टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आंकाक्षा जी हां किया जा सकता है.
निशा: अभय जी, टमाटर सूप लाल रंग में अच्छा लगता है, इसमें आप थोड़ा सा चुकन्दर डाल दें तो कलर अच्छा और डार्क दिखेगा, ग्रीन सूप के लिये पालक का यूज कर सकते हैं. सूप में कलर का यूज न करें तो अच्छा है.
निशा: अर्चना जी, थोड़ी सी चीनी डाल देंगी तो सूप मिठास भरा बन जायेगा.
निशा: साहिल जी, कार्न फ्लोर किराना स्टोर पर मिल जाता है.
मैं अपने भैया को दी तो वो विश्वास ही नहीं कर पाएं की मैं बनाई हूँ।
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to knw hw to make corn soup, in my place corn is not available in market .I hv dry seeds of corn, can I use this in
my soup
निशा: सौरभ जी, कार्न सूप के लिये, ताजे मक्के के दाने ही चाहिये होते हैं. सूखे कार्न से पिसे आटे को सूप में यूज किया जा सकता है.
निशा: तृ्प्ती जी, देशी टमाटर लिये जा सकते हैं लेकिन वे स्वाद में खट्टे होते हैं, इम्हैं मात्रा में थोड़ा कम किया जा सकता है.
Gud reciepeeee......
Thnxxxxx
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनय जी, अगर टमाटर के बीज अलग करना है, तव उन्हैं उबालें और मैश करके छान लीजिये, या बीच का पल्प मैस करके छान लीजिये, बीज अलग हो जायेंगे.
निशा: शिप्रा जी, अमूल की फ्रेस क्रीम पैक्ड डेयरी पर और किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: अर्जुन जी, सास में नीबू का रस या सिरका डालकर मिला दीजिये.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.