Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाति जी, छैना अच्छी तरह फैंट कर नरम न किया गया हो या छैना के गोले चाशनी में डाले हों और चाशनी में अच्छा उबाल न आ रहा हो, आग तेज न हों तब ये गोले फट सकते हैं. छैना के गोले तब डालें जब सीरप में अच्छा उबाल आ रहा हो और आग तेज रखें, बहुत अच्छी रसमलाई बन कर तैयार होगी. डिटेल जानकारी के लिये इसका वीडियो देखें.
निशा: सुरभि जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, मिश्रण को काफी अच्छे से मसल-मसल कर चिकना तैयार कीजिए और गोलों को भी एकदम गोल और चिकना ही बनाइए. छैना के गोले चाशनी में डाल दें और उसमें अच्छा उबाल न आ रहा हो तब ये फट सकते हैं, इन्हें तेज आंच पर उबलते हुए सीरप में डालिए, बिलकुल नहीं टूटेंगे.
निशा: अनिल जी, छैना को मसल मसल कर एकदम सोफ्ट करे, रसमलाई के गोले को उबलते सीरप में डालें और तेज आग पकायें, पकने के बाद 2 घंटे तक रसमलाई को सीरप में ही रहने दे, रसमलाई स्पंजी बनेगी.
निशा: सुप्रिया जी, छैना नरम न हों तो गोले फट सकते हैं. चाशनी में अच्छी तरह उबाल नहीं आ रहा तो गोले फट सकते हैं. छैना को अच्छे से मसल-मसल कर मैश कर चिकनी बॉल्स तैयार कीजिए और इन्हें उबलती हुई चाशनी में एक एक करके डालिये, गैस तेज रहे, इस बात का भी ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल लगातार बना रहे, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: दीपक जी, छैना नरम न हो, या उसे मसल मसल कर चिकना न किया हो या चाशनी में अच्छी तरह उबाल न हो और रसगुल्ले डाल दिये जाय तो रसगुल्ले फट सकते हैं.
निशा: अर्पिता जी, रसमलाई पूरी तरह न पकी हो तो वह बाद में ठंडी होने पर सख्त हो जाती है.
निशा: संगीता जी, छैना नरम न होने के कारण ऎसा होता है. आप जब भी रसमलाई बनाएं, तो छैना को पहले अच्छे से मसल-मसल कर नरम और चिकना कर लीजिए. फिर, इसके चिकने और मुलायम बॉल्स बनाकर उबलती हुई चाशनी में डालकर पकाएं. चाशनी में लगातार उबाल बना रहना चाहिए. इन बातों का ध्यान रखते हुए आप रसमलाई बनाइए, रसमलाई नही बिखरेगी.
निशा: रिमी जी, रसमलाई को चाशनी में उबाल आने के बाद डालिए, इन्हें ढककर 15 से 20 मिनिट तक तेज आंच पर पका लीजिए.
निशा: रिमी जी, रसमलाई का बाद में पिचकने का कारण उनका कम पका होना है. आपको इन्हें चाशनी में 7 से 8 मिनिट और पकाना था.
Kya market me jo rasgulle aate h ,bikaje ke tin ke dibbe me,unka ras nikal kar rabbdi me dal dene se ras malaai bana sekte h plzzz mam mere se chene ke gole nahi bante h
निशा: पंकज जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
And please give sweet dish receipes from sugarfree also.
निशा: दीपा जी, मिल्क पाउडर से छैना बनाकर रसमलाई बनाई जा सकती हैं, इसे ट्राई करते है. हम शुगर-फ्री मिठाई बनाने की जल्दी ही कोशिश करेंगे.
निशा: रिद्धी जी, रसगुल्ले उबलते हुये सीरप में ही पकाने हैं, लेकिन अगर आपको लगता है कि इसमें पानी कम हो रहा है तब हम चमचे से थोड़ा पानी डालते हैं, रसगुल्ले पानी में डूबे रहने चाहिये, और पानी में उबाल हमेशा चलते रहना चाहिये, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देखें और पहले थोड़ी मात्रा में बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से रसगुल्ले बहुत अच्छे बनने लगेंगे.
निशा: अजय जी, छैना के गोले शुगर सीरप में डाल दें और उसमें अच्छा उबाल न आ रहा हो तब एसा हो सकता है. रसमलाई के लिये सीरप में अच्छा उबाल आने के बाद ही छैना के गोले उसमें डालिये, और आग तेज रखें ताकि सीरप में हर समय उबाल बना रहें, रसमलाई नहीं फटेंगे.
निशा: फाल्गुनी जी, छैना का एकदम मुलायम न होना, छैना का अच्छी तरह नहीं फैटा जाना इसका कारण होता है.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, छैना को मसल मसल कर एकदम सोफ्ट करे, रसमलाई के गोले को उबलते सीरप में डालें और तेज आग पकायें, पकने के बाद 2 घंटे तक रसमलाई को सीरप में ही रहने दे, रसमलाई स्पंजी रहेगी.
निशा: तेजश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please answer me
Thanks u.
निशा: हर्षिता जी, रसमलाई को रस के साथ ही ठंडा कीजिये, उन्हैं रस से निकाल कर अलग रख देंगे तब वे सख्त हो सकती हैं.
निशा: यामिनी जी, आप उसे हलवा बनाने में यूज कर लीजिये.
निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, रसमलाई या रसगुल्ले को चाशनी से तुरन्त निकाल कर रखें तो एसा हो सकता है, ये चाशनी में 12 - 14 घंटे तक डूबे रहने चाहिये या रसगुल्ले और रसमलाई को कम पकाया जाय तो भी एसा हो सकता है.
निशा: प्रभजोत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please tell me Kya Kami reh gayi
Thanku
निशा: निमी जी, रसमलाई को आग से उतारने के बाद, शुगर सीरप से निकाल कर अलग प्लेट में रख देने से या रसमलाई थोड़ी कम पकी हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सिमरन जी, छैना में से पानी निकल जाने तक उसे छान लीजिए.
निशा: खुराना जी, इसमें थोडा अरारोट डालकर यूज कर सकते हैं लेकिन अरारोट यदि अधिक हो जाय तो रसमलाई सख्त हो सकते हैं.
Creme ki potingh karna chata hu to pls bataye ki creme kaise banaye aur please help me
निशा: विमल जी, क्रीम के लिये स्पेशल अटेचमेन्ट चाहिये होते हैं, घर में बनाने के वजाय डेयरी से लीजिये ज्यादा अच्छा है.
निशा: नीलू जी, चीनी अच्छे से घुल जाती है.