मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीष दाल का हलवा यलोइस ब्राउन होता है, अगर हलवा अच्छा लग रहा है तब ठीक है, ब्राउन कलर लाने के लिये, अगली बार दाल को थोड़ा और भून लीजिये, आप कर लेंगी, धन्यवाद.
निशा: मनीष, हलवे के लिये बिना छिलका वाली मूंग दाल लीजिये.
निशा: शिवांगी, आप दूध में चाशनी बना सकती है, दूध नहीं फटता.
निशा: झूमा जी, चाशनी बनाते समय पानी की मात्रा थोड़ी बढ़ा दीजिये, सोफ्ट हलवा बनेगा.
निशा: निशी, मूंग की दाल का हलवा दानेदार ही होता है.
I tried making this halwa for my husband's birthday and it turned out superb. It gave me great confidence and i made it again on rakhi. This time i made chashni with milk.The result was awesome. Thank u so much ma'am. With u as a guide i am sure i will learn to make very tasty things. keep up the good work.Thanks again.
निशा: विभा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: उत्पला जी, अवश्य कर सकते हैं, और तब आपको मावा डालने की भी आवश्यकता नहीं है, 100 ग्राम मूंग दाल हलवा में 300 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क डाल दीजिये और मावा मत डालिये, हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: स्वीटी, मुंग की दाल को ज्यादा भूनने और हलवा में पानी कम होने से हलवा हार्ड हो सकता है.
निशा: आभा इसमें थोड़ा मावा भून कर मिला दिजिये, चीनी कम हो जायेगी.
निशा: रोज चीनी पानी में घोलने के वजाय उसे दूध में घोल कर यूज कर सकते हैं, खोया डालना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकते हैं.
निशा: अमरजीत, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा, दाल ज्यादा भुन जाने से वह हार्ड हो सकती है, लेकिन पानी डालने और धीमी आग पर पानी और चाशानी के साथ पकने से वह सोफ्ट होनी चाहिये.
निशा: सीमा, आप सच कह रही है कि दाल भूनने में समय बहुत लग जाता है, माइक्रोवेव में दाल को जल्दी भूना जा सकता है, लेकिन मैंने इसे माइक्रोवेव में ट्राई नहीं किया, मैं इसे माइक्रोवेव में बना कर देखती हूं और आपको बताती हूं, आप भी ट्राई कर सकती हैं, हलवा खराब नहीं होगा दाल को वाच में रखते हुये भूनिये.
निशा: आरती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोसी, जी हाँ डाल सकते हैं.
Iska kya kAran HU sakta Hai??
Aur Apaka Reply MNujhe Samaj nahi aayea kirpya Link hai to bhej de......
निशा: सरिता, घी में दाल डाल कर दाल को जल्दी जल्दी चलाकर भूनिये, दाल में गुठलियां नहीं बनेंगी.
Please help..
निशा: सरिता, प्लीज अपना सवाल मूंग दाल नगेटस पर लिखिये, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
You are great simply great, one of my collegue recommended your website that i should watch!!
I have a question, is it okay if i make gajar ka halwa or mung halwa a day before my guest is expected?
Many thanx
निशा: सोनिया, जी हां बिलकुल बना सकती हैं, हलवा को फ्रिज में रख लीजिये, बहुत अच्छा लगेगा.
निशा: रचना, हलवा तो घी से अच्छा बनता है.
MEwa means dry fruits