टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha madulikha receipe is very good..she is recepie is perfect
निशा: स्नेहल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want a full knowledge about paneer rikka please
i making some fast food recipe for my wife
i like fast food
mam kya butter ki jagah refined oil use kar sakte hain.
निशा: रश्मी जी, सूप में बटर या क्रीम अच्छी लगती है.
it's great recipes
Message...it's good
Palak sup banane ke lie kiya hum crim ar makhan ke alawa kuchh dal sakte h pls bataie kiu ke mere ghar me ye avelabal nai h
निशा: प्लीज आप ये कमेन्ट पालक सूप लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
Korn flor kya hai bhaiyo jara achche se samjhaeye....
This is make in very easily... Confirm i try it.
thank for all
soup bahut acha and jaldi ban gya
Tum na hoti to mera kya hota jindgi mai swad hi ni aata thnxxx dear
and i love khana khazana .com
bcoz it make easy our cooking life.
My husband have cholesterol problem so we can use some oil instead of butter.
Kindl suggest
Thanks
निशा: स्नेहा जी, सूप में काली मिर्च अच्छी लगती है, और फायदेमन्द भी है. आप चाहें तो लाल मिर्च भी डाल सकती है.
निशा: शिखा जी, क्रीम डालना बिलकुल आवश्यक नहीं हैं, लेकिन क्रीम और बटर से सूप की गार्निस होती हैं और स्वाद भी अच्छा आता है.
निशा: धरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: naqiya ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
to hum bhi kuchh tarif kar de
gaajar matar nhi ho tab bhi bnaya ja sake