How to make Chhena – Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?
Latest Video at YouTube Channel

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- muslin cloth in US (Answer : 1)
- Paneer for rasgulla (Answer : 2)
- chhene se rasmalai (Answer : 2)
- paneer not so made well (Answer : 1)
- How it's make GULKAND ? (Answer : 2)
- HOW TO GET MORE ILLED IN PANEER (Answer : 0)
- घर पर कस्टर्ड पाउडर कैसे बनाए। (Answer : 1)
- paneer didnt come out well (Answer : 1)
- Which preservatives can used for keeping for long time? (Answer : 0)
- boil hone ke turant baad milk fadna hai ya thanda krke (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 110:
dhanywab
निशा: वर्षा जी, मैं बिना अंडे के केक बनाने की रैसिपी लिखूगी.
निशा: संगीता जी, 1 लीटर दूध में लगभग 250 ग्राम छैना बनता है.
kya usmeb cournfloor milana hoga?
निशा: आकांक्षा, पनीर से अधिक दबाब डाल कर पूरा अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, पनीर को किसी भारी चीज से दबाकर 3-4 घंटे के लिये रख दीजिये.
निशा: रोनक, आप मिल्क पाउडर से नहीं, ताजे फुल क्रीम मिल्क से पनीर बनाइये.
thnx
tarif ke liye sab kafi nhi hai
aap se ek gujaris hai,
kirpya 'birthday cake'banane ki vidhi bataye.
निशा: वीना, जी हा बनाया जा सकता है.
निशा: अन्नी, पनीर को छानने के बाद ठंडा पानी डाल कर धो लीजिये.
please tell me how to make cream at home?
ap ki receipes padne me or banane me dono me simple hein...
i am ur big fan....
aseem
निशा: अमित, पनीर फाड़ कर कपड़े के अन्दर लपेट कर किसी भारी वजन या पत्त्थर के चकले से दबा कर रख दीजिये ताकि पनीर से पानी पूरी तरह निकल जाय. पनीर के अच्छे टुकड़े कटेंगे.
निशा: जी हां ये पनीर 2 दिन फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है, अगर आप पनीर को पानी में ड्बा कर रखे तो 5 दिन तक भी अच्छा रहता है, पानी रोजाना बदल दीजिये.
निशा: आना, घर पर मलाई को थोड़ा सा मिक्सर में फैट लें तो क्रीम बन जाती है, लेकिन बाजार में क्रीम जो मिलती है उसमें से घी निकाल लिया जाता है और वह अलग तरह की होती है.
pls guide how to make Chenna Murgi sweet.
निशा: निति, पनीर को पानी में डुबा कर रखें और हर दूसरे दिन पानी बदलते रहें, इस तरह पनीर 4-5 दिन नरम और अच्छा रहता है.
Nisha ji kuch nayi snacks recipes bhi add kijiye jo easy n quick ho.
निशा: धन्यवाद.
निशा; शिवानी, छैना के ऊपर ठंडा पानी डाल देते हैं उससे नीबू का स्वाद नहीं रहता.
निशा: रमनदीप, जी हां ये ठीक है, गाय के दूध से बना छैना ज्यादा मुलायम होता है.
निशा: 1 किग्रा. दूध में 200 - 225 ग्राम पनीर बन जाता है, गाय के दूध में 150 ग्राम छैना ही बन पाता है.
निशा:
I tried twice using the method above however it did not separate at all.
Not sure where I am making mistake.
This is what I did :
1/ Heat the milk till it started to boil.
2/ Turned the heat to minimum and added half a spoon lime juice.
3/ Stirred for 2-3 minutes at low heat.
but the milk did not split ....please help !!
निशा: दीप्ती, आप सब कुछ ठीक कर रही हैं लेकिन नीबू का रस कम मात्रा में डाल रही हैं.
me jab bhi chenna bnati hn mera chenna chikna nhi bnta humesha alag alag ho jata hai .aisa kyun hota hai?
निशा:निशिका,जी मैं लिखूंगी.
thanks.
निशा: यदि पनीर बनाने के बाद इसे दबा कर पानी निकाल दें और एक दो घंटे सैट होने दें तो पनीर कतई नहीं टूटता
निशा: करीमा, भैंस के फुल क्रीम दूध से अच्छा पनीर बनता है.
निशा: गाय के दूध का पनीर अधिक मुलायम होता है, इसका स्वाद अलग होता है और यह रसगुल्लों के लिये अधिक प्रयोग किया जाता है. बाजार में गाय के दूध का पनीर नहीं बल्कि भेंस के दूध का पनीर मिलता है.
But I'm bit confused. This is paneer from full cream milk. I was looking for a Chhena recipe. Actually I want to make chikoo burfi with chhena, can I use this paneer in it?
Also is there any difference between chhena and khoya? Plz guide me..I'm really confused between the three for using in Chikoo burfi.
Thanks. :)
निशा: मंजू, छैना और पनीर में थोड़ा सा अन्तर है, छैना ज्यादा नरम है पनीर की अपेक्षा, आप चीकू बर्फी में पनीर का यूज कर सकती हैं.
main app ki recipe ko aksar ghar par banati hoon, aur woh bahut hi acchi banti hai...
Mein USA mein rehati hoon, mere husband yahan ka doodh bilkul bhi pasand nahi kartein... kya mein iss cheena ya paneer mein sugar daal kar de sakti hoon??
ya phir hum jo cheena banatein hai sirf khane ke liye... koi alag recipe hain??
main apki reply ka wait kar rahi hoon.. pls give me some feedback soon..
निशा: सोनू, किसी भी दूध से छैना या पनीर बनाया जा सकता है, लेकिन फुल क्रीम दूध से पनीर अच्छा बनता है, पनीर में चीनी आप किसलिये मिलाना चाहती हैं?
Thank You, aap key es lekh say ,abb mey market say paneer nahi khridta hu.
निशा: मनोज, मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
muje khane ka or khana banane ka bahut sok he or apki site muje achank mil gayi. me gujrati hu to ye jo ap sb saral bhasa me samjati ho ye english ki jagah jaldi samaj aata he and mene bahut chize banakr mumy ko khilayi wo khus he
ek sawal he plz
panjabi khane ke liye paneer ke liye ku6 tips dijiye plz plz
निशा: आशिश, आप क्या बनाना चाहती हैं, मैं नहीं समझ नहीं पा रही हूँ.
I really admire ur all video
Can u please tell how to make chena murki the famous Bengali sweet?
Thanks in advance
निशा: शालू, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आशा, 1 लीटर दूध में 200-250 ग्राम पनीर बन जाता है.
निशा: शोबी, दूध उबालने के बाद, थोड़ा ठंडा कीजिये, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाय, नीबू या सिरका या टाटरी के पानी से दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर फाडिये, जैसे ही दुध फट जाय,रस डालना बन्द कर दीजिये, और तुरन्त दूध को छान लीजिये, कपड़े पर बचे पनीर को बांध कर चकले किसी भारी समतल चीज से दबा दीजिये, 2 घंटे के बाद बहुत ही अच्छा पनीर तैयार है.
Paneer to apne bola vese hi kiya
muzhe uska karan batao uska kya karan hai..
निशा: पनीर को छानने के बाद किसी भारी समतल से दबा कर रखना होता है, तभी उसका अतिरिक्त पानी निकल जाता है और वह जम कर तैयार हो जाता है,पहली बार बनाने में प्रोब्लम होती है, आप बार बार बनाइये आप हर एक चीज को अच्छा बना पायेंगी.
निशा: सविता, जिस तरह दूध में नीबू का रस या टाटरी का पानी डालकर पनीर बनाया जाता है उसी प्रकार दही के पानी से भी दूध फाड़कर पनीर बनाया जा सकता है.
निशा: गोकुल पनीर में कोई प्रिजरवेटिव नहीं डाला जाता है, पनीर को 4-5 दिन तक पानी में डालकर फ्रिज में रखा जा सकता है.
it's to easy way i love it
निशा: नसरीन, मिल्क से बनी चीजों में मिल्क की स्मैल तो आयेगी ही, अगर आप रसगुल्ला चाशनी में हो तभी केवड़ा एसेन्स या केसर डाल दीजिये, आपको ये स्मैल नहीं आयेगी.
rasmalai banate huye jab chaina ko gol gol karke press karte h to sides me thode crack aate h..aisa hone se agar usko chashni me boil karungi to kya chaina fatega.isko thik karne ka kuch soluton bataiye.
निशा: अंजू, यदि छैना नरम है तो क्रेक बहुत ही कम आयेंगे, रसमलाई फूलने के बाद सारे क्रेक खतम हो जाते हैं, अगर छैना नरम बना हो और सही तरीके से रसमलाई बनाई गई हों तब ये क्रेक बहुत ही कम होते हैं या होते ही नहीं हैं.
निशा: अर्निका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता, दूध का फरक हो सकता है. नीबू का स्मैल हो तो पनीर को ठंडे पानी से वास करके कपड़े में बांधिये, पनीर अच्छ बनेगा.
निशा: सावी, पनीर के अन्दर अधिक पानी रहने से वह पानी में घुल सकता है, पनीर बना कर उसे भारी किसी समतल चीज से दवाकर रखें, उससे पानी अच्छी तरह निकल जायेगा और अच्छा पनीर बनेगा, वह बिलकुल नहीं घुलेगा.
first time rasgulle achhe bane but ab bana rhe hu to paneer phat reha h pls kuch solulation bataye
निशा: राजबाला, रसगुल्ले यदि तलते समय फट रहे हैं, तब मावा पनीर के मिश्रण में थोड़ा सा मैदा डाल कर और मिला लीजिये.
निशा : शिव, पनीर को वास करके खट्टापन दूर किया जाता है, और तो मुझे कोई तरीका पता नहीं है.
My Mobile No. 9691944110
निशा: मधु, मैं कोशिश करूंगी.
but it is too soft. how can we make it hard.
निशा: दीपक, पनीर का पानी अच्छी तरह से निचोड़ दीजिये और पनीर को दबाकर रख दें अच्छा पनीर बन कर तैयार हो जाता है.
निशा: मीनू, दाल को अच्छी तरह देर तक फैटने से वह फ्लपी हो जाती है और दही बड़ा सोफ्ट बनते हैं.