चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
Chilli Paneer Recipe video in Hindi
कमेंट (274)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बाबनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki chilly oaneer ki recipe bahut hi achhi hai bahut testy chilly paneer bani hai .
Mere sare pariwar ko pasand ayeee !
निशा: प्रदीप जी, आप इसमें आधा कप पानी डाल देंगे तब तरी वाली चिल्ली पनीर बन जायेगी.
Please tell me aap kaunse brand ka soya sauce use karti hai? Sail, China's or something else? And aap dark soy sauce use karti hai Ya light? And please teach us how to make tomato ketchup at home. Please please please it's a request :) thank you so much.
...thnx
निशा: अम्रिता जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: सोनाली जी, बच्चों के लिये बहुत सारी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, मैं बच्चों के लिये हमेशा ही कुछ कुछ बनाती रहती हूँ.
निशा: ब्रिजेश जी, भरवां बैगन की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर भरवां बैंगन लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam....kuch non veg recipes bhi likhen...itni easy recipes kahin nahi milte.....
निशा: प्रतीक जी, पनीर को पानी में डालकर रखने से वह सोफ्ट रहता है और उसकी सेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, पनीर को कार्न फ्लोर में लपेट कर 2-3 मिनिट के लिये रखा रहने दिजिये, ताकि कार्न फ्लोर पनीर से मोइश्च्योर लेकर उसके ऊपर अच्छी तरह चिपक जाय, और अब इन्हैं तले ये बिलकुल भी पनीर से अलग नहीं होगा.
very good ,very easy and easily approchable but so delicious
निशा: अग्रवाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.