Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
But mujhe aaj puchna tha k agr family mein suppose jaise 7 memebers hai to unke liye kitna milk use hoga total chaina or mawa bnanae kaye liye. maine recipe ki video dekhi hai jisme aapne 1 litre milk ka chaina tiyar kia or uske apne 15 gol chaina bnae h. kia main bhi 1 litre and 1½ litre use kr skti hu milk??? pls pls tell me mujhe rasmalai bnani h sabhi members ke liye 7 members h hum ghar mein.
so pls tell me how much litre milk use?? 1 litre is OK or not???
निशा: नेहा जी, अगर 15 काफी हैं तो रैसिपी में दी गई दूध मात्रा ले सकती हैं, और ज्यादा रसमलाई भी बना सकती हैं, रसमलाई ज्यादा भी खाई जा सकती है, आप 1.5 लीटर और 1 लीटर या 1.5 लीटर दूध ले सकती हैं,
This time i make rasmalai and my sisters telling me pls neha make rasmalai also for us. I already made it and it was so so delicious sweet. I am going to make it again on sunday.
One more think your bhatura recipe that is also very nice. I made bhathura this sunday. (yesterday) and my mom was very very happy even today morning she was appreciating me. She said neha make bhatura choley again any time.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अगर चाशनी में उबाल अच्छी तरह नहीं आ रहा हो और छैना बाल उसमें डाल दें तब एसा हो सकता है.
निशा: मेहरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I will try
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, दूध को ठंडा करने के लिए पानी नहीं डालना है. दूध उबालने के बाद, थोड़ा ठंडा कीजिये, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाय, नीबू या सिरका या टाटरी के पानी से दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर फाडिये, जैसे ही दुध फट जाय, रस डालना बन्द कर दीजिये, और तुरन्त दूध को छान लीजिये, बहुत ही अच्छा छैना तैयार होगा.
निशा: सीमा जी, परेशान न हों फूल क्रीम दुध क औपयोग करें ओर दूध के तापमान का ख्याल रखें तभी छैना अच्छे से बन पाएगा, नीबू का और अधिक प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: मनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, आपके सवाल का रिप्लाइ दे दिया है.
निशा: रिया जी, विनेगर को डायलूट करके यूज कीजिये, और छैना को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, तब ये स्मैल चली जायेगी.
निशा: सुप्रिया जी, रसमलाई बनाने के लिये वीडियो में पहले हमने छैना बनाया है, और छैना रसगुल्ला में भी हमने छैना बनाया है, प्लीज आप इसे देख लीजिये, इसे घर में आसानी से बना सकते हैं.
Rasmalai chashni main dalne pr bikhar jati h yani Sara chena khul jata h.kya krun.
निशा: कल्पना जी, छैना को मैश करके एकदम सोफ्ट करना होता है, अगर छैना सोफ्ट न हो तब वह चाशनी में बिखर सकता है, या चाशनी में अच्छा उबाल न हो और अरसमलाई को चाशनी में उबालने के लिए डाल देंगे तो भी वह पानी में घुल जाता है.
निशा: मिश्रा जी, छैना सोफ्ट बनता है तो रसमलाई भी सोफ्ट बनती है, प्लीज रेसिपी का वीडियो देख लीजिये, और बनाइये, आप अच्छी रसमलाई बनायेंगे.
निशा: सपना जी, रेसिपी को पढ़े, वीडियो देखें और बनायें, थोड़ी सी मेहनत के बाद सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती हैं.
First attempt m hi itna easy aur mast rasmalai bana li maine
Great salute to u...god bless u........
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pl clarify.
निशा: रवी जी, 400 ग्राम चीनी या 2 कप चीनी, इसमें से 350 ग्राम चीनी रसमलाई को उबालने के लिये सीरप तैयार किया और 50 ग्राम चीनी गाढ़े दूध में मिलाई है.
निशा: रवी जी, 400 ग्राम चीनी लेनी हैं, ये गलती से हो सकता है.
Thank you ,mujhe yaha recipe de ne ko .
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिनेद्रा जी, छैना को अच्छे से मसल मसल कर सोफ्ट करें रसमलाई नरम बनेगी.
निशा: इशिता जी, रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
निशा: नवनीत जी, क्रीम दूध का प्रयोग कीजिये. छैना को अच्छी तरह चिकना होने तक मलिये. रस मलाई सॉफ्ट बनेगी.
निशा: चिंकी जी, आप 2 कप चीनी ले लीजिये, बाद में सीरप बच जाता है, लेकिन इन्हैं उबालने के लिये थोड़ा अधिक सीरप चाहिये होता है.
निशा: अनामिका जी, छैना अच्छी तरह मसल कर चिकना किया जाना चाहिये, छैना के गोले डालते समय चाशनी में बहुत अच्छा उबाल रहना चाहिये, और गैस बहुत तेज रहनी चाहिये.छैने के गोले एक एक करके डालिये, चाशनी में उबाल बराबर बना रहें, और तेज आग पर रसगुल्ले 18-20 तक पकायें, रसगुल्ला बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: असिफ जी हां हल्का प्रेशर देकर निचोड़ते हुये रसमलाई को चाशनी से निकालना होता है.
jo aise fat jata hai milk
निशा: नंदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.