टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रवीन, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर मिल जाता है, किराने वाले से कार्न फ्लोर कह कर ये आप ले सकते हैं,धन्यवाद.
निशा: रेनू, आप पतली दाल और खिचड़ी ले सकती है, फ्रूट सलाद दूध और जो भी आपको खाने में अच्छा लगता हो वह थोड़ा सा जरूर खायें, बाजार से लाकर ज्यादा न खायें, अदरक,काली मिर्च नीबू का रस, हींग 1 पिंच और नमक डालकर चटनी बनायें जिसे खाने के साथ थोड़ा थोड़ा लेने से आपको खाने का स्वाद भी अच्छा लगेगा और खाना पचेगा भी.
kya cornfloor / Aji-na-motto mai apne do sal ki beti ke soup me mix kar sak ta hu ya nahi.aap ka response mujhe mail id pe send kariye
निशा: सिद्धार्थ, सूप तो बहुत पौष्टिक होते हैं, टमाटर और सब्जी से बना सूप मिनरल और विटामिन से भरपूर है, और सर्दियों में गरमा गरम सूप पीने को मिले तो गरमाहट भी आती है, धन्यवाद.
What is meaning of corn-flour ? ? In hindi or punjabi ?
निशा: राजीव, कार्न को मक्का कहा जाता है, और कार्न फ्लोर से मतलब है मक्का का स्टार्च.
i like this site.
very esily make all r ecipes.
thanks
निशा: मीतू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapke sare sup copy kar liye hai ...
again thank you very much....
निशा: शहनवाज, ये मकई का आटा नहीं, मकई का स्टार्च होता है.
निशा: सूनीता जी हां अरारोट भी डाला जा सकता है.
निशा: सुनीता, कार्न स्टार्च मकई का आटा नहीं हैं, ये स्टार्च होता है ये अलग है, किराना स्टोर से आसानी से मिल जाता है.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली, सूप में हरी मिर्च नहीं डालते.
निशा: कविता, मैं क्लास नहीं लेती, मैं इस वेबसाइट पर ही काम करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.