मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अशा, आंवले उबालते समय नरम न हो तो मुरब्बा में आंवले टाइट हो सकते हैं, अभी आप आंवले निकाल कर एक बार फिर से पानी में उबाल कर चाशनी में डालकर पका सकती हैं.
Padma Ji aapne ghee kam dala hogaa. Isi tarah se jab mai urad ki dal ki kachori banati huin to pahle isi tarah se dhule urad ki pisi hui daal ko fry karti huin is mai bahut mehnat or ghee bhi lagta hai tab jakar daal brown hoti hai.
निशा: दीपा, इस तरह भी कर सकते हैं, लेकिन चीनी पहले दूध में डालकर घुलने तक पका लें तो ज्यादा अच्छा है, चीनी का पूरी तरह घुलना आवश्यक है.
निशा: परविन्दर, मैं इन सभी के लिये कोशिश करूंगी.
निशा: सरला, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परविन्दिर, मेवा के बिना हलवा अवश्य बन सकता है, लेकिन मेवा से हलवा का स्वाद बढ़ता है.
moong dal ka halwa bina mave ka bana sakte hai kya?waiting 4 reply
निशा: इसे बिना मावा के भी बना सकते हैं. मावा इसमें बस टेस्ट अच्छा कर देता है.
mene apki mug dal ka halwa banaya bahot acha bana aur bahot sari recipe apki muje aur meri family ko achi lagi thanks for nishaji
निशा: दीपिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
nishajii aaj me apki banaye moong dal halwa recipe try karugi.Me aur meri mummy apke bahut bade FAN hai.meri mom ne to computer use karna apki website use karne k liye hi sikha.Aur nishajii aap jis pyar aur smiling way se dishes banana sikhati hai,usse bahut POSITIVE ENERGY milti hai.thankyou nishajii
निशा: मूंगदाल को अच्छी तरह भूना जाय तो इसका हलवा येलो-ब्राउन तो होता ही है लेकिन आपको अधिक येलो रखना है तो चाशनी में हल्का सा खाने का पीला रंग मिला दें
निशा: कंचन मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मनीषा, 100 ग्राम दाल के हलवा में आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क डाल दीजिये, और चीनी की मात्रा कम करके 100 ग्राम आधा कप कर दीजिये.
निशा: हिना, घी डालकर और धीमी आग पर और पकाइये, जब तक हलवा में अच्छी खुशबू और उसका कलर अच्छा न दिखाई देने लगे, हलवा अच्छा लगेगा.
निशा; ड्राई फ्रूट मेवा है और खोया मावा है.
निशा: नेहा, हलवा में थोड़ा दूध कम होने से हलवा हार्ड हो जाता है, आप हलवा में और दूध डालकर मिक्स कीजिये और हलवा को थोड़ा पका लीजिये हलवा एकदम सोफ्ट हो जायेगा.
निशा: संदीप, ठंडा होने पर हलवा जम जाता है, गरम करने पर फिर से नरम हो जाता है.
निशा: अलका मूंग के हलवा की चाशनी में तार देखने की आवश्यकता नहीं है, बस चीनी के बराबर पानी डालें और चीनी घुल जाने दें,
निशा: पूरना, एसा हो सकता है, चीनी बनाने में कुछ चीजें एसी यूज की जाती हैं,कि उनसे दूध फट सकता है.
निशा: पूर्ना, जी आप बिलकुल सही समझ रहे हैं, दोनों एक ही हैं.
निशा: नेहा, इसका मतलब है कि आपने दाल अच्छी तरह से नहीं भूनी. आप इस हलवे को 1 या दो मिनट के लिये माइक्रोवेव कर लीजिये.