Ras Malai Recipe - RasMalai Recipe - रसमलाई -
बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. होली पर इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता. घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
आवश्यक सामग्री
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
किसी बर्तन में 100 ग्राम चीनी 500 ग्राम पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस एकदम तेज रखें. जब पानी खौलने लेगे तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और करीब 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. रसमलाई के गोले पकने के दौरान गैस एकदम तेज रखे. ये गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये ये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 60 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से दबाइये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. सारे रसमलाई के गोलेचीनी के पानी में से निकाल कर इसी तरह दबाकर प्लेट में रख लीजिये. अब आप ये छैना के पके हुये गोले दूध में डाल दीजिये.
रसमलाई तैयार है, रसमलाई को प्याले में निकालिये, कतरे हुये पिस्ते और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. अब आप रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (56 posted):
निशा: विजयता, छैना पनीर को कहते हैं. ये बाजार में बिकने वाले Cottage Cheese से थोड़ा अलग होता है. आप इसे घर में भी बना सकतीं हैं. इसे बनाने के तरीके का लिंक निम्न है
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-chhena-paneer.html
निशा: सिखा मालपूआ रैसिपी मिठाई के पेज पर दी हुई है.
http://nishamadhulika.com/sweets/malpua_recipe.html
निशा: दूध गाड़ा होने के बाद, चीनी डाली जाती है.
Your recipes are really good. I have tried a number of your recipes.
This time for Ras Malai, my panner balls got splitted after I put them in Chasni,
I have taken out the fresh panner from Milk, and that was already very soft. Please tell me how can I avoid the same.
Regards
Mani
nice effort... once again thanks
thank
u very much
Kindly upload recepie for Rajbhog.
Thanks so much for recipe
its wonderful
I tried the recipe, it was good, but the rusmalaee pieces were not so soft as the market one . They were quite heavy as they were made of cheese.
They were difficult to digest and too heavy to pass from chest.
market's rasmalaee is too soft that it doesnt even needs to chew , gets dissolved in mouth.
plz help
chaina ke gole chashni mein pkane ke baad jab nikalate hein to veh fulay hue nahi rahte esa kyon hota hai
निशा: रसमलाई को तो दबाकर पानी निचोड़ कर दूध में डाला जाता है और वे वापस फूल जाते हैं, इन्हैं भी जब आप दूध मे डालेंगे तो वापस से फूल जायेंगे.
thank you so much.i raelly try it.
chhena sugar k pani me pura ghul jata h
ras malai banate samay kya kare......?
निशा: संध्या, आप छैना घर में बनाइये, छैना से अतिरिक्त पानी बिलकुन हटा दीजिये, छैना को चिकना होने तक फैटिये.
निशा: नीतू, अपने आप से फटे दूध से रसमलाई कभी नहीं बनती. रसमलाई के लिये दूध फाड़ कर ताजी छैना तैयार किया जाता है.
maine jab rasmalai banayi to sab thik tha par chhene ke andar ras hi nahi gaya mujhe samajh nahi aaya kya reason tha iske pichhe.
na phate karke maine use bahut acha aur bahut soft mash kar liya tha wo tute to nahi par ras andar gaya hi nahi size bhi as it is raha.
could you please suggest me what is the reason??
Thanks
निशा: काव्या,मैदा या अरारोट अधिक डालने के कारण एसा हो सकता है.
first time to rasmalai kharab ho gayee thi, par maine saturday ko phir banayee...aur woh ekdam perfect bani..
shukriya
thank
u very much
निशा: प्रीति, आप मावा और मैदा मिला कर अच्छी तरह मथिये, चिकना होने तक. मैदा की मात्रा अधिक होने से रसगुल्ले हार्ड होते हैं, नहीं फूलते, कम होने से वे बहुत मुलायम होते है, तलते समय ही फट सकते हैं. आप रसगुल्ले बनाइये और उस कमी को महसूस कीजिये,अपको रसगुल्ले बनाने बड़े आसान लगने लगेंगे.
I made Rasmalai and it became very testy.
so many thanks for this resipi.
aapse ek request hey aagar aap chinese cheeze bhi isme shamil kare to maza aa zay..jaise pizza,noddles...burgar...aap mere request jarur sunege mujhe pata hey..kripya mujhe jawaab bhi de jaldi..me apki bahut badi fan hun..
निशा: मोनी मैं लिखूगी.
निशा:कुलदीप रसमलाई के लिये छैना ताजा बनाइये, छैना को अच्छी तरह फैट कर चिकना कीजिये, पानी में उबाल आने के बाद ही छैना के गोले उसमें डालिये.
thanks a lot for rasmalai receips
maine yeh try ki apne ghar par bahut aachi bani, sub ko pasand aai, nisha ji aap mujhe yeh bataiye ki wo or jayda supanchi kaise hogi, bahut kam supanchi bani hain
spunch karney ke liye mujhe or kya karna hoga pls advise mam
thx
regards
निशा: मोनिका, छैना फुल क्रीम दूध से बनाइये, और छैना को अच्छी तरह फैटिये.
how are you,
nisha ji aaj main ras malai try karney lagi hu dubara, full cream milk hi use karugi or kafi jayda fatugi, lekin mkt main jo rasmalai milti hain uska rang yellow hota hain kya karna hoga? advice & more tips for prepartion good
bye
निशा: मोनिका, रसमलाई के लिये जो दूध तैयार कर रही हो उसमें केसर के 25-30 टुकड़े डाल कर मिला लीजिये.
निशा: अनु, बर्फी में सूखा नारियल डाला है.
निशा: अनु एक बार रसमलाई की रैसिपी को और पढ़िये, छैना ताजा बनाइये, उसे अच्छी तरह मल करके चिकना कीजिये, आप रस मलाई बना सकेंगी.
निशा: अनु, मै समझ सकती हूं कि आपने रसमलाई बनाने के लिये बहुत मेहनत की है, मुझे बहुत खुशी हुई.
आपका क्या कहना है?