मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

📅 20 जनवरी 2008 👁 21.5 लाख बार देखी गई 💬 494 कमेंट ★ 3.1 (33449)

 

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.

Read - Moong Dal Halwa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe

  • मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून 
  • काजू - 20 से 25
  • बादाम – 7 से 8
  • पिस्ते -10 से 12

विधि - How to make Moong Dal Sheera

दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.

दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.

दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए.  मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.

चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.

चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.

हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.

कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है. 
  • दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
  • हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. 
  • हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं. 
  • 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

Moong Dal Halwa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (33449 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (494)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neelam
kya hum bina mawa ke moong ki dal ka halwa bana sakte hein?? mere yahan mawa nahi milta
shipra
Hi Ihad tried ur receipe. Ihad added
khoya. I was not aware about mawa.
what do u meany by mawa. can u plz tell me. Even I had registered mysel to ur website but I didn`t receive any mail
and I was not able to login even I had
done registration.
anuradha
Why don't you publish your recipes in a book form?
purnima singh
When i added the syrup and stirred for 5 mins it became more like a barfi not halwa. Please let me know when the dal mixture gets cooked.
padma rathi
I tried moong dal Halwa. .but 15-20 minute me dal siki nahi and chipak rahi thi garam kadai me jab dala to guthlia pad rahi thi.meri kya mistake hui. Can u explain me?