चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
Chilli Paneer Recipe video in Hindi
कमेंट (274)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्चना जी, आटा सोफ्ट लगायें, भटूरे को सूखे मैदा की सहायता से बेलें और अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालें, भटूरे बहुत अच्छे फूलेंगे और सोफ्ट बनेंगे.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रजवाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप इसमें अरारोट का उपयोग कर सकती हैं. बेसन और मैदा इतने अच्छे नहीं लगते.
Plz given the recipe of manchurian...
निशा: प्रीती जी, आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर गोभी मंचूरियन और वेज मंचूरियन की रेसिपी देख सकती है.
thanks for easy, yummy and healthy paneer chilli.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, आप इसके लिए विडियो भी देख सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, कार्न फ्लोर कार्न से बना स्टार्च होता है ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है और अजीनोमोटो एक तरह का साल्ट है जो खाने के टेस्ट को बढ़ाता है, ये अधिक चाइनीज रेसिपी में यूज किया जाता है.
निशा: चिल्ली फ्लेक्स मिर्च के दानों को कहते हैं.
Ye ajino moto kya hai
निशा: विजय जी, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक होता है, इसे monosodium glutamate (MSG) कहते हैं, ये रेसिपी के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है.
निशा: रजत जी, पनीर को कार्न फ्लोर में लपेटने से वह क्रिस्पी बनता है, आप इसे बिना कार्न फ्लोर में लपेटे भी बना सकते हैं.
निशा: अभिलाषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीशू जी, कॉर्न फ्लोर को पानी में घोल कर उपयोग करना है.
I like ur recepe very much and used to try them.
chilli paneer वाकई बहुत बढ़िया बना
निशा: अमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, आप इसमें पानी डालकर ग्रेवी बना सकती हैं.
निशा: रोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Always enjoy..!
निशा: ललित जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अवनीश जी, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. आप एक बार इसका विडियो भी देखें इससे आपको मदद मिलेगी.
निशा: पूनम जी, आप न डालना चाहें तो न डालें, पर स्वाद में थोडा़ अंतर तो होगा ही.
निशा: वरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.