टमाटर का सूप (Tomato Soup)

📅 17 जनवरी 2008 👁 17.2 लाख बार देखी गई 💬 413 कमेंट ★ 3.1 (30698)

Tomato Soup

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup)  बहुत ही स्वादिष्ट होता है.  सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.

Read - Tomato Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup

  • टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Tomato Soup

टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए. 

किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए. 

पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.

टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.  

5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. 

सुझाव

सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं. 

Tomato Soup Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30698 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (413)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mamta
hi........nisha ji manchau soup ki recipe bataie na piz...........
निशा: ममता, मैं कोशिश करूंगी.
raj
Dekhta hu ghar wale marege ya sabasi dege.
priyanka
corn flour araaroth ko kahte he.
shyam
Thanks I do it
surabhi
Aap koi reply to karti nhi h to quesn puchne ka kya fayeda....
Kirti Singh
matar dalana jaruri hai kya ?
निशा; कीर्ती जी, सूप में मटर डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है, आप अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
priya
mujhe soup smjh aya pr kya corn flour ke bina ise bna skte h

निशा: प्रिया जी, सूप में कार्न फ्लोर उसे गाढ़ा करने के लिये डाला जाता है, आप चाहें तो नहीं डालें सूप थोड़ा पतला रहेगा, लेकिन स्वाद में अच्छा होगा, धन्यवाद.
Alka
Hii nisha ji kya aap bata sakti hai lemon coriander ka soup kaise Banta hai
vanshika jagga
its tasty lovely. goo9ooooooooooooooooddddds assassination for healthhhhhhhhhhhh
jalpa patel
Hi...soup me swwetness lane ke liye usme hun sugar dal sakte hai????
निशा: जलपा जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
saroj
Mam soup m lehsanm or onian bi dalte h kya.
निशा: सरोज आप पसन्द करती हैं तो अवश्य डालें.
devendra sahu
Good recipe
komal
Apki har raspi bohot acchi h thenks
निशा: कोमल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
shaheen
aapki sbhi recipe bhot achhi hai
निशा: शहीन बहुत बहुत धन्यवाद.
shivani
Hi ,mam mam mai apne husband ko tasty -tasty recipe khilati hu or is vajha se unka vajan badh gaya ha or unka peth bhi bhar nikal gaya or gal bhi mai kya karo jise unka vajan kam ho jaye . or vo ab dhang se khanna bhi nhi khate pls mam mujhe koi upaye bataye.
निशा: शिवानी, ज्यादा तेल - घी से बना खाना और अधिक मिठाईयां बनाकर मत दीजिये, थोड़ी सी एक्सरसाइज वजन को कन्ट्रोल करने के उपाय सभी जानते हैं, धन्यवाद.
amit
thanks nisha ji. kya corn flore shops pr mil sakta h. ye kaisa hota h?
निशा: अमित, कार्न फ्लोर किसी भी किराना शोप पर मिल जाता है, ये कार्न का रिफाइन्ड फ्लोर है, सफेद मैदा के कलर का होता है.
Bhawna virmani
hello mam,
ye corn flore kya hota? plz reply me in hindi.
निशा: भावना जी, कार्न फ्लोर कार्न मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर यानि कि स्टार्च होता है.
meenu
kya bina corn floor bhi soup bnaya ja skta h...
निशा: मीनू, कार्न फ्लोर डालने से सूप गाढ़ा हो जाता है, इसके बिना सूप पतला होगा लेकिन वह स्वादिष्ट तो होगा.
priyanka
Nisha ji
i have huge family can please suggest how much Ingredients i will use for approx 25 people
निशा: प्रियंका जी, ये सूप 4-5 सदस्यों को सर्व कर सकते हैं, आप इससे 4 -5 गुना सूप बना लीजिये.
rajender
what is coran valor?
amrita umesh
nisha ji kya corn starch dalna jaruri hai please bataye thanks
निशा: अम्रिता जी, अगर आप गाढ़ा सूप पीना पसन्द करते हैं तब कार्न स्टार्च डालना ही होता है, बिना कार्न स्टार्च के भी सूप बहुत अच्छा बनता है.
BOBBY
please tell this recipe in tamil
Vineeta
Thnx mam :)
pooja
Mujhe bahut accha laga thanks nisha jii...
Vineeta
Mam kya ye soup 9-10 months k baccho ko de sakte hain? unhe kon-2 se soups de sakte hai?
निशा: विनीता जी, इतने बड़े बच्चे को घर में बना कोई भी सूप दिया जा सकता है.
sonam saini
mam,agar hum tomato soup me corn flor our
cream nhi dale to kya hoga..
निशा: सोनम सूप में कार्न फ्लोर न डालने से वह पतला रहता है, क्रीम से तो स्वाद बढ़ता है और देखने में अच्छा लगता है.
poonam
hello madam aap ki recipes mei try karti rehati hu mujhe aap ki recipes or aap ka wo bolne ka andaaz dono bhut pasand aate hai or meri recipes bhi aap hi ki tarah achi ban jati hai
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
simpy
nisha ji sirf receipe ka print kaise hota h plz reply
Praveen
thanx mam......
poonam
hello nisha madam how r u?
i likes your recipes
your dish very must & u
निशा: पूनम जी मैं अच्छी हूँ. आप कैसी है? बहुत बहुत धन्यवाद.