Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
u r just superb.....aj mene rasmalai banai.........sbko bht pasnd ai.....mje to khud pe vishwas ni ho rha tha ki mene hi banya hai...........apki sari receipe bht hi jada bdiya hoti hai but us se bhi jada bdiya apke banane ka tarika hota hai.........thans alot aunty ji for ur superb dishes
निशा: निशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
I have tried ras malai n it was very yummy.
I m so happy for this. Thank you very much for ur recipes.
Can u please share balushahi recipe...
निशा: शीतल, बहुत बहुत धन्यवाद. बालूशाही रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बालूशाही लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Jo rasmalai klie rasgulle bnae h vo sponge rasgulla hi to h...... bas shape ka difference h??????
निशा: मोनिका, जी हां आप सच कह रही हैं.
shoft karnai ka method bataeya.
निशा: फाहिमा, दूध की क्वालिटी अच्छी न हो तो छैना हार्ड बन जाता है.
निशा: सिमरन रसमलाई दूध में डाली हुई होती है, उसे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: प्रभात, छैना में सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: घजाला, लगरहा है कि आपने रसमलाई का पूरा रस निचोड़ कर निकाल दिया है, और जो गाढ़ा दूध है वह भी बहुत गाढ़ा है, कोई बात नहीं अगली बार आप अच्छी रसमलाई बना लेंगी.
ajjj 12-12-12 ke din special karne ke liye maien ajj rasmali banayi...it came out gud.. per rasgulla mein thoda sa nimbu ka taste aarahta.. jabki maine panner ko pani se bhi bhi nikala tha jaise apne bataya tha..
but over all it came out perfect...mujeh pta hi nhi tha ki rasmali .. itni easy hoogi banani and zayda ingredients ki bhi zarorat nhi hogi.
Thanks a lot for such a lovely recipe.
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, एसा लग रहा है, कि बर्तन चौड़े आकार का होने के कारण और गैस तेल रसमलाई की चाशनी बहुत जल्द जल गई है, प्लीज अगली बार बर्तन गहरा हो, और फिर भी अगर चाशनी गाड़ी होती दिखाई दे, तो थोड़ा थोड़ा पानी करके चाशनी में मिलायें, और यह भी ध्यान देने वाली बात है कि कम मात्रा में बनाया गया कोई भी खाना, कम समय में पक जाता है.प्लीज ट्राई अगेन, धन्यवाद.
द़ा
apki priyanka
निशा: प्रियंका, रसमलाई के लिये हम चीनी को पानी में घुलने तक ही पकाते है, चाशनी तैयार है, उबलती चाशनी में रसमलाई डालकर पका लीजिये.
निशा: ज्योति, छैना नरम बने, मसल कर और चिकना कर लीजिये, और चाशनी में अच्छी तरह उबाल रहे तब डालिये, पकाते समय भी चाशनी में हमेशा उबाल रहना चाहिये. प्रेक्टिस करने से सारी समस्या दूर हो जायेंगी. प्लीज ट्राई अगेन.
निशा: अंजना, या तो चाशनी अधिक गाढ़ी हो जाय या ज्यादा देर तक पका ली जाय,एसा सभी के साथ हो जाता है, लेकिन कोशिश करते रहने से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती हैं और अच्छी रसमलाई अवश्य बना सकेंगी.
I tried the recipe. However the chenna/paneer breaks while cooking in sugar water...Pl advise how to make these balls without breaking...Thanks.
निशा: संगीता, छैना नरम न बना हो और अच्छी तरह न मथा गया हो तो बाल्स पकाते समय फट जाते हैं.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: नेंसी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपके द्वारा बताए हुए तरीके से पनीर बहुत नरम और मुलायम बना । और रसमलाई भी बहुत अच्छी बनीं,आपके द्वारा बताई गई सभी रैिसपी हम दोनों पति पत्नी बनाते रहते हैं । सभी रैसिपी कमाल की हैं ।
निशा: सीमा, आप दोनों को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल, जब छैना के गोले बिना क्रेक आये हुये बनने लग जायें तब छैना नरम है.
निशा: सोनल, पानी में उबाल आ रहा है, पानी तैयार है, लेकिन यदि छैना अच्छा नरम न बना हो तो भी गोले पानी में फट सकते हैं.
I tried making chenna ka rasgulle..lekin garam paani main dalne ke baad ki ghul gaya..dudh ko phadne ke baad jo chenna bana usko 4 ghante tak baand kar rakha..phir gootha ..hum kaise pechaane ki chena ka aata tyaar ho chuka hai..koi sujaaz bataye aap
निशा: सोनल, छैना को बांधकर रखने की जरूरत नहीं हैं आप इसे ताजा ताजा भी प्रयोग कर सकतीं हैं. रसगुल्ले उबालने के लिये पानी खौलता हुआ होना चाहिये. मुझे यह लगता है कि रसगुल्ले का पानी खोळता नहीं होगा. आप इसे उबालने के लिये कुकर का भी प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: छैना नरम न हों तो गोले फट सकते हैं. चाशनी में अच्छी तरह उबाल नहीं आ रहा तो तो गोले फट सकते हैं.
thanks mam
निशा: प्रदीप,बहुत बहुत धन्यवाद.
the way of explanation is very cool,good while making of rasmalai. to day i will try at home after i will give comments