Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विपिन जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: मंजू जी, छैना को सोफ्ट ही करना होता है, और हल्के से गोल करते हुये इसके गोले बनायें, गोले बन जायेंगे और चीनी के पानी में उबालें, थो़ड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी, रेसिपी के नीचे दिये गये कमेन्ट भी पढ़े जा सकते हैं.
mem mene rasmslai bnayi..rasmali bht hard bni..kya reason se hard ho gyi..?
निशा: फोजिया जी, छैना अच्छा नरम न बना हो या रसमलाई पूरी तरह न पकी हो तो वह बाद में ठंडी होने पर सख्त हो जाती है.
I tried this rasmali recipe and it was very delicious. Only one thing I couldn't understand why some rasmalai pieces were soft while some of them were hard.
Thanks for sharing such easy and delicious recipes with us..........
निशा: मंजू जी, कोई भी एक पनीर की सब्जी, जिसमें 10 लोंगों के लिये 750 ग्राम पनीर यूज कर सकती हैं, और एक सब्जी जो आप पसन्द करती हैं. स्वीट में सूजी हलवा, 250 ग्राम सूजी से बना सकती हैं. लोकी हलवा या गाजर हलवा 2 किग्रा लेकर बना सकते हैं या मूंग दाल हलवा जो 250 ग्राम मूंग दाल से बनाया सकते हैं, और आप अपनी पसन्द से जो चाहें बनायें, आप बहुत अच्छा बनायेंगी.
निशा: भावना जी, अगर चाशनी में अच्छा उबाल नहीं आ रहा हो और रसमलाई पकने के लिये गोले डाल दिये जाय तो भी रसमलाई बिखर जाती है, चाशनी जिसमें रसमलाई पका रहें हैं उसमें उबाल हमेशा बना रहना चाहिये.
निशा: हबीबा जी, रसमलाई के लिये गाय के दूध से बना छैना बहुत अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध भी लिया जा सकता है या अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकते हैं, दिये हुये तरीके से छैना बनायें और मसल कर चिकना करके रसमलाई बनाइये, छैना नरम नहीं होने के कारन रसमलाई बिखर सकती है.
निशा: भावना जी, रसमलाइ के लिये ताजा भैंस का दूध, गाय का ताजा दूध सबसे अच्छा होता है, अगर ये उपलब्ध नहीं है तब आप अमूल डेयरी फुल क्रीम मिल्क लीजिये और प्लीज वीडियो को देखिये, रेसिपी को पढ़ लीजिये, आप जरूर से अच्छी रस मलाई बनायेंगी.
mene rasmalaie banai thi but uski goli ya chasni me dalne baad bhi thodi kadak thi . please tell me soft kesi hogi??
निशा: प्रिया जी, छैना ताजा दूध से बनायें, और रसमलाई के गोले बनाकर बहुत देर तक न रखें, गोले बनाकर तुरन्त उबलती हुई चाशनी में डालें और 18-20 मिनट तक पकायें, रसमलाई को बहुत देर तक पकते न रहने दें. अगली बार आप बहुत अच्छी रसमलाई बनायेंगे.
निशा: मंजू जी, रसमलाई की चाशनी बहुत पतली होती है, उसे गरम करके गाढ़ा किया जा सकता है, फ्रिज में रखा जा सकता है, फिर से रसमलाई या रसगुल्ले बनाने में यूज कर सकते हैं, इससे मीठे शकर पारे, मठरी या चाय मे डालकर यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजू जी, ताजा छैना जो आपने बनाकर तैयार किया होता है, उसको अच्छी तरह निचोड़ लीजिये, ठंडा होने पर उसे 5-6 मिनट हथेली और उंगलियों की सहायता से मसलिये, वह एकदम चिकना दिखना चाहिये, रसमलाई अच्छी बनेगी.
Hum 2 member h to muje kitna milk chaana chini pani lena hogo m first bar recipes try kar rahihu thanks
And I try many of them thanks a lot for such good and yammay recepie.
निशा: शालिनी जी, सीरप में अच्छी तरह उबाल नहीं आ रहा हो और छैना रसगुल्ले डाल दिये जायं तो वे फट सकते है, छैना के गोले पानी में 1 -1 करके डाले जाते हैं, जिससे कि सीरप में तेज उबाल बना रहे, थोड़ा सा ध्यान रखने से छैना रसगुल्ले आप अवश्य बना लेंगी.
निशा: उर्वशी जी, छैना को अच्छी तरह से मसल कर चिकना न किया जाय तो एसा हो सकता है.
निशा: तनुजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
alty samai ritha ka priyog karty hai kya.
निशा: प्रेम आप सही कह रहे है, रीटा डालने से चाशनी में झाग आ जाते हैं, इससे रसमलाई अच्छी तरह पकती है.