मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, हलवा गाढ़ा लग बना था तब अगली बार चाशनी में पानी की मात्रा आधा कप और बढ़ा कर डालिये और चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिये, आपको हलवा हलवा जैसा लगेगा.
निशा: माही जी, बर्तन में थोड़ा पानी गरम कीजिये, और हलवा उसमें डालकर, धीमी गैस पर अच्छी तरह मिलने तक एक जैसा बनने पर गैस बन्द कर दीजिये, हलवा सोफ्ट हो जायेगा.
Maine bahut saara ghee daal ke daal ko nonstick pan mai fry kiya per daal chipak rahi thi .kya daal ko sukhi hi pees ke fhir fry nahi kar sakte suji ki tarah plz. Tell me mera bahut man hai halwa khane ka jaldi replykarna plz.
निशा: रीता जी, दाल में घी पर्याप्त मात्रा में डालिये, गैस फ्लेम कम रखिये, जल्दी जल्दी चमचे या करछी से चला चला कर भूनिये, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
मूंग की दाल भूनते समय हमेशा कलछी से चलाते हुये भूनना है, बार बार कोशिश करते रहने से आपकी हर समस्या दूर हो जायेगी.
निशा: आकांक्षा जी, इसे मूंग दाल से बनाते हैं, इसमें सूजी और बेसन डालने की आवश्यकता नहीं है.
Maine receive try ki par sayad ghee jyada ho gaya tha,so meri Daal puri crispy ho gayee.
Maine usse wapas chawal ki kheer banake ke samay usme daal diya.
Taste acha laga par main janna chahti hoon aisa Kyun huwa..
Isse pehle Halwa banaya tha wo bohut acha bana tha,pls bataiye I want to make it for my sister's baby shower( Godbharai)
निशा: कंचन जी, दाल अगर ज्यादा फ्राई हो जाए तो ऎसा होता है. अगली बार दाल को हल्का सा कम सेकें, वह क्रिस्पी न हो आप बहुत अच्छा मूंग दाल हलवा बनायेंगी.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
when i will make mung halwa for 30-40 members then what will be the ratio of these ingridents plz tell me quickly.
निशा: स्वीटी जी, इतने सदस्यों के लिये 1 किग्रा दाल का हलवा बनाना होगा, और दाल के अनुसार सारी चीजों की मात्रा लेकर हलवा बना लीजिये.
निशा: कुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, पानी कम होने से एसा होता है.
निश: लोकेश जी, यह रैसिपी 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.
निशा: पियूष जी, जिस कटोरी से आप शक्कर ले रहे हैं, उसी नाप कर डेड़ कटोरी पानी डाल दीजिये.
Main halwa phle b bna chuki hu it came out gud
But kl jb bnaya 40-45 mnt bhuna sim gas par na jane kyu kaccha reh gya jb taste kiya
Please aap bta skti h ab uska kuch kiya ja skta h ya vo waste ho gya?
Bina mawa ka bnati hu m
Please reply soon
निशा: बिरजू जी, वैसे तो हलवे और मिठाई का स्वाद घी में ही अच्छा लगता है पर आप चाहें तो तेल का उपयोग कर सकते हैं.
Thanks for the reciepe...i love all ur reciepes u r awesome cook...
निशा: युक्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिजा़ जी, दाल अच्छे से न भूनी हो तब ऎसा होता है.
निशा: साकिब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनू जी, दाल को लगातार चलाते हुये भूनना होता है, आप इसे भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई ले सकते हैं, दाल बड़ी आसानी से भून जाती है.
निशा: राजेशा जी, पानी कम होने से हलवा गाढ़ा हो जाता है, चाशनी में पानी और अधिक डालें, हलवा गाढ़ा नहीं बनेगा.
निशा: ज्योती जी, अगर आप उसे पतला बनाना चाहती तो चाशनी बनाते समय पानी अपने हिसाब से जितना आप हलवे की कन्सिसटैन्सी रखना चाहती है पानी मिला लीजिये.
निशा: अनिल जी, इसमें सूजी मिलाने की आवश्यकता नहीं है, दाल का पेस्ट भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई का यूज कीजिये, घी पर्याप्त मात्रा में घी यूज कीजिये, और लगातार चलाते हुये भूनिये, प्लीज इससे पहले वीडियो भी देख लीजिये, कोई भी प्रोब्लम नहीं होती बहुत अच्छा हलवा बनता है.
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परी जी, 100 ग्राम दाल में 100 ग्राम घी डाला गया है. 400 ग्राम दाल में 400 घी डालना होगा और चीनी 600 ग्राम.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत शुक्रिया.