टमाटर का सूप (Tomato Soup)

📅 17 जनवरी 2008 👁 17.2 लाख बार देखी गई 💬 413 कमेंट ★ 3.1 (30698)

Tomato Soup

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup)  बहुत ही स्वादिष्ट होता है.  सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.

Read - Tomato Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup

  • टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Tomato Soup

टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए. 

किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए. 

पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.

टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.  

5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. 

सुझाव

सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं. 

Tomato Soup Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30698 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (413)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

suman patawa
ha ek preganent tamatar ka sup pi sakti hai
निशा: सुमन जी, अवश्य पी सकती हैं.
savi
Can i give this soup to my son who is 18 months old....i am asking that because the soup has cornflour in it
निशा: सावी जी हां अवश्य दे सकते हैं.
mandeep nanda
Mujhe cooking ka boht shok hai is se pehle bhi Mai Kai soups bna chuka Hu. Please Aap much aisa btaye jise se aur taste as jae

निशा: मनदीप जी, इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप इसमें क्रूटोन्स डाल दीजिए.
piyush khandelwal
Verry testy

निशा: पीयूष जी, धन्यवाद.
santosh singh
mam me heart patitant hoon ,mere koi soup ho to please batay weight loss bhi karna hai
निशा: संतोष जी, आपके लिये सूप लेना अच्छा है, लेकिन इसमें क्रीम और मक्खन का यूज बहुत कम करें.
jatin vohra
mam how to make bread crums
...??

निशा: जतिन जी, सूप के लिए ब्रेड क्रम्बस बनाने हेतु ब्रेड को छोटे-छोटे चोकोर टुकड़ों में काट लीजिए. इन टुकड़ों को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए, या तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर ब्रेड के टुकड़ों को क्रिस्प कर लीजिये, ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाएंगे.
नरेन्द्र कुमार
क्या मैदा के इस्तेमाल से सूप गाढ़ा हो सकता है ।

निशा: नरेन्द्र जी, जी हां अवश्य हो जाएगा, लेकिन मैदा को पहले बटर में हल्का भून कर डालें तो ज्यादा अच्छा स्वाद आयेगा.
Bhavika sharma
Hello nisha mam kaya soop mai cornflour ki jagha aararoth powder use mai le sakte h kaya

निशा: भाविका जी, हां अरारोट भी डाला जा सकता है.
सविता
सूप में ब्रैड के कूब केसे बनाने है किरपा करके बताओ

निशा: सविता जी, ब्रेड क्यूब्स या क्रम्बस बनाने के लिए, ब्रेड को छोटे-छोटे चोकोर टुकड़ों में काट लीजिए. इन टुकड़ों को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
Areeza hasan
Nice tips for soup specially
Karmveer
Good
Mai bhi ajj banauga shoop

निशा: कर्मवीर जी, आप सूप बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
HARDEEP KAUR
MAM HUM CORN FLOR KI JGAH KYA USE KAR SAKTE HAIN
prashant
What is corn flour
निशा: प्रशान्त जी, कार्नफ्लोर स्टार्च होता है जो एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनाया जाता है.
Mona
Hello sir me aapna chips aur papad ka kam karna chahti hu mujhe asha tarika bataye jo mere esh kam me help kar kam saman me achhi chij kaise bane chips kele ki ho to jyda achha hoga aur ush chips ko adhik se samay tak ruka ja sakte jish se vo un healty na ho aur kishi ko nushan bi na ho saman bi achha ban jaye to sir aap mujhe achhi gude line de
neelam naruka
mam,plz hot & sour soup ki recipe btaiye.

निशा: नीलम जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी
Nisha pal
Thnks to tell

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
NAVEEN SHARMA
it is very simple make by according to you.

निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vipin kumar
Good tamatar ka soup

निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kundan kunal
tamato soup ke recevi kya hai
Parma sian
Soup kaise bana hai Tomato 3 Onion 1 medium Ginger garlic paste Salt to taste White pepper Dry parsley Sugar Butter
arti
hello mam, Maine dokle ki recipe apki site se hi sikhi hai... per wo Jyada sponge aur soft nahi ban paye... kya usme soda Jyada Dale ki emo powder...
निशा: आरती जी, ढोकला का बैटर सही कनसिसटेन्सी का बने और दी हुई मात्रा के बराबर ईनो साल्ट डाल कर मिलायें, इनो साल्ट डालने के बाद अधिक देर तक न फैंटे, पकाते समय गैस तेज रहे और बर्तन अच्छी तरह ढका हो प्लीज ट्राई थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा
धोकला बनायेगी.
Arti
hello nisha mam, mujhe apki cooking site bahut acchi lagti and meri saari cooking problems k solution mil jate hai... I really appreciate this type of online cooking site that help us ,whenever required.
and we learn different dishes from this and make someone happy... thanks for providing such type of facility for us...
निशा: आरती जी, बहुत बह्तु धन्यवाद.
Mariya
Best but not spicy

निशा: मारिया जी, आप सूप में मिर्च अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं.
iliyaz
What is this cream....I mean which cream

निशा: इल्याज़ जी, आप इसमें अमूल की फ्रैश क्रीम का उपयोग कीजिए.
Ajay beniwal
What is the corn flor.please tett me

निशा: अजय जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, इसे सब्जियों की तरी, सूप और आइसक्रीम इत्यादि बनाने के काम में लिया जाता हैं.
chandan singh
aap mughe bta sakte hai ke corn floor market mai asani se milega..aur yeah kaha pe asani se mil jaayega..use mai kya bol ke lunga bcz corn floor to makka ka aata hora hai..pls mujhe clear Karen
निशा: चंदन जी, कार्न फ्लोर सभी लोग जानते हैं ये कार्न स्टार्च होता है, आप किसी भी किराना स्टोर पर कार्न फ्लोर बोल कर इसे ले सकते हैं. मक्के के आटे को कार्न मील कहा जाता है.
Manvendra rawat
बेहद सुदंर

निशा: मानवेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anshu Gaurav
Hi Ma'am,
I am big fan of yours. Main apki sabhi recipe follow karti hu. I keep on exploring new dishes. Apka blog bahut hi helpful hai.

निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pournima Ramesh Kamble
i like u r all recipes.

निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maahi
I like ur recipe...

निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.