टमाटर का सूप (Tomato Soup)

📅 17 जनवरी 2008 👁 17.2 लाख बार देखी गई 💬 413 कमेंट ★ 3.1 (30698)

Tomato Soup

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup)  बहुत ही स्वादिष्ट होता है.  सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.

Read - Tomato Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup

  • टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Tomato Soup

टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए. 

किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए. 

पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.

टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.  

5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए. 

सुझाव

सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं. 

Tomato Soup Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30698 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (413)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sandhya
Nishaji pls tell me how to make hot n sour soup
निशा: संध्या, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
sharad
shahi panner bina lehsun aur payz ke kase banaye

निशा: शाही पनीर की रेसीपी निम्न है
<a href="nishamadhulika.com/sabzi/taridar/shahi_paneer_recipe.html" target="_blank" rel="nofollow">How to make Shahi Paneer</a>
sanket
what ia corn flour.from where it can be purchased?

निशा: संकेत, कार्नफ्लोर कार्न से बनाई स्टार्च है और ग्रोसरी/किराना स्टोर्स पर आराम से मिल जाता है.
neeraj sherwal
hello ji
aaj m bhi bana ker dekhta hun
i hope acha lage
anjan
please muje coffee banane ki simple recipe bataiea.
reena rana
ararot hi corn floour hota hain
vivek
it was vvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvery tasty
How to make French toast
टमाटर का सूप (Tomato Soup)is very tasty

thanks for shear Quick and easy Soup recipe..
Dolly
Nisha ji mujhe aapki recipe bahut pasand aai Can i add noodles in tomato soup. i m waiting ur reply thanks
निशा:डौली, सूप में नूडल्स अवश्य डालिये बहुत अच्छी लगेंगी, धन्यवाद.
raina
aap ki recipe se main apni sasu maa ka dil jeet lu thanku nisha aunti
seema anand
Main first tym soup bnaungi apne husband k liye unhe bhut pasand h i wish acha bane
sunita
hi nishaji thanks a tons for all good videos i would like to thank for this soup n also suggest u to pls show carrot (gajar)soup ur style lots of love
hemant
very good i like this
anku
cournflour powder recipes ko ghada krne ke liye hota hai.yeh aapko kisi bhi shop par mil jayega rs20 me.
Andy
niccccccccceeeeeeeeeeeee!!!!!!!!!!!!!
renu
is too good wow. agar asi receipes milti rahe toh cooking karna kitna asan ho jaye . thank u so much for giving us different kinds of receipes.
pooja
i made the soup at home n it was very tasty..
Prateek Srivastava
Verry Nice Soap....... I like it...
chanchal
bahut badiya laga...
manisha
hi nisha i m manisha i need to know kya sugar bhi add hoti hain tomato soup main plz reply me soon.

निशा:
मनीषा, अगर आप सूप में थोड़ी मिठास पसन्द करती हैं, तब आप सूप में 1-2 छोटी चम्मच चीनी डाल सकती हैं.
Fatema
Hi Nishaji,
Can we add sugar in the soup

निशा: फतिमा, आप सुगर डाल सकती हैं.
SAFIYA
muje english nahi aati shok to bahaot he par kuch kuch nam samjhte hi nahi he
निशा: साफिया, फिर तो आपको यह हिन्दी की वेबसाईट अवश्य पसंद आयेगी.
Ashok
Nice recipee,my children likes very much.
MUKUL UTTAM
TASTY & EASY TO COOK DISH ..
THNKS
Sanjeev Saxena
I have just gone through how it is prepared and will soon give my comments ...... hope tasty...
matin
i like this soup and i make this and serve to my friend ... she was shocked.... i like tomato soup..............
Shalini
Hi Nishaji,
Maine tomato soup search karte hue ye site dekhi... Recepie is really very simple... Jarur banaungi...Thanks a lot!
Narayan
Jai bharat bhai. Pahle Thakre ko Thakua banana sikhaiye aur Khilaiye bhi..
alka
kya mei cornflor ki jgha meida use kar sakti hu.

निशा:
अल्का, जी हां आप मैदा भी यूज कर सकती हैं.
Arpit
निशा जी, क्या आप मुझे hot and sour soup बनाने की विधि बता सकते हो. please i m waiting....

निशा: अर्पित, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.