Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

📅 10 मार्च 2009 👁 13.2 लाख बार देखी गई 💬 460 कमेंट ★ 3.5 (23072)

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.

कैसे बनायें? How to make Rasmalai?

रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला  सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता.  कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं.  लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें.  इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.

Read - Ras Malai Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai

  • छैना (Chhena) - 250 ग्राम
  • चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
  • दूध - 1 लीटर
  • केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
  • काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
  • चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Ras Malai Recipe

छैना को  को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है.  यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये.  250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .

चाशनी बनाइये :  किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये.  गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे,  जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो  छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये.  पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर  रख दीजिये.  उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये.  जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब  हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी  से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.

रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट  बनी है.

सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.

Ras Malai Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (23072 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (460)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Parul Dave
Can we add soda by carb in panir softening process to make the panir cake more soft and spongy?

निशा: सोडा़ से पनीर मुलायम नहीं बनेगा.
Himanshu
mam jab chena ko ate ki tarah chikna karenge to us time chene me kuch or bhi add karna h ya fir sirf chena hi rhega use gol karte time
plz give me rpl mam...
ruchi singh
Rasmalai recipe is too good

निशा: रूचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi Mishra
निशा जी चीनी की जगह sugar free Natura use कर सकते हैं
mohd Shuab
Mem mene apki naankhatai wali recipe dekh kar naankhatai banai thi but wo hard ho gai mem esa kyo hua

निशा: नानखताई के लिये आटा, घी और पाउडर चीनी बराबर मात्रा में लीजिये, बेक करते समय 10 मिनिट के बाद नानखताई को चैक करते हुये बेक कीजिये, हल्की ब्राउन पर होने पर ओवन से बाहर निकाल लीजिये, नानखताई अच्छी बनेंगी.
mohd sajid
रसमलाई बनाने मे मावे का उपयोग होता है या नहीं
pooja
muze ras mali banani hai
punitha

mam ur receipes are fantastic and guideing us to cook well.  what to do with tha balance sugar syrup of rasagullas. kindly advise mam


निशा: पुनीथा जी, इसे रोजाना की चाय में डालकर यूज कर सकते हैं, हलवा बनाने में यूज किया जा सकता है या आटे में डालकर मीठे चीला बनाये जा सकते हैं.
शकुन

निशाजी रसगुला  ठंडा होने पर चासनी पर घी जम गया ऐसे कयो हुआ


निशा: शकुन जी, घी रसगुल्ले के साथ निकल आता है वह चाशनी के ऊपर जमता है, रसगुल्ले हल्के गरम करके सर्व करते हैं, घी मेल्ट हो जाता है और चाशनी में चला जाता है.
radhika pal

Nisha  g jb mai cheena ko Chashni me cheena ki goli dalti hu tovha badi nhi hoti  hai


निशा: राधिका जी, छैना को मसल मसल कर सोफ्ट बनायें और उबलते हुये सीरप में डालें, छैना के गोले अवश्य बड़े होते हैं.
saba khan

kesar ki jagha kya use kare jo test wesa hi io jaye


निशा: साबा जी बिना केसर के रसमलाई अच्छी बनती है.
Padmapriya

I tried this recipie and my rasmalai came out extremely tasty... Thanks for the wonderful recipie and your demonstration of the recipie is also very helpful.


निशा: पदमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suman

Hello mam, how are you.I have make rasgullas in cooker. Now I want to try rasmalai.please tell me can we made it in cooker and if we use leftover sugar syrup then how many sugar and water should be add.please reply soon I want to make it today.


निशा: सुमन जी, रसमलाई भी कुकर में उसी सीरप में थोड़ी चीनी और चीनी की मात्रा से तिगुना पानी डालकर बना सकते हैं. प्लीज ट्राई कीजिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
nehamishra

Hello.....nisha di..


Maine first tym cooking kr rhi hu I love Rasmalai so....rasmalai k liye Chaina ko mathne ki jagha mixy m blend kre to bhi ky vo  chikna bnega....plzzzzz tell me


निशा: नेहा जी, छैना को हाथ से मलें, अच्छा रहता है.
bhavana singh

its very gud receipe ..................TNX

Manisha poddar

 nisha ji, rasmalai bnane ke liya 2litar milk ko farkar jo chane ke gole tayar karte ha unhe casnhi me dane ke liye kitni sakar lani hoghi please help me......nisha ji.....


निशा: मनीशा जी, 2 लीटर दूध से लगभग 500 ग्राम छैना बनेगा, चीनी इससे दुगनी मात्रा में ली जा सकती है.
madhvi

Hello Nisha mam ,


Apki ras malai recipe try ki ...Mere rasgulle chashani me dalte hi bikhar gye sare or paste ban gye..


Dusri bar try kiye aararot dal kr to bikhare ni bt itne soft n spongy ni bne.esa q plz explain kijiye and tips btaye..


निशा: माधवी जी, छैना नरम न हो और फैंट कर अच्छा नरम न किया जाय तो छैना के गोले फट सकते हैं. गोले पानी में उबाल आने से पहले डाल दिये जायं तो भी गुलाब जामुन फट जाते हैं. छैना में अरारोट अधिक होने से गुलाब जामुन हार्ड हो जाते हैं.
Neha


250gm chaina banane ke liye kitney doodh ki jaroorat hogi

Neha sharma

250gm chains banane ke liye jitney doodh ki jaroorat hogi

Bhawana

hello mam,


                aaj mene apki recipe ke according chenna taiyar karke rasmalai banane ke  liye thode pani me cheeni dalkar thoda boil kiya aur ubal ane par chena ki gole banakar dale but wo chashni me ghul gaye aisa kyu hua plz answer me mam.

vrushali Bhatiya

Nisha ji ye chena to bahut hi mulayam ho gya iski goli bnane pr tedhe medhe bn rhi h or uthane pr uthai nhi jati


निशा: भाटिया जी, गर्मी के कारण ये ज्यादा सोफ्ट लग रहा है, गोलियां टेड़ी मेड़ी है कोई बात नहीं, उबलने पर ये शेप ले लेंगी, प्लीज ट्राई और अगली बार छैना से पानी ज्यादा निकालने की कोशिश कीजिये.
Priya Patel

Namaste Aunty ji, your all recipes are really very good.I have tried a number of your recipes. And thank you very much for rasmalai recipe. I tried this recipe and it came out very nice. Aur sabko rasmaili bahut pasand aayi. Aur aap bahuthi achhi tarahse detail main batate ho easaki vajah se jo meri tarah first time recipe banate hai unko banane me easy hota hai...aur main to aapki fan ban gayi hoon...ummid hai aap aisehi hume badhiya recipes sikhayengi.


Once again thanks a lot.


Dhanyawad.


 


निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ankur

Nisha ji


Kya aap btaa sakte hh....Agar me 1 1/2 doodh phar le to rasmalai ke doodh ke lie kitna doodh chahie 

lovely

nisha ji rasmalai ka colour yellowish kaise karna h?


 


निशा: लवली जी, रसमलाई का क्रीम कलर तो अपने आप ही आता है, ये कलर दूध के पकने से बनता है.
farha nadeem

nisha ji meri ras malai tut gae thi chashni m dalte hi mene chena achche s math bhi liya tha.esa Q hua, Plez reply.

babal

mam , mujhe aapke dish bhut pasand hai aur bhut taste baante haii . Kya , aap mujhe jai bata skte ho k rasmalai mai white pepper or chironji  use kr skte hai   . or agar use kr skte hai to kab or kesai use kar skte hai

Ekta

Hi  NishaJi


 


I tried ur receipe...nd it came out vwry nice...but the chena balls were little bit hard...could you pls tell me the reason?


Thanks


Ekta


निशा: एकता जी, अगर छैना नरम न बने, अच्छे से मसल कर नरम न किया जाय तो एसा होता है.
Ankita

Mam rasmalai ko thanda karte hai toh woh tight kyu ho jaati hai please reply and thanku


निशा: अंकिता जी, रसमलाई कम पकी हो तो वह ठंडा होने के बाद सख्त हो जाती है.
Vandana on 24 June 2015 7:35 Pm
 दूध किस quality का लेना है।जब मैंने ररसगुल्ले उबलती चाशनी में डाले तो दुगने तो हुए पर20 मिनिट उबल ने के बाद ठण्डेहोने पर आकार में थोड़े छोटे और हल्के कड़क हो गए क्या कारण है।


 

manik
shana kyi hota ha