चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

📅 22 मार्च 2012 👁 14.8 लाख बार देखी गई 💬 274 कमेंट ★ 3.6 (20761)


चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं.  चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है.  इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ.  मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ.  आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.

Read: Chili Paneer Recipe in English 

आवश्यक सामग्री

  • पनीर - 300 ग्राम
  • ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
  • रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
  • कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 1/4 कप
  • ओलिव ओइल - 1/4 कप
  • सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
  • सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
  • अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
  • पोदीना के पत्ते - 10 -12

विधि

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.

अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.

बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.

अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.

Chilli Paneer Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (20761 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (274)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nusrat jahan
Or nany nany chiz banana sikhaiye is k liye shukriya
NishaMadhulika
Nusrat jahan You are most welcome
प्रियंका
Hello मैम अजीनोमोटो अगर नही डाले तो चलेगा?
NishaMadhulika
प्रियंका जी, बिलकुल आप इसे बिना इसके भी बना सकते हैं.
Viral
If I don't want to use soya sauce, chilly sauce vinegar and ojinomotto....
What I can use in that place so maintaine the same taste.....
We are typical Jain so we even don't use onion garlic.
kindly reply on [email protected]
NishaMadhulika
Viral जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
DEEPTI SRIVASTAVA
NISHA JI ...I LIKES YOUR ALL RECIPES ,UR TIPS ARE VERY HELPFUL IN OUR KITCHEN.JO TIPS MAA SE NAHI MIL PATE WO APSE SEEKHA .....THANK YOU VERY MUCH MA'AM
NishaMadhulika
DEEPTI SRIVASTAVA जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
I always follow u. Ur recipes are too good. Thanks a lot
NishaMadhulika
Ritu जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
gaurav joshi
Thank you ma'am for all this...
Jab khaana banane ki sochta hu ... To dusra khyaal aapka aata hai.....Or finally aap k easiest way or saare ingredients {jo easily available hote hai market me ya ghar me hi} k saath jo ready hota hai ...Usse me apne aap ko chef feel karta hu...Aapke saari recipes ❤️????
????
And 1nce again Thank you so much ma'am
NishaMadhulika
गौरव जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
annu
Love you mam and love your all receipe its all easy and tasty..i like your all recipe and your voice very sweet thanks mam
NishaMadhulika
अनू जी, आपके इस प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy yadav
Nisha mam mara interview h uski jankari chaye कुक ka plz help me
Ya koi sir ho to vo be Bata sakty h plz request h

निशा: हैप्पी जी, आप केक के बारे में क्या जानना चाहते हैं अगर बता सकें तो कुछ मदद कर सकूं.
Sheetal
Corn flour makki ka atta hota h ya kuch or

निशा: शीतल जी, कॉर्न फ्लोर मक्की का आटा नहीं होता है है, ये मक्की का स्टार्च होता है.
priya saxena
Hello nisha ji, I m ur biggest fan..mam ye jo apne chilli paneer ki recipe btayi h.wo dry chilli paneer ki h na I think...kya ap plz mujhe chilli paneer gravy ki recipe bta skti h...

निशा: प्रिया जी, ये चिल्ली पनीर तो सूखा है, ग्रेवी वाला चिल्ली पनीर बनाने के लिये इसमें 1 -2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर पानी में घोल कर डालिये और 3-4 मिनिट पकने दीजिये, चिल्ली पनीर ग्रेवी के साथ तैयार हो जायेगा.
Shital Patil
mam can you share soyabin chilli recipe... which is famous in nashik...
निशा: शीतल जी हांँ मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
rajesh
thanks mam
i am in army and i love to cook

निशा: राजेश जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
दिशु पंवर
निशा जी। हिन्दी में लिखकर हिन्दी भाषा की उन्नति में सहयोग के लिये बहुत बहुत शुक्रिया , हम भी हमेशा से प्रयास करते रहे हैं कि इंटरनेट पर सभी जानकारियां हिन्दी में मौजुद रहे , इसमें आपकी ब्लॉग का काफी सहयोग रहा।

निशा: दिशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
preeti
ajinomoto kya hota he

निशा: प्रीती जी, अजीनोमोटो एक तरह का साल्ट है जो खाने के टेस्ट को बढ़ाता है, ये चाइनीज रेसिपी में यूज किया जाता है. आप चाहें तो इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
Ashwini
Mam the chilli panner was awesome in taste. I enjoyed the meal with my family.

निशा: अश्विनी, जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]
Just a big wowwww

निशा: सिमरन जी, धन्यवाद.
vijay raj kahar
Nisha Ji Good recipe

निशा: विजय जी, धन्यवाद.
Tanya
Hello Mam... We are very thankful for your wonderful dishes...
My question is mam...
Kya pudina k patte aur ajinomoto na dalne par swad me koi kami to ni hogi n..??

निशा: तान्या जी, पुदिना के पत्ते और अजीनोमोटो का अपना एक फ्लेवर होता है. स्वाद में हल्का सा अंतर होगा, पर आप इनके बिना भी चिल्ली पनीर बना सकते हैं.
Iladubey
How many people have to
R.k.pandey
Apka sikhane ka tarika bahut aasan h.ishwar se duwa karunga aap sada isi tarh sabhi ko naye naye itam sikhati rhe

निशा: पांडेय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajni
Hiii nisha g
Pls btana k chese chilly khatta kyu bnta h hr br.

निशा: रजनी जी, विनेगर और सोया सॉस दोनों ही खट्टे होते हैं. इन दोनों की मात्रा अधिक होने की वजह से यह खट्टी हो सकता है, आप इन्हैं थोड़ी कम मात्रा में डालें.
Avantika Anubhuti.
Thank you Nisha mam chilly paneer ki itni easy recipe batane ke liye . because I love to eat chilly paneer.

निशा: अवंतिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
kaushiki
Hi , Nisha Ji this nice but mere pas chilli flacs nahi hai to mai kya karu??

निशा: कौशकी जी, धन्यवाद. आप इसे बिना चिल्ली फ्लेक्स के भी बना सकते हैं.
poonam nareda and ms.balram ji
निशा जी .ये कार्न फ्लोर क्या होता है ..... ???

निशा: पूनम जी, कॉर्न फ्लोर को कॉर्न स्टार्च भी कहते हैं. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.
Simran
Hi Nisha ji
Aaj aapki chilly paneer recipe try kri...it was awsm..thanks a lot

निशा: सिमरन जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Pratiksha
Nishaji apki recipe banane me bahut asan hai. kay ham olive oil ki jagah koi sadha oil use kar sakte hai

निशा: प्रतीक्षा जी, हां, आप रिफाइन्ड तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
aman Srivastava
This recipe is ausem I just luv it it is very easy to make

निशा: अमन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
laxmi
karn flor ko hindi me kya bolte h

निशा: लक्ष्मी जी, कार्नस्टार्च को आम भाषा में कार्नफ्लोर कहा जाता है. यह मक्के से बनता अवश्य है, लेकिन यह मक्के का आटा नहीं होता. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.
Poonam
Chilli panir bahu achhi bani hai

निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
nigar
Hello nisha Ji hm aapki recipe ke fan h too gud its yummy recipe plz paneer recipe me kuch aur nya le kar aiye plzzz thank you

निशा: निगार जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं पूरी कोशिश करूंगी.