चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
Chilli Paneer Recipe video in Hindi
कमेंट (274)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लाल मिर्च को मोटा कुट कर तैयार करते हैं, बीज और लाल मिर्च के टुकड़े दिखाई दे रहे हों, वही चिल्ली फ्लेक्स हैं.
निशा: रेनू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi.your racipi is very yummy.
निशा: अजीनोमोटो एक तरह का साल्ट है, जो स्वाद को बड़ा देता है.
chilli paneer mein soya sos ya green chilly dalana jaruri hai.
निशा: राज जी, डाला तो जाता है लेकिन आप बिना इसके बना लीजिये, अच्छा बनेगा.
निशा: हरी जी हां, मैं चाय की रैसिपी भी लिखूंगी.
निशा: आकाक्षा, ये चिल्ली पनीर तो सूखा है, ग्रेवी वाला चिल्ली पनीर बनाने के लिये इसमें 1 -2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर पानी में घोल कर डालिये और 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चिल्ली पनीर ग्रेवी के साथ तैयार हो जायेगा.
निशा: लक्ष्मी जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
What is the difference between tomato sauce and tomato ketchup? Thanks
निशा: राधिका जी कुछ भी डिफरेन्ट नहीं है, दोंनो एक ही हैं.
your chilli paneer reciepi is very yummy.............
Aap ki site and recipy bohot acchi hai.
Mujhe khane ka souk hai aur aap isme meri bohot help karti ho apni recipe se.Ghar me bana k puri family k sath khane ka maja hi alag hai.
Thanks.
निशा: पवन जी आप बिलकुल सही कह रहे हैं, घर में बनी चीजें सबके साथ बहुत अच्छी लगती है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबली, मोमोज बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मोमोज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Your recipe is really great. I am regular viewer of your site and want to say you are doing great.
thankyour
Niru
निशा: नीरू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: kshama, अजीनोमोटो एक तरह का साल्ट है, जो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, ये MSG (mono sodium glutamate) है, किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Very very tanks for this recips & i want veg machurian recips
निशा: दीप्ती, वेज मंचूरियन रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज मंचूरियन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अशमीत, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: खुशबू, वेज कोफ्ते में हमने लौकी कोफ्ता, कद्दू कोफ्ता, कटहल कोफ्ता, केले के कोफ्ते और आलू के कोफ्ते ये रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कोफ्ता लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
may i ask a question about your cheese chilli dish
may i use corn starch instead of corn flour
plz rply my query answer as soon as possible...
thankss
निशा: श्वेता, हमने भी कार्न स्टार्च यूज किया है इसे कार्न फ्लोर भी कहा जाता है, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.