में चीनी का इस्तेमाल किया गया है.
निशा: संजय जी, हलवे के लिये वीडियो देखें और बनायें, दाल को धीमी और मीडियम आग पर भूनें, दाल जले न और कच्ची भी न रहे, सारी चीजें नाप कर लें, दिये हुये तरीके से हलवा बनायें, आप बहुत अच्छा हलवा बनायेंगे.
निशा: तन्वी जी, आप इसमें थोड़ा पानी डाल दीजिये और धीमी आग पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाते रहें, थोड़ी देर में चीनी घुल जायेगी.
निशा: महक जी, इसमें थोड़ा मावा भून कर मिला दीजिए, चीनी कम हो जायेगी.
निशा: सुमन जी, धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, चाशनी में पानी की मात्रा कम रह जाने से ऎसा हो सकता है. इस बार चाशनी में पानी की मात्रा थोड़ी और बढ़ा लीजिये, चाशनी को चीनी घुलने तक ही पकाइये. हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: सोनाली जी, बिना मावा के हलवा बनाने के लिए आप चीनी की चाशनी बनाते समय पानी की जगह दूध का प्रयोग कर लीजिए, हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: पूनम जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रिषु जी, भिगो कर पिसी हुई मूंग की दाल से हलवा ज्यादा अच्छा बनता है लेकिन आप मूंग दाल के आटे यानी कि बेसन से हलवा बना सकते हैं.
निशा: दुर्गेश जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.