टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
please mujhe kaale chhane ke soup ki recipe bataye..
निशा: ज्योति, जी हां मैं कोशिश करती हुँ.
निशा: डा.अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
yummmmmmieeeeeee
निशा: जागमेर, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, जी हां ये तो सूप लिया जा सकता है.
निशा: अमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता, जी हां अवश्य पी सकती हैं.
SWEET CORN SOUP RECIPE AND SWEET CORN JAISE MARKET MEIN CUP MEIN MILTE HAI WO WALI RECIPE BHI BTAIYE
निशा: मानसी, कार्न सूप की रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. कार्न कप के लिये मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
thanks
निशा: प्रियंका, धन्यवाद. स्वीट कार्न सूप रेसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चित्रा, मक्के का आटा नही ये मक्के का स्टार्च होता है.
निशा; किरन, धन्यवाद.
निशा: अमन आप सब्जियां नहीं पसन्द करते तो मत डालिये, सब्जियां डालना जरूरी नहीं है.
निशा: खुशबू, धन्यवाद.