Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गर्ग जी, छैना को नरम न बने या छैना को मसल मसल कर नरम न किया जाय तो रसमलाई सख्त बनती है, क्यों कि वह फूल कर स्पंजी नहीं हो पाती.
mai apse ye puchna chahti hu ki jab hum chena ko chasni ke pani me ubalte ho chena fat jati hai..asa kyu hota hai..please iska koi solution bataiye....
निशा: इरशाद जी, गाय के दूध से बना पनीर(छैना) ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: अम्मू जी, उससे अच्छी रसमलाई नही बनती.
निशा: मीनाक्षी जी, चीनी पानी में घुलने के बाद 2-3 टेबल स्पून दूध डाल दीजिये, और उबलने दीजिये, चाशनी के ऊपर गन्दे से झाग तैरते दिखाई देंगे उसे उतार किसी कटोरी में रखते जाइये, सारे झाग उतार लीजिये, एकदम क्लीयर चाशनी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: नीना जी, पनीर बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: सुनील जी, शुगर सीरप को मीठे पूये बनाने में, मीठे चीले बनाने में और शकर पारे बनाने में यूज कर सकते हैं.
निशा: नूतन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरजीत जी, छैना अच्छा नरम बनाया गया हो और उबलते चाशनी मे तेज आग पर गोले चाशनी में डालेंगे तो वे नहीं फटेंगे. छैना के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, और अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है, मिलाबटी दूध से छैना अच्छा नहीं बनता और इस तरह की प्रोब्लम आ जाती है.
mene kl rasmalai bnai... jaise steps aapne btaye waise hi... nd bhut tasty bni .. bt wo thodi heavy bni nd dudh bhut gada ho gya tha blki mene 50% km hone tk hi pkaya tha ...
iske liye kuch suggest kre...
nd thnk u so much ...
निशा: पूजा जी, दूध अगर अधिक गाढ़ा लग रहा है तो उसमें थोड़ा दूध मिलाकर उसे पतला किया जा सकता है.
निशा: अमन छैना को मसल मसल कर नरम क्ररना होता है, छैना नरम न होने के कारन रसमलाई नहीं फूलती.
निशा: गुरप्रीति जी, थोड़ी सी सुगर डालनी है.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u very much for this recipe
निशा: सुशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रसमलाई अच्छी बनायेंगे.
निशा: सूर्यकान्त जी, दूध को फाड़ कर जो ताजा पनीर बनाया है, वह बहुत ही सोफ्ट होता है उसे छैना कहते हैं.
निशा: शुचि जी, अमूल के दूध से अच्छी रसमलाई बनती है.
निशा: शुचि, रसमलाई के गोले उबालने के लिये, मीठे पानी में अच्छी तरह उबाल आते रहना चाहिये, उबलते पानी में जब रसमलाई के गोले डाले जाते हैं तो पानी का तापमान गिर जाता है और उसका उबलना बन्द हो जाता है, गोलों को 1-1 करके धीरे धीरे कि पानी में उबाल हमेशा बना रहे उस तरह डालना है, रसमलाई कि कुछ गोले नहीं फटेंगे.
निशा: शुचि जी, छैना निकालने के बाद, उसे थाली में डालकर ठंडा कर लीजिये, और मसल कर नरम करके रसमलाई बना लीजिये.
निशा: रतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरा कोई स्कूल और इन्सटीट्यूट नहीं है मेरा सारा काम इन्टरनेट पर ही है़.
nisha ji mene rasmlai ghar par bnanayi par dhudh me nimbu dalne ke bad bhi dhudh bahut der tak fat ta he dhudh ko jaldi fadhne ka tarika btaye
निशा: अनीता जी, दूध को उबालने के बाद, हल्का सा ठंडा होने के बाद उसमें थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालने के बाद चलाना और इंतजार करना है, फिर रस डालना, वीडियो में इसे दिखाया गया है, दूध फटने में थोड़ी देर तो लगती है.
निशा: नेहा, छैना नरम बने और उसे अच्छी तरह मसल मसल कर और नरम करके, गोले बनायें, अच्छी तरह उबलते सीरप में डालें, रसमलाई नरम बनेंगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद ये सारी चीजें सोल्व हो जाती है, धन्यवाद.
uske liye kya karo bus vo balls gath hogaye baki sab acha tha........
reply fast........
निशा: प्रीती, रसमलाई पूरी तरह पके न होने पर एसा हो सकता है.
निशा: सोनक जी, सरमलाई को चाशनी में 3-4 घंटे रहने के बाद दूध में डालकर सर्व कीजिये, अगर आप रसमलाई को दूसरे दिन सर्व करना चाहती हैं तो रसमलाई को उस समय तक चाशनी में रहने दीजिये, सर्व करते समय चाशनी से निकाल कर गाड़े दूध में डालकर सर्व कीजिये.
निशा: सोानक जी, रसमलाई के लिये दूध गाड़ा करके तैयार किया जाता है और उसमें चीनी डालकर मीठा किया जाता है, रसमलाई और दूध की मिठास एकसाथ मिलकर अच्छी लगती है, रसमलाई हल्की मीठी ही अच्छी लगती है.
निशा: सोनिया, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अर्चना जी, पूरी मेहनत सही तरीके से करने पर भी छैना की चीजें अच्छी नहीं बन पाती, कारण दूध का सही नहीं होना होता है, परेशान न हों गाय का दूध लीजिये, या भैस का ताजा दूध ले लीजिये, अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है.