टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यासिर जी, आप इसमें आप सब्जी के टुकड़े डाल सकते हैं.
निशा: आशिष जी, कार्न फ्लोर ही डालना है.
निशा: ओमपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, उसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले और डाले जा सकते हैं और सब्जियां स्टर फ्राइ करके डाल दे तो सूप ज्यादा स्वादिष्ट हो जायेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, कार्नस्टार्च को आम भाषा में कार्नफ्लोर कहा जाता है. यह मक्के से बनता अवश्य है लेकिन यह मक्के का आटा नहीं होता. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.
AAPKE BATAYE TAREEKE SE MAINE VEG.TOMATO SOUP BANNYA, BAHUT TASTY BAN GAYAA. BACHCHE KHUSH HO GAYE. PAHLE BHI CHAULAI KE LADDOO AUR KAAFI CHEEJE AAPKE TAREEKE SE BANAA CHUKI HOON, SAB BADIYAA HI BANA HAI. BACHCHE KAHATE HAI AB JAB BHI KUCHH BANANE SE PAHALE AAPKI SITE PAR EKA BAAR INGREDIENTS AUR METHOD KO DEKH LIYA KARENGE. THANK U SO MUCH.
निशा: लीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like it
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरजा़ना जी, सूप फ्रैश ही अच्छा लगता है.
isme jo brad dalna hai vo sarv karte same dalna hai kya
निशा: ब्रेड को आप सूप सर्व करते समय उपयोग कीजिए.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Or app ne simpl vidhi batae h Jo aam admi bi kar sakta h
निशा: मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको कई तरह के सूप की रेसिपी मिल जाएगी, धन्यवाद.
निशा: रत्नाकर जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज और लहसुन डाल सकते हैं.
Mujse soup mai bot sari hari mirch dal gayi hai
Ise kaise thik karu
Urgent bataye plzz
निशा: संजना जी, आप बिना टमाटर डाले भी अच्छी सब्जी बना सकती हैं. आप मेरी वेबसाइट पर दी हुई कोई भी रेसिपी बनाएं और उसमें टमाटर न डालें.
निशा: आप 2 से ढा़ई चम्मच कॉर्न फ्लोर इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: अगर आप इसे बिना छाने बनाते हैं तो टमाटर के बीज और छिलके मुंह में आएंगे. आप इसे बिना कॉर्न फ्लोर के भी बना सकते है लेकिन इससे सूप अधिक पतला बनेगा.
निशा: सिम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
the soup was yummy.
i really liked way of your speaking ...
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rly....its vry yummy...
Thanks a lot......