मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कतई खराब नहीं होगा, मनीषा.
निशा: हितेस जी हां अवश्य बन सकता है.
निशा: रविन्दर जी, बेटे को जन्म दिन पर मेरी ओर से ढेरों शुभकामनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, दाल भून कर अलग प्याले में निकाल लीजिये, मावा अलग से हल्का सा कलर बदलने और मावा से घी अलग होने तक भून लीजिये.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, कन्डेनस्ड मिल्क या मिल्क पाउडर डाल सकते हैं, या फिर चीनी घोलने के लिये पानी यूज किया है, पानी की जगह फुल क्रीम दूध का यूज किया जा सकता है.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, मूंग हलवा में खसखस डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: रेशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी अवश्य बनाइये, बहुत बहुत धन्यवाद.
Recipe sounds good but chasnivl kitne taar ki banani he
Plzzzz tell me
निशा: टीना जी, मूंग की दाल के हलवा के लिये चाशनी तार की नहीं बनानी है, बस चीनी को घुलने तक चाशनी को पकाना है.
निशा: गुड्डी जी, मावा की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क ले सकते हैं, मिल्क पाउडर लिया जा सकता है और चाशनी में लिये गये पानी की जगह फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है.
निशा: संजय जी, हलवा बनाना कितना आसान है, कहां प्रोब्लम आ रही आपको, थोड़ा सा उस पर कन्सन्ट्रेट अवश्य कीजिये, आप बहुत अच्छा मूंग दाला हलवा बना लेंगे.
निशा: भावना जी, मूंग की दाल के हलवा के लिये चाशनी नहीं बनानी है, सिर्फ चीनी को पानी में घुलने तक उसे पकाना है.
निशा: जगमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभाजी, आपने इसे डालकर हलवा बनाया और खाया तो अवश्य ही अच्छा होगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप इसे फ्रीज कर सकते हैं, एअर टाइट डिब्बे में भर कर फ्रीजर में रख दिजिये, आप इसे 6 माह बाद भी निकालेंगी तो भी ये बहुत स्वादिष्ट लगेगा.
maine aapki site se bahot sari recipies try ki hai and almost sari achi bani
thank u so much
निशा; शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, मैं बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
regards
hansa
निशा: हंशा जी, अब घी डालकर, चलाते हुये 10 मिनिट तक पकाते रहें, और टेस्ट करलें, दाल का कच्चा स्वाद जाना चाहिये, और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप इसे गाढ़ा होने तक पकाइये, बिलकुल लिसलिसा नहीं रहता है, घी कम हो तो थोड़ा घी और डाल दीजिये.