मूंगदाल का हलवा - Moong Dal Halwa recipe | Moong ki Daal Ka halwa Recipe | Moong Dal Sheera

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
Read - Moong Dal Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ki Daal Ka halwa Recipe
- मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 20 से 25
- बादाम – 7 से 8
- पिस्ते -10 से 12
विधि - How to make Moong Dal Sheera
दाल पीसिए
मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए. इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए.
दाल भूनिए
दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए. घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए.
दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं. पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए.

मावा भूनिए
मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए. पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए. मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए. मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए.
चाशनी बनाइए
कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए. साथ ही 1.5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए. इसी दौरान, मेवे काट लीजिए. प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए. इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए.
चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए. इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए. साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए. हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए. मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है. मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है.
- दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है.
- हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं. इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं.
- 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (494)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सपना, मावा की बर्फी तो मिठाई कालम में है आप देख लीजिये.
very nice website for nice receip , thanks
I would like to know , do we need to use Desi Gee or refine gee , and secondly , gee and dal , we put together in kadai or first heat the gee and then put the dal into it !
निशा: अरती, पहले घी गरम कीजिये, पिसी हुई दाल डालिये और धीमी और मीडियम आग पर करछी या चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये.
pls aap mughe receipi bata dijiye winter main jo ladu bante hai.
निशा:वीनू आप ` मिठाई कालम` में गुड़ मेवा के लड्डू दिये हुये हैं वह ही सर्दियों के मसम में बना कर खाइये.
maine pehle bhi ye halwa banaya hai but ustime i used equal qty of dal and chini.
anyways it is very good recipe thanks a lot
निशा: मूंग दाल के आटा हलवा चिकना बनता और उतन स्वादिष्ट नहीं बनता.
mere pass grinder nahi hai, kya main moong daal ko pressure cooker mein ubalkar halwa bna sakti hu,
plz mujhe method bta dijiye.
Thanking you,
nisha ji maine kal halwa banaya tha but wo thik nahi bana. apne bataya dal 20-25 minute tak bunni hai lekin itni der me to wo jal gayi thi or use bubbles(ghuthliya) bhi pad gayi thi. aap please mujhe btaye ki meri kahan galti hui hai. nisha ji jab hum dal ko kadai me dalte hai to usme khud hi ghuthliya pad jati hai.
निशा: गीता, दाल में घी पर्याप्त मात्रा में डालिये, गैस फ्लेम कम रखिये, जल्दी जल्दी चमचे या करछी से चला चला कर भूनिये, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: विनीता, हलवे के लिये धुली हुई मूंग की दाल ही लीजिये.
kya hum moong ki daal ko mixcy main graind karke phir uska halwa bana sakte hai ?
निशा: रुपाली, मिक्सी में ही पीस कर हलवा बनाइये.
Instend of Moong Daal we can use Moong Daal Aatta?
निशा: आटे की अपेक्षा दाल का हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
moong ki dal ka halwa was tremendos
निशा: मंजू, आपने दाल को कम भूना है.
I am a great fan of your recepies.It's like a trust, that I can cook for my friends even before trying and it goes always a hit item.
Thanks.
निशा: धन्यवाद रिया.