चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
Chilli Paneer Recipe video in Hindi
कमेंट (274)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
chilli Nisha jee
निशा: चैन जी, स्वाद में थोड़ा फर्क तो रहेगा.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, कार्न फ्लोर, मक्का का स्टार्च होता है, किसी भी किराना स्टोर से लिया जा सकता है.
निशा: अमित जी, कार्न फ्लोर- कार्न से बनी स्टार्च होती है, किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kaha pe milta hai?
निशा: अर्चना जी, सिरका (विनेगर) ये एसिड से बनता है, खाने को खट्टा करने के लिये प्रयोग में लाया जाता हे. यह किराना स्टोर पर आसानी ही मिल जाते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अगर नहीं हो तो आप इसके बिना भी बना सकते हैं.
mam jab hum sukhe cornflour me paneer ko lapet kar fry karte hai woh toh alag ho jata hai
निशा: अनु जी, आप पनीर में कॉर्न फ्लोर को हल्का सा लगाएं तो वो तेल में अलग नहीं होगा.
ye ajinimoto kya hota h or kya ye jruri h sabji me dalna
निशा: अजीनो मोटो एक प्रकार का साल्ट है, इसे MSG कहते हैं, इसे खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिये यूज किया जाता है.
Hello nisha ji
Maine chili paneer bnaaya tha bohut hee tasty bna.mujhe cheese tomato bnaana hai plz uski recipe btaaiye.
निशा: जसमीत जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji aap bahut easy aur bahut yummy recipes banate hain aur sare family members ko bhi pasand aati hain.Thank you for your effort!!!We love your recipes!!!
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hellow mam......
Chilli paneer mein mitha pan ja joh test hota h wo kaise kya daalte hai
निशा प्रेम जी, चिल्ली पनीर में टमाटो सास के साथ उसे मीठा स्वाद देने के लिये चीनी या शहद का यूज किया जाता है.
hello nisha ji,
paneer ki recipe bahut he easy or tasty he, me to aap ki or aap ki recipe ki fan ban gai hu
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello nisha ji
Nisha ji brown sugar kya hoti hai?
निशा: जसमीत जी, ये अनरिफान्ड शुगर होती है, कलर में हल्की ब्राउन होगी है.
Hello nisha ji, nisha ji mera betta 5+ ka hai or koi bhi vegetables nai khaata sandwich me bhi bolta hai kuch nai hona chahiye.plz aap mujhe koi sandwich ki recipe btaaiye jo vo khaale.
Plz nisha ji reply
निशा: वेबसाइट पर पालक सेन्डविच,दोसा सेन्डविच, पिज्जा सेन्डविच रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, और बेबी को ये सेन्डविच अवश्य पसन्द आयेंगी, प्लीज ट्राई.
can we make it without chilli sauce
निशा: बबिता जी हां बिना चिल्ली सास के बनाया जा सकता है.
Hello nisha ji ,
Mam paneer ko bina Coting k bhi daal sakte hai kya?
निशा: जसमित जी, पनीर को कार्न फ्लोर में लपेटने से वह क्रिस्पी बनता है, आप इसे बिना कार्न फ्लोर में लपेटे भी बना सकते हैं.
What is a ajeno moto
Hi Nisha mam,
kya cornflor lena jaruri hai
hum iske alava aur kya le sakye hai
ap apni recipes me onion ka use kyu nahi krti....