टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks.
Tell it soon.
Please Tell me how to make Hot and Soury Soup
kya main pehle tamatar boil karke phir uska paste bana sakti hu?
निशा: शिल्पी, आप इस तरह भी टमाटर सूप बना सकती हूं.
निशा: कंचन, आप टमाटर का सूप बिना सब्जी डाले बनाइये बहुत अच्छा बनेगा. सांबर इमली पेस्ट डालना आवश्यक नहीं है, टमाटर से ही सांबर में पर्याप्त खट्टा स्वाद आ जाता है, यदि आप अधिक खट्टा खाना चाहती हैं तो आप अमचूर पाउडर डाल दीजिये, इमली पेस्ट बाजार से पैक में मिलता है.
its hindi meaning
निशा: दीपा, यह किराने की दुकान पर पैक में मिल जाता है.
निशा: कार्न फ्लोर कार्न से बना होता है,ये मैदा नहीं है.
निशा: कार्न फ्लोर मक्के का आटा ही होता है, लेकिन ये रिफाइन्ड फ्लोर होता है, इसे सब्जियों की तरी, सूप और आइसक्रीम इत्यादि बनाने के काम में लिया जाता हैं.
You give us very good ideas about everytype of cooking for which I really thank you.
Most of the people make Coffee specially in winter but what is exact right method of making coffee at home.
maine aap ki di gai method k printout nikale hai. ab main ghar pe ek baar jaroor try karugi. thanks for this site nishamadhulika
from
mahi (indore
ko bahot hi pasnd aya.