टमाटर का सूप (Tomato Soup)

📅 17 जनवरी 2008 👁 17.2 लाख बार देखी गई 💬 413 कमेंट ★ 3.1 (30698)

Tomato Soup

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup)  बहुत ही स्वादिष्ट होता है.  सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.

Read - Tomato Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup

  • टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Tomato Soup

टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए. 

किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए. 

पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.

टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.  

5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. 

सुझाव

सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं. 

Tomato Soup Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30698 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (413)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mona agarwal
its so good

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anas
Tometo ke supe me kon sa flewor dalega

निशा: निशा: अनस जी, सूप में कार्न फ्लोर डाला जाता है.
Durgesh
Well the soup recipe shared above is beyond awesome.
निशा: दुर्गेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit kumar purty
I like tomato suep
C.D.Sharma
Thanx madam for good and healthy recipes.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam
kya bina butter aur sabzi k tamoto soup ban sakta hai?

निशा: नीलम जी, बना सकते हैं.
sumeetaa mangal
nice method.......yummy soupy.......

निशा: सुमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Diys
I like your recipes

निशा: Diys जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sadhana
Hi nisha jee, i like your recipes......m

निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
zeenat ansari
Nice taste

निशा: जी़नत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
goldy
What is this कार्न फ्लोर(स्ट्रार्च)
निशा: गोल्डी जी, कार्न स्टार्च मैदा से भी रिफाइन्ड कार्न मैदा है, किसी भी किराना स्टोर पर पैक्ड मिल जाता है.
Malti
what is corn flor(Strach)or where will be available

निशा: मालती जी, ये रिफाइन्ड फ्लोर होता है, इसे सब्जियों की तरी, सूप और आइसक्रीम इत्यादि बनाने के काम में लिया जाता हैं किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आसनी से मिल जाता है.
sukhdip kaur
hello nisha ji,
i have been practiced your recipes..they always come out so delicious..thank you so much..

निशा: सुखदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta Bhakat
Tomato soup kya hum chiken pox k time kha i mean pii sakte hai??koi prblm to nhi h na isme..
Anjali jain
Me aapki recipe video download nhi kr pa rhe hu
pawan gulia
Cone flor Kay he

निशा: पवन जी, कॉर्नफ्लोर कार्न स्ट्राच होता है.
upasana
I am interested for cooking

निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Simmy
Makki ka atta hota ha

निशा: सिम्मी जी, कॉर्नफ्लोर मक्की का स्टार्च होता है आटा नहीं.
Aarohi
Aap mujhe bata sakti hai ki chickpea flour kya hota hai

निशा: आरोही जी, यह चने का आटा होता है.
sourabh bansal
mrs. nisha your tomato recipe is so good. my mom saw your recipe and cooked that soup, that was really great.

निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta
Kya pregnant ladies tomato soup pi sakti hai

निशा ममता जी, ले सकते हैं.
nikriti soni
mem mujhe aapki recipe behad pasand aati hai or main unhe apne ghar main bhi banat hoon. aapse bahut kuch seekhne ki iccha hai mujhe . main aapki or aapki cooking ki bhi fen hoo.

निशा: निकृति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shivender
respected madam thank u very much for wonderful way u tells to cook soup,i am going for my kids.

निशा: शिवेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepak shukla
Chinese veg soup kese bnta hai aur kya samgri lgti hai please bataye
Kalindee Giri
How can make tommato pickle ??? plz tell me it's recipe......
Thanks.!!!!!
निशा: कालिन्दी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
sanjay kumar
आपके द्वारा बताये गए सभी रेसिपी बहुत ही अच्छा है , मेरे बच्चों और मेरी पत्नी को बहुत पसंद आता है , आपका धन्यवाद

निशा: संजय जी बहुत बहुत धन्यवाद.
urvi Pandit
Soup ko uper se tadka nahi kar sakte

निशा: उर्वी जी, सूप में तड़का नहीं लगाते, उसमें ऊपर से बटर या क्रीम डालते हैं.
anamika
Hello mem ager corn foller nhi hota makai ka bhi use kar sakte h kya

निशा: अनामिका जी, मक्की का आटा डाल सकते हैं, इसे घी में भून का डालें, सूप अच्छा बनता है, लेकिन इसका टेक्स्चर और स्वाद अलग होता है.
Sailabala Behera
soup ko preserve kar ne ke liye, kya add Karen? Thanks for your soup prep.
deepika
Agr isme cream na dale to

निशा: दीपिका जी, आप न डालना चाहें तो न डालें.