चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
Chilli Paneer Recipe video in Hindi
कमेंट (274)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रुचिका जी, मुझे कुकिंग पसन्द है, मैं हमेशा ही इसे करती रहूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिन्धू जी, शिमला मिर्च 3 कलर में आती है, हरी जो हमेशा ही और हर जगह मिल जाती है, लाल और पीली शिमला मिर्च जो बहुत ही नीबू और अदरक बेचने वालों के पास ही मिलती है.
निशा: ज्योति जी, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है. किराना स्टोर पर आसानी से 100 ग्राम पैक में मिल जाता है.
corn flour ki jagah per arrowroot use kr sakte hain kya ? or ajinomoto ke bina kaam chal sakta hai ? pls ans.
thanks
निशा: अनिरुध्द जी हां अरारोट यूज किया जा सकता है, और बिना अजीनोमोटो के भी बना सकते हैं.
Your chilli paneer recipe is very good.
I love that your all recipe & I trying to your recipes
Thanks
Lodhi mukesh
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Karn flor ko hindi me kya kahte h.
Karn flor aur aararot me kya antar h.
निशा रवि जी, कार्न फ्लोर ही बोलते हैं, ये मक्का का स्टार्च होता है और अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ौं से बनाया गया स्टार्च होता है.
Corn flour matlab makai ka aata hai na?
pls reply..
निशा: विट्ट्ल जी, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है.
निशा: आनन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mae yeh janna chahti hu ki corn flour mede ko kehte h ya kisi or chij ko pls reply me soon
निशा: नव, कार्न फ्लोर मैदा नहीं है ये और भी अधिक रिफाइन्ड किया हुआ कार्न का स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya chilli souce, soya souce, or vinegar ki jagah ghar ki kuch samagri use kar skte h?
or red capsicum daalna jaruri h?
निशा: मेघा जी, चिल्ली पनीर के लिये ये चीजें आवश्यक है, इनसे एकदम अलग स्वाद आता है, रैड केप्सकम अगर आप डालना नहीं चाहते तो नहीं डालें.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Iska koi dusra nam btaiye........
निशा: दिव्या जी, अजीनो मोटो एक तरह का साल्ट है जो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है.
निशा: मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा; संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीत, कालू कतली रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर काजू कतली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति ये वेबसाइट वेजिटेरियन है.
निशा: समिति, ग्रेवी वाले चिल्ली पनीर के लिये, इसमें थोड़ा पानी डाला जा सकता है.
निशा: रोहित, मैदा की जगह अरारोट या कार्न फ्लोर का यूज कीजिये वह ज्यादा अच्छा है.
निशा: शालू, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज मुख्य इन्ग्रीडियेन्ट है, इसके बिना पिज्जा नहीं बनेगा.