छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना मुश्किल दिखता भर है लेकिन है बहुत आसान. आइये आज हम रसगुल्ला बनाये.
आवश्यक सामग्री
- दूध - 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 बड़ी चम्मच
- मैदा या अरारोट - 1 टी स्पून
- चीनी - 300 ग्राम
विधि
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजी छैना या पनीर कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम छैना बनायेगे.
दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद नीबू का रस डालते हुये, चमचे से चलाइये. दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो तुरन्त गैस बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ठंडा पानी डाल दीजिये, ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. छैना तैयार है.
छैना को प्लेट में निकाल लीजिये. मैदा या अरारोट मिला कर छैना को अच्छी तरह मथिये. चैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, अब इस छैना में 1 छोटी चम्मच चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये (यदि आप चाहैं). रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
इस छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर. पौन इंच से लेकर एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. आप चाहें तो रसगुल्लों के अन्दर एक एक छोटे बताशे भी भर सकतीं है(अगर आप रसगुल्ले में बताशा भरें तब छैना में चीनी नहीं मिलायें) इससे रसगुल्ले अन्दर से अधिक स्पन्जी और रस भरे बनेंगे. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और इन्हें आधे घंटे के लिये किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
200 ग्राम चीनी और 600 ग्राम पानी किसी बर्तन में डाल कर गरम कीजिये. जब पानी खौलने लगे तो छेने से बने गोले पानी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, इन छैना के गोलों को, 15 मिनिट तक मीडियम आग पर उबलने दीजिये. रसगुल्ले पक कर फूल जायेंगे. गैस बन्द कर दीजिये.रसगुल्ले सीरप से निकाल लीजिये.
बची हुई 100 ग्राम चीनी उसी सीरप में डाल दीजिये चीनी घुलने तक गरम कीजिये. रसगुल्लों को फिर से इस सीरप में डाल दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं. ठंडा होने के बाद, रसगुल्लों को फ्रिज में रख दीजिये और अब ठंडा ठंडा रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (67 posted):
lagta hai--yahan mujhe kafi kuch seekhne ko milega..dhnywaad
My question is do we have to add sugar in the Chainna? Let me know
Thanks
i don't know what went wrong.pls tell me.maine bahut der tak maida ko milaya tha but something went wrong.
इससे आपके कम्प्यूटर में हिन्दी यूनीकोड एक्टिव हो जायेगी.
pls tell me soon
Nisha: अन्जू, आप 250 ग्राम छैना पनीर लेकर रसगुल्ला बना सकती हैं,लेकिन छैना पनीर एकदम ताजा और मुलायम होना चाहिये. बेकिंग सोडा अधिक डालने से रसगुल्ले चपटे हो सकते हैं. अन्जू आप डिप्रैस मत होइये,एसा होता है,फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ला अवश्य बना पायेगी.
Nisha: अन्जू, दूध फुल क्रीम ही लीजिये,छैना से अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दीजिये.
Nisha: नीलम, गाय के दूध का छैना बहुत अच्छा बनता है.
Nisha: कल्यानी, आपने रसगुल्ले में बेकिंग पाउडर थोड़ा ज्यादा डाल दिया है.
APP KI SARI RECIPE BAHOT ACHI HAI BAHOT NICE ,,,WOW PAR MAIN APP KO 1 BAAT KAHOON KI BAHOT ACHA HO AGAR APP SARI RECIPE KI VIDOE BHI BANA DE .... I'M THANKFULL TO U. GOD BLEES U.
Nisha: ताऊ रामपुरिया जी, रसगुल्ले में अरारोट डाला जा सकता है,इस बार आप रसगुल्ले बनाते समय बेकिंग सोडा मत डालिये(बेकिंग सोडा थोड़ा सा अधिक हो तो रसगुल्ले फट जाते हैं) उबालते समय गैस फ्लेम को मीडियम रखे, रसगुल्ले अच्छे बनेगें.
Wish U and ur family members a very happy new year.
Today I M very happy as I have been able to upload my Video on Rasgulla making on YouTube.Rasgulla making at home needed lot of patience time and trials.In the end I was able to make Round, soft and spongy Rasgullas.
I do remember on this occasion as U always was helpful whenever I raised q and queries.Pl do visit youtube and enter drrkhatwani in search box and give ur valuable opinion.I will be happy if ur viewers also can take advantage.My new mail id is
rasgullabydrrajesh@yahoo.com
Regards Dr Rajesh Khatwani
Homemaderasgullas.blogspot.com
I want to know that the rasgulla I made were not as much spongy as much they are available in market. I have strictly followed the procedure which you have given. Please reply
Nisha: बसन्त जी, छैना में मैदा की थोड़ी मात्रा अधिक होने से रसगुल्ले कम स्पंजी हो सकते हैं.
Maine chhena me maida ki matra aapke bataye anusar se aadhi hi daali thi. Please tell me the secret of making more spongy rasgulle. If I use "Sooji" instead of "maida" will it be better idea?
i m wondering when to use baking powder i couldn't find baking powder in ur recipee..its making me confused...plz reply do i need to use baking or not if yes then plz tell how much and where to use.
thanx
निशा: रसगुल्ले बिना बेकिंग पाउडर डाले भी बनाये जाते हैं, कुछ लोग बेकिंग पाउडर डाल कर भी बनाते हैं, आप छैना में मैदा मिलाते समय ही आधा छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर डालिये, और छैना को मैस करिये, रसगुल्ला बनने के बाद अपने अनुभव बताइये.
I tried rasgulla recipe .it worked well.
Infact the chainna i used was natural.
I didnt use lemon...milk apne aap fat gaya tha kisi wajah se....This chainna was bit soft than the chaiina made from adding lemon.My last two effort were nt successful but this time ,its yummy
Thanks
निशा: रेखाजी, अगली बार छैना में मैदा और कम मिलाइये, छैना को अच्छी तरह फैटिये.
hw r u?
can u also update the recipe of butter naan and cheese chilli.
i will be highly thakful to u.
निशा, आप बटन नान की रैसिपी, परांठा- पूरी-रोटी कालम में देख लीजिये.
निशा: रसगुल्ले, उबलते हुये पानी में एक एक करके डालिये, पानी का तापमान हमेशा बोइलिंग पोंइंट पर रहना चाहिये, पानी की मात्रा भी इतनी होने चाहिये कि रसगुल्ले अच्छी तरह उसमें डूब सकें.
निशा: मीनू, छैना को अच्छी तरह फैटना चाहिये, एकदम आटे की तरह मुलायम हो जाना चाहिये, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है, रसगुल्ले उबलते पानी में डालिये, रसगुल्ला पकाते समय पानी हमेशा उबलता ही रहना चाहिये. सारी साबधानियां रखी जायं तो रसगुल्ला अच्छे ही बनेगे.
maine panee garam kar ke, phir ghar dheere karne ke baad , gole dale the, aur phir ,use plate se dhakk diya, jab 10 mins baad dekha to rasgulle tut kar paani main phel gaye the
निशा; शिवानी, कहीं कुछ तो गलत हुआ होगा मै कैसे बताऊ, अभी आप कोमैं ये सलाह दे सकती हूं कि इसके लिये आप कोई भी वीडियो देख लें.
निशा: दूध के कलरसे थोड़ा अन्तर आ सकता है.
निशा: अगर छैना में मैदा थोड़ी भी अधिक हो जाय तो रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं, रसगुल्ले उबलते पानी में डाले जाते हैं और तेज गैस फ्लेम पर ही पकाये जाते हैं.
निशा; शोभना, आप ठीक कह रही है, लिखा तो यही है, अगर सीरप में उबाल आ रहा है तो मीडियम फ्लेम भी सही है, जरूरी यही है कि रसगुल्ले पकते समय सीरप उबलते ही रहना चाहिये.
निशा: शोभना,आप मेरी इतनी तारीफ करती हैं इससे मेरा काम करने का उत्साह बड़ता है, एहसान की कोई बात नहीं हैं मैं ये तो मेरी हॉबी है ये सब करते में मेरा समय बड़ी खुशी से निकल जाता है, मैं आप सबकी आभारी हूं, धन्यवाद. शोभना जी मेरे पास अपना फोन नहीं है, जैसे ही लूंगी मैं सबसे पहले अपना फोन न. आपको ही दूगी.
अगर बताशा का रेसीपी आप लिखें तो बहुत मेहरवानी होगी,क्यौकि हमे बताशा का रेसीपी कही भी खोजने से नही मिला।
विजय कूमार सिन्हा (अमेरिका)।
mene ye try kiya per vo acche nahi bane kyounki cheena ko kase phate sakte hai jab mene phate to vo plate me chipk rehe thae useme maine mada bhi dala tha lakin vo atta ki trah dekhyi nahi de lahi thai phir mein usme aur maida thoda soda dal diya bahut mushikle se useme se gola ban paya tha. channe me se pani pura nikal tha. kya isme baking powder dalna jarrori hai mein isme khana ka soda dal diya tha. sab kuch thik ban daya tha per jab khaya to vo hard bane like momo's. plz. reply me. I will try again. kya baking powder or khane ka soda ek hi hota hai. mujhe cooking ka bahut shouk banati hou per accha nahi banata. agar ho sake to phate milk se chenna ka aata kaisa bane uska vidhi bataye ya video dekhiya.
thanking you.
निशा: मोनिका, छैना को पहले अच्छी तरह फैट लिया जाता है, बाद में चीनी मिलाते हैं. खाना सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों अलग अलग होते हैं, मिठाई बनाने के लिये बेकिंग पाउडर प्रयोग में लाते है.
thanks 4 this recipe.........
निशा: तनु, कार्नफ्लोर 1 या डेड़ छोटी चम्मच डाल दीजिये, पनीर को अच्छी तरह से मथिये.
निशा: जी मेरी तबियत ठीक नहीं थी, अब मैं स्वस्थ्य हूं, कोशिश रहेगी कि आप सभी को उत्तर दे सकू.
निशा: अगर चाशनी की कन्सिसटैन्सी पतली है तो रसगुल्ले उसमें घुल सकते हैं.
kya aap choclate banana bata sakti hai.
निशा: स्वेता, इतना पानी अगर अधिक चौड़े बर्तन में भर दिया जाय तो रसगुल्ले नहीं ड्बेगे, आप पानी की मात्रा बड़ा कर भी ले सकती हैं , रसगुल्ले एक ही बार मीठे पानी में उबालने हैं, दूसरी बार रसगुल्ले चाशनी में डुबा कर रखने हैं.
निशा: पंकज अगर आप को चाशनी गाड़ी लगे तब आप थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं.
thanks
nisha ji
निशा: नेहा, रसगुल्ले सख्त होने का कारण बाजार से लाया हुआ पनीर भी हो सकता है.
निशा:अरारोट आपको किराना दुकान पर मिल जायेगा.
आपका क्या कहना है?