मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Actualy i Confused Because:- Mere Ghar pe Mehmaan Aane wale The To Meri Saas Ne Bola Ki Maya Moong daal Ka Halwa Bna Le To Mein To Confused Ho Gyi Ki Ab Kya Karun Mujhe To Banana Nhi Aata To Fir Mene Net pe Receipe Ke Baare Mein jaankar Achha Sa Halwa Bna Liya :
So Many-Many Thanks
निशा: रजनी, जी हां मावा और खोया एक ही हैं, धन्यवाद.
निशा:मीनाक्षी, दाल थोड़ी कम भुनी हो सकती है, चीनी आपने नाप कर ली है, पानी बाद में डालकर हलवा को गाड़ा होने तक पकाया जा सकता है, हलवा को थोड़ा और घी डालकर डाल को और भूनिये, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
it was yummy
निशा: नितिशा, आप पहली बार हलवा बनाने जा रही है, आप 100 ग्राम दाल का हलवा ही बनाइये, सारी नाप रैसिपी पर दी गई है.
nisha ji
निशा: ममता, मावा, मैदा और पनीर के मिश्रण में पानी नहीं डाला जाता, अगर मावा बहुत ज्यादा सख्त हो तो 1-2 बड़े चम्मच दूध मिलाया जा सकता है, मावा में अगर मैदा अधिक मिला दिया जाय, तब रसगुल्ले हार्ड हो जाते हैं. चाशनी गाड़ी हो तो बाद जमने लगती है, रसगुल्ले धीमी आग पर ही अच्छे तले जाते हैं, धन्यवाद.
निशा; नितिमा, दाल का हलवा बनाने के लिये दाल को पीसना ही पड़ेगा, कुछ लोग दाल के आटे से भी हलवा बनाते हैं, लेकिन दाल भिगोकर, पीसकर हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: गीत, मूंग की दाल का कलर चेन्ज हो जाय या दाल कढाई का तला छोड़ने लगे, दाल से घी अलग होते दिखाई देने लगे, आप दाल भूनेंगी तो समझ आयेंगी.
निशा: सुबर्ना, हलवे के लिये चाशनी तो बनानी होती है, बस चीनी को पानी में ही तो घोला है, उसमें आप एसा सोच कर परेशान न हो कि चाशनी कैसी बननी चाहिये, धन्यवाद.
निशा: हरिजिन्दर, अगली बार दाल को थोड़ा और अच्छी तरह भूनना, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: हरजिन्दर, मूंग की दाल को चीनी के सीरप में डालते समय कन्डैन्स्ड मिल्क डाल सकते हैं, लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी होती है तो चीनी आप थोड़ी कम लीजिये, धन्यवाद.
निशा: पूजा, ले सकते हैं लेकिन मूंग की दाल का हलवा देशी घी का बहुत स्वादिष्ट बनता है.
THANKS
निशा: रंजीत कौर, यदि अधिक घी निकलता है तो इस घी को निकाल लीजिये. सूजी मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मोनिका, मूंग दाल का हलवा सिर्फ मूंग की दाल से बनता है.
Thank you so much
Aapki Saari recipes bahut aachi hai :)
निशा: अनाया, आप 500 ग्राम मूंग की दाल का हलवा बना लीजिये.
निशा: बबिता, मुझे खुशी हुई कि आपने मेहनत की तारीफ तो आपको मिलनी ही चाहिये, धन्यवाद.
निशा: आरती मूंग की दाल पीली होती है, वही लेनी है.
iu am surendra singh laikara
maine apke batae annusar mung ki daal halwa banaya
at this time i am very happy
Thanks.
निशा: संध्या, मावा दूध को गाड़ा करके बनाया जाता है, मावा की जगह कन्डेन्सड मिल्क प्रयोग में लाया जा सकता है, हलवा के लिये अगर मावा न हो तब चाशनी बनाने के लिये दूध का प्रयोग कर सकते हैं, हलवा अच्छा बनेगा.